{"_id":"654f9643378952fd9b0deb85","slug":"news-updates-heroin-worth-over-rs-18-cr-unaccounted-cash-seized-in-mizoram-5-myanmerese-held-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: मिजोरम में 18 करोड़ से अधिक की हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी जब्त, पांच म्यांमार के नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: मिजोरम में 18 करोड़ से अधिक की हेरोइन और भारी मात्रा में नकदी जब्त, पांच म्यांमार के नागरिक गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 11 Nov 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में असम राइफल्स को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 18 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन और 1.21 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। इसके अलावा चम्फाई जिले में पांच म्यांमारके नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को मिजोरम-म्यांमार सीमा पर जोटे और जोखावथर गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान 2.61 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया।
विज्ञापन
असम राइफल्स के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई हेरोइन का बाजार मूल्य 18.30 करोड़ रुपये आंका गया है। इस दौरान बेहिसाब नकदी भारतीय मुद्रा नोटों में भी मिली। जब्त की गई नकदी 500 रुपये, 200 रुपये, 100 रुपये और 50 रुपये के नोट के रूप में थी। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी और जब्त किए गए मादक पदार्थ को कानूनी कार्यवाही के लिए चम्फाई पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को डाले गए थे मत
40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के तीन दिन बाद यह अभियान चलाया गया। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।