फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 9th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Updates: महाराष्ट्र में कार से 3.70 करोड़ जब्त; छात्र को लोहे के बक्से से दागने वाले मदरसा शिक्षक पर शिकंजा

Sat, 09 Nov 2024 02:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 09 Nov 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
News Updates 9th Nov North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र के पालघर में वाडा पुलिस ने एक कार से 3.70 करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए। पुलिस ने बताया कि कार ऐरोली नवी मुंबई से वाडा के विक्रमगढ़ जा रही थी। कार एक कंपनी की है। कंपनी ने दावा किया कि नकदी एटीएम में भरने के लिए थी, लेकिन उनके पास इतनी बड़ी रकम के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए नकदी जब्त कर ली गई। चालक और कार को थाने लाया गया और जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


केरल में मदरसा शिक्षक पकड़ा
उत्तरी केरल के एक मदरसा शिक्षक ने छात्र को लोहे के बक्से से दागा। शिकायत के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि तनूर के रहने वाले मदरसा शिक्षक उमैर अशर्फी पर लड़के के निजी अंगों पर मिर्च पाउडर डालने का भी आरोप लगा था। छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी राज्य से भाग गया। वह कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि जब वह तमिलनाडु के कोयंबटूर से अपने गृह जिले आ रहा था, एक पुलिस टीम तनूर पहुंची और उसके आने का इंतजार करने लगी। पुलिस को देखकर अशर्फी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि अशर्फी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिकअप से टकराई कार, चालक समेत चार की मौत
कर्नाटक के कलबुर्गी के कमलापुरा तालुक में शनिवार सुबह मरागुट्टी क्रॉस के पास एक पिकअप मालवाहक वाहन और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हैदराबाद के भार्गव कृष्ण (55), उनकी पत्नी संगीता (45) और उनके बेटे उत्तम राघवन (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। परिवार अफजलपुरा तालुक के गणगापुरा में दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन को गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 19 गिरफ्तार
विदेशी नागरिकों को धोखा देने में शामिल दो अवैध कॉल सेंटरों का मुंबई पुलिस ने भंडाफोड़ कर 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आरोपियों में कॉल सेंटर के मालिक, पांच टीम लीडर, सेल्स मैनेजर और ऑपरेटर शामिल हैं। वे पीड़ितों को विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश पर मोटी कमाई का लालच देकर पैसे ठगते थे। अवैध कॉल सेंटर अंधेरी पूर्व और कांदिवली पश्चिम के जेबी नगर में चल रहे थे। पुलिस ने बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आगे की जांच चल रही है।

 

त्रिपुरा में 6 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा से मुंबई जाने की योजना बना रहे तीन ट्रांसजेंडर समेत कुल छह बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिरानिया रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ा दी। शाम करीब 4.30 बजे जीआरपी कर्मियों ने प्लेटफार्म पर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियांे के चलते पूछताछ की तो वे बांग्लादेशी निकले। पूछताछ में बताया कि वे ट्रेन से मुंबई जाने की फिराक में थे।  

अंतिम सांस तक राजनीति में सक्रिय रहूंगा : देवेगाैड़ा

 पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के दिग्गज नेता एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे चैन से नहीं बैठेंगे। मैं अंतिम सांस तक राजनीति में सक्रिय रहूंगा। वरिष्ठ नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा, मैं अंतिम सांस तक राजनीति में रहूंगा। मैंने कभी संन्यास लेने की बात नहीं कही। 

मणिपुर में दो पूर्व विधायकों समेत 12 नेता कांग्रेस में हुए शामिल
मणिपुर में शुक्रवार को दो पूर्व विधायक लोकेन सिंह और जेड किखोनबौ न्यूमई समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के 12 नेता विपक्षी कांग्रेस में शामिल हो गए। इंफाल में कांग्रेस भवन में पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मणिपुर की राजनीति बदल रही है। कांग्रेस ने जून 2024 में राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतीं और अब कांग्रेस में लोगों का आना जारी है।
 

आतंकवाद, साइबर अपराध से निपटने के लिए सहयोग पर सहमत हुईं केंद्र व राज्य एजेंसियां : एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए मजबूत सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई। इस दौरान साइबर अपराध और वित्तीय आतंकवाद के संबंध में मिलकर काम करने को लेकर सहमति बनी। सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया।

आतंकवाद, साइबर अपराध से निपटने के लिए सहयोग पर सहमत हुईं केंद्र व राज्य एजेंसियां : एनआईए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों ने आतंकवाद से लड़ने के लिए मजबूत सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई। इस दौरान साइबर अपराध और वित्तीय आतंकवाद के संबंध में मिलकर काम करने को लेकर सहमति बनी। सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया।
 

त्रिपुरा : 4 हजार में बेचे गए चार माह के बच्चे को बचाया गया
त्रिपुरा में चार महीने के एक बच्चे को बचा लिया गया। आरोप है कि बच्चे की मां ने बेहद गरीबी के कारण उसे 4,000 रुपये में बेच दिया था।

यह घटना उस समय सामने आई जब बिशालगढ़ माकपा उप-मंडल समिति के सचिव पार्थ प्रथिम मजूमदार ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस मामले का उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाहीजाला जिले के बसुमती चाय बागान की एक कर्मचारी ने अत्यधिक गरीबी के चलते अपने बच्चे को 4,000 रुपये में बेच दिया। उन्होंने दावा किया कि महिला के चार बच्चे हैं और वह अकेले ही उनकी देखभाल कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, प्रशासन ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से कार्रवाई की और उस झोपड़ी में कर्मचारियों को भेजा जहां महिला रहती है। जांच के दौरान बच्चा गोमती जिले के उदयपुर निवासी एक दंपती के पास मिला। बिशालगढ़ की अतिरिक्त एसडीएम देबजानी ने बताया, हमने बच्चे को बुधवार रात उसे उसकी मां को सौंप दिया। प्रशासन को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है कि बच्चे को उसकी मां ने बेचा।
 

संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) आगामी शीत-सत्र के दौरान पेश करेगी रिपोर्ट
 वक्फ विधेयक पर देशभर के हितधारकों से राय-मश्विरा कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) आगामी शीत-सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट संसद में पेश कर सकती है। संसद सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलने वाला है। इस दौरान सरकार वक्फ संशोधन विधेयक भी पेश करने की तैयारी कर रही है।

जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल और समिति के सदस्य बृज लाल विभिन्न हितधारकों के विचार जानने के लिए शुक्रवार को असम पहुंचे। इसी दौरान जगदंबिका पाल ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट शीत सत्र में पेश करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में कह चुके हैं कि सरकार शीतसत्र के दौरान विधेयक पारित कराएगी। पाल ने यह भी बताया कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, उच्च न्यायालय के वकील और अन्य समूहों ने जेपीसी के समक्ष उपस्थित होने की इच्छा जताई है। पाल ने कहा, हम लगातार विभिन्न हितधारकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस विचार-विमर्श के आधार पर तैयार रिपोर्ट को जेपीसी शीत सत्र के पहले या अंतिम सप्ताह में पेश करेगी। 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर निजी बस और ट्रक की टक्कर में 18 यात्री घायल
रायगढ़ के खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के निजी बस एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि निजी बस कोल्हापुर से मुंबई जा रही थी, सुबह करीब चार बजे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में 18 यात्री घायल हो गए और उन्हें रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार महिलाओं सहित आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ड्रग्स मामले में चार लोग बरी 
ठाणे की एक विशेष अदालत ने डकैती की तैयारी करने और मादक पदार्थ रखने के आरोपी चार लोगों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है। विशेष (एनडीपीएस) न्यायाधीश एएस भागवत ने संदीप शंकर नांगरे (37), सूर्यकांत कर्मलकर (32), शाकिर आसिफ सैय्यद (32) और उमेश भोईर (32) को बरी किया। 18 अप्रैल 2021 को ठाणे शहर के घोड़बंदर इलाके में रात्रि गश्ती ड्यूटी पर पुलिस ने डकैती की तैयारी कर रहे आरोपियों को पकड़ लिया था। न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की गवाही आरोपियों के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए अपर्याप्त थी और उनके बयान के लिए कोई स्वतंत्र गवाह या पुष्टि नहीं थी।

पश्चिम बंगाल में तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से तीन की मौत
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हरिश्चंद्रपुर इलाके में पिकअप वैन सुबह की सैर करने वालों को टक्कर मारने के बाद नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान दिलीप साहा (49), फेकन लाल राम (60) और सुरेश खेतान (60) के रूप में की गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। वाहन के चालक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया।

मणिपुर में उग्रवादियों ने महिला किसान की गोली मारकर हत्या की
मणिपुर के विष्णुपुर जिले में उग्रवादियों ने धान के खेतों में काम कर रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सैतन इलाके में हुई। महिला किसानों के साथ फसलों की देखभाल के लिए गई थी, तभी उग्रवादियों ने इंफाल घाटी के निचले इलाके में गोलीबारी शुरू कर दी। इससे महिला  की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तैनात केंद्रीय बल ऐसे हमलों को विफल करने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को  भेजा गया है। 

ओडिशा: उपमुख्यमंत्री ने कहा- सुभद्रा योजना के तहत नवंबर के अंत तक मिलेगी पांच हजार रुपये की पहली किस्त
ओडिशा की उप मुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने शनिवार को कहा कि सुभद्रा योजना के तहत 20 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को तीसरे चरण में नवंबर के अंत तक पांच हजार रुपये की पहली किस्त मिल सकती है। राज्य सरकार योजना के तहत अब तक दो चरणों में करीब 60 लाख लोगों को पांच-पांच हजार रुपये वितरित कर चुकी है। परिदा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीसरे चरण के दौरान करीब 20 लाख महिला लाभार्थियों को 24 नवंबर को सुंदरगढ़ में आयोजित एक समारोह में उनके बैंक खातों में पैसा मिलने की संभावना है। 

साइलेंसर बदलने वाले चालकों पर होगी सख्त कार्रवाई: विशाखापत्तनम पुलिस
विशाखापत्तनम शहर के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने शनिवार को कहा कि अब शहर में साइलेंसर बदलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम शहर में ध्वनि प्रदूषण को रोकने और वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा, आज से हमने इस पहल की शुरुआत की है। यह एक सख्त चेतावनी के रूप में काम करेगा। इससे सभी युवाओं को संदेश पहुंचेगा कि अगर कोई भी व्यक्ति साइलेंसर को बदलकर विशाखापत्तनम की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण करता है, तो उसे कानून के तहत सजा दी जाएगी। ऐसे साइलेंसर को जब्त किया जाएगा। हम यह भी पता लगाएंगे कि ये साइलेंसर कहां से बेचे जा रहे हैं और उनके विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

दिल्ली: यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्ति को पांच साल का कठोर कारावास
दिल्ली की एक अदालत ने 2019 में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए एक व्यक्ति को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि देश की उम्मीदें बच्चों पर निर्भर है लेकिन यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि बच्चे बेहद असुरक्षित स्थिति में हैं।  

नंदीग्राम एक्सप्रेस के कोच के पास आग लगी, कोई यात्री घायल नहीं
ठाणे के शाहपुर में शनिवार शाम नंदीग्राम एक्सप्रेस के एक कोच के पास आग लग गई। जिसके कारण ट्रेन को कसराव सिग्नल के पास रोका गया। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। 

ओडिशा: सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए की 30 हजार रुपये मासिक मानदेय की घोषणा
ओडिशा सरकार ने शनिवार को राज्य के सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए 30 हजार रुपये का मासिक मानदेय देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि मुख्मयंत्री मोहन चरण माझी ने यह फैसला लिया है। राज्य में करीब 55 पद्म पुरस्कार विजेताओं को यह मानदेय मिलेगा। इससे राज्य सरकार पर सालाना 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। 
 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य सरकार चालू शैक्षणिक सत्र (2024-25) से राज्य भर के सरकारी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2000 लागू करेगी। 

केरल: हवाई अड्डे पर धार्मिक जुलूस के कारण 5 घंटे तक रुकीं उड़ानें
आज दोपहर केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं को पांच घंटे के लिए रोक दिया गया। दरअसल, श्रीपद्नामभस्वामी मंदिर के अलपासी अरेट्टु जुलूस को हवाई अड्डे के रनवे से गुजरना था। जुलूस के मंदिर वापस लौटने के बाद उड़ाने सेवाएं शाम नौ बजे फिर से शुरू हो गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed