Updates: मुंबई में सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत; आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत
News Updates: मुंबई के मलाड इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। उधर आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पढ़ें न्यूज अपडेट्स
विस्तार
आंध्र प्रदेश में कार और लॉरी की टक्कर में तीन की मौत
#WATCH | Andhra Pradesh: Three people died, two critically injured when their speeding car hit a lorry near Musunur Toll Plaza in Kavali Rural Mandal, in Sri Potti Sriramulu Nellore. The two injured have been shifted to a hospital. They were returning from Chennai, Tamil Nadu… pic.twitter.com/T3HOMQhcjD
— ANI (@ANI) April 24, 2024
मुंबई हवाईअड्डे पर बरामद सोने को पिघलाने का काम शुरू
Based on specific intelligence that gold smuggled from Africa through Mumbai International Airport was being processed at a melting facility to remove the foreign markings and being diverted to the local market, the DRI team initiated action on 22nd April.
— ANI (@ANI) April 24, 2024
In this operation,… pic.twitter.com/sLTr14J7iH
कर्नाटक में घर से मतदान करने के बाद 85 वर्षीय पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत
कर्नाटक के बंटवाल के वाग्गा निवासी 85 वर्षीय माधव प्रभु ने गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी अपने मतदान के कर्तव्य को निभाया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे पूर्व सेना अधिकारी और मलेरिया उन्मूलन विभाग के निरीक्षक प्रभु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी से जूझने के बाद भी प्रभु अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दृढ़ थे। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष या इससे अधिक की उम्र के लोगों के लिए घर से मतदान की व्यवस्था की गई है। डॉक्टर की अनुमति लेने के बाद वो अपना वोट देने के लिए कुछ समय के लिए अस्पताल से घर चले गए। अस्पताल लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अब उनके निधन की खबर सामने आई है। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटियों और बेटों को छोड़ गए।