फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates jharkhand accident goa ndz odisha train fire vp visit

News Updates: 1 जून से 30 जून तक देश में चलेगा 'खेत बचाओ अभियान', शिवराज सिंह चौहान का एलान

Sat, 30 May 2026 03:36 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
News Updates jharkhand accident goa ndz odisha train fire vp visit
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश की तमाम बड़ी प्रशासनिक, आपराधिक और राजनीतिक खबरों का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां झारखंड के पलामू में एक सरकारी डॉक्टर की कार बेकाबू होकर घर में जा घुसी, जिससे आंगन में सो रहे एक गरीब टेम्पो ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंच चुके हैं। देश की सभी छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति दो दिन के दौरे पर गोवा पहुंचे, 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गोवा पहुंच गए हैं। वास्को के आईएनएस हंसा नेवल बेस पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और राज्यपाल पी अशोक गजपति राजू ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति शनिवार यानी 30 मई को गोवा के 40वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे शनिवार शाम को ही वापस रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा, डॉक्टर की कार से कुचलकर ग्रामीण की मौत 
झारखंड के पलामू जिले के सिक्की गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी डॉक्टर की कार बेकाबू होकर एक घर के आंगन में जा घुसी। कार की चपेट में आने से वहां सो रहे विनोद सिंह नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वह पेशे से टेम्पो ड्राइवर था। हादसे में डॉक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गोवा में 2 करोड़ वर्ग मीटर जमीन नो डेवलपमेंट जोन घोषित, नहीं हो पाएगा निर्माण कार्य
गोवा सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राज्य की 2 करोड़ वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन को 'नो डेवलपमेंट जोन' घोषित कर दिया गया है। इस जमीन में कई निजी जंगल, मैंग्रोव और धान के खेत शामिल हैं। अब सरकार की मंजूरी के बिना इन संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकेगा।

ओडिशा में कोयला मालगाड़ी के पांच डिब्बों में लगी आग, सामान्य रूप से चल रही हैं यात्री ट्रेनें
ओडिशा के संबलपुर रेल मंडल में शुक्रवार शाम करीब सवा सात बजे एक कोयला मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन को रात सवा आठ बजे टीटलागढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका। वहां दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में मालगाड़ी के पांच डिब्बे प्रभावित हुए हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और यात्री ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

मणिपुर: अनाज लदे ट्रकों पर हमला चालक की मौत
मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के साथ जा रहे आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच जवाबी गोलीबारी भी हुई।

बीएसएफ, सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम करीब 15 से 20 ट्रकों को सुरक्षा प्रदान करते हुए इंफाल-उखरुल मार्ग से ले जा रही थी। ट्रकों में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का चावल और अन्य आवश्यक सामान लदा था। इसी दौरान  लेंगांगचिंग और टीएम कासोम के बीच घात लगाकर हमला किया गया। 

अल नीनो से निपटने को 1.74 लाख क्विंटल बीज भंडार तैयार: शिवराज
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच अल नीनो और मौसम की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए सरकार ने 1.74 लाख क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार तैयार रखा है। राज्यों को भी ऐसी परिस्थितियों के लिए पहले से कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकारें 1 से 30 जून तक ‘खेत बचाओ अभियान’भी चलाएंगी।

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में चौहान ने कहा कि कृषि प्रशासन को अधिक सरल और किसान हितैषी बनाने की जरूरत है ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की प्रक्रियागत परेशानी न हो। जून से शुरू होने वाले खरीफ सीजन को देखते हुए राज्यों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन के लिए देश में बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। लगभग 173 लाख क्विंटल बीज की आवश्यकता के मुकाबले 192 लाख क्विंटल बीज उपलब्ध हैं, जो जरूरत से करीब 11 प्रतिशत अधिक है। राज्यों को उनकी मांग के अनुसार बीज आवंटित किए जा चुके हैं और इस बात पर जोर दिया गया है कि बुवाई शुरू होने से पहले बीज किसानों तक पहुंच जाएं। 

पश्चिम बंगाल में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला इलाके से दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौतम खदरा और शेख मुरसलीन के रूप में हुई है। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने और संवेदनशील सूचनाएं सीमा पार भेजने का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि गौतम खदरा मोबाइल सिम कार्ड का कारोबार करता था। वह ग्राहकों द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर फर्जी पहले से एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड जारी करता था। इन सिम कार्डों की जानकारी और ओटीपी शेख मुरसलीन के जरिये पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर्स तक पहुंचाई जाती थी। 

 

पुष्टि के बाद 2,680 बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वापस
केंद्र सरकार ने बताया कि बांग्लादेश को 2,680 से अधिक अवैध प्रवासियों के नाम उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि के लिए सौंपे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, राष्ट्रीयता की पुष्टि हो जाने के बाद, हम इन लोगों को निर्वासित करने की स्थिति में होंगे। जायसवाल से भारत में बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के बारे में, उनकी पहचान कैसे की जा रही है और पड़ोसी देश वापस भेजने की प्रक्रिया के बारे में पूछा गया था।  को चिकित्सा सामग्री भेजी है। 

इंडिया गठबंधन की बैठक 6 को, चुनाव नतीजों पर होगा मंथन
नई दिल्ली। हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन 6 जून को दिल्ली में अहम बैठक करने जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार और क्षेत्रीय दलों की कमजोर होती स्थिति को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विपक्ष का मानना है कि आपसी तालमेल की कमी के कारण ही भाजपा को बढ़त बनाने का मौका मिला।

राजनीतिक माहौल को भांपते हुए इस बैठक की पहल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों का एक साथ बैठकर चिंतन करना अब आवश्यक हो गया है। इसके बाद कांग्रेस ने सभी घटक दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 

 

इबोला से लड़ने के लिए भारत ने चिकित्सा सामग्री अफ्रीका भेजी
विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के प्रकोप के मद्देनजर भारत ने अफ्रीका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) को चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेजी है। 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाला सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने सीडीसी अफ्रीका

1 जून से 30 जून तक चलेगा 'खेत बचाओ अभियान', शिवराज सिंह चौहान बोले- खेत, किसान और मिट्टी को बचाना है लक्ष्य
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने का फैसला किया है। 1 जून से 30 जून 2026 तक पूरे देश में 'खेत बचाओ अभियान' चलाया जाएगा। यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि खेतों को बचाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और किसानों को सही समय पर सही सलाह देने का जन आंदोलन बनेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में अभियान की तैयारियों पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि 'कम खाद, सही खाद और सही सलाह' अभियान का मुख्य फोकस होगा। असंतुलित रासायनिक उर्वरक उपयोग को कम करना, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर खाद का इस्तेमाल, जैविक और जैव-उत्पादों को बढ़ावा और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अभियान को पंचायत स्तर से शुरू किया जाएगा। पंचायत, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), आईसीएआर, राज्य सरकारें और जनप्रतिनिधि मिलकर इसे सफल बनाएंगे। यह अभियान ऊपर से थोपा नहीं जाएगा, बल्कि गांव-गांव से तैयार होगा।"
उन्होंने मौसम की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को मौसम, मिट्टी की स्थिति और बाजार के अनुसार व्यावहारिक सलाह दी जाएगी। फसल विविधीकरण, कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा और जोखिम प्रबंधन पर विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed