फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 7th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: ओडिशा में भाजपा नेता की हत्या; पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बस ने रौंदा, तीन की मौत

Tue, 07 Oct 2025 03:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 Oct 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
News Updates 7th Oct North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने मध्य प्रदेश में मिलावटी कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में एक बाल रोग विशेषज्ञ की गिरफ्तारी की निंदा की है। संगठन ने इस गिरफ्तारी को पुलिस अधिकारियों की कानूनी निरक्षरता का बेजोड़ उदाहरण बताया है। आईएमए ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डॉक्टर को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया कि उसने यह कफ सिरफ मरीज को लिखा। यह दर्शाता है कि पुलिस अधिकारियों को कानून का ज्ञान ही नहीं है। संगठन ने असली अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और पीड़ितों के साथ ही गिरफ्तारी के चलते हुई बदनामी के लिए डॉक्टर को भी मुआवजा देने की मांग की। साथ ही डॉक्टर की गिरफ्तारी को नियाकम निकाय की गलती से जनता का ध्यान बंटाने का प्रयास बताया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के परासिया थाने में डॉक्टर के साथ ही तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिककल्स के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


डीआरडीओ ने जारी किया इंडियन रेडियो सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर स्टैंडर्ड, सैन्य संचार में आत्मनिर्भरता पर जोर
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को सैन्य संचार में अंतर-संचालन को सक्षम बनाने के लिए एक भारतीय रेडियो सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर स्टैंडर्ड जारी किया। रक्षा मंत्रालय ने इसे रक्षा संचार प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में एक निर्णायक कदम बताया।
विज्ञापन


इंडियन रेडियो सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर (आईआरएसए) सॉफ्टवेयर संचालित रेडियो (एसडीआर) के लिए एक व्यापक सॉफ्टवेयर मानक है।
मंत्रालय ने कहा, डीआरडीओ ने एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस) और तीनों सेनाओं के सहयोग से सैन्य संचार में अंतर-संचालन को सक्षम बनाने के लिए भारतीय रेडियो सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर (आईआरएसए) मानक 1.0 को औपचारिक रूप से जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने प्रस्ताव रखा: सीईटीपी और सीएमएसडब्ल्यूएमएफ को पर्यावरण मंजूरी से मिले छूट
केंद्र सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि सामूहिक अपशिष्ट शोधन संयंत्र (सीईटीपी) और सामूहिक नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र (सीएमएसडब्ल्यूएमएफ) को पहले से पर्यावरण मंजूरी लेने की आवश्यकता से मुक्त किया जाए, जिनमें कचरा भराव स्थल (लैंडफिल साइट) भी शामिल हैं।

पर्यावरण मंत्रालय की ओर से एक और तीन अक्तूबर को जारी मसौदा अधिसूचना के मुताबिक, यह छूट उन सुविधाओं पर लागू होगी, बशर्ते पर्यावरणीय सुरक्षा उपाय लागू हों और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियां अपनी मौजूदा अनुमति प्रणाली के माध्यम से निगरानी और अनुपालन सुनिश्चित करें। 

प्रशिक्षण के दौरान गायल कैडेट के लिए मुहैया कराई जाएं सुविधाएं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन कैडेट की मदद के लिए एक योजना बनाई जानी चाहिए, जो प्रशिक्षण के दौरान घायल होकर चिकित्सा कारण से सेवा से अलग हुए हैं, ताकि उन्हें स्वास्थ्य, आर्थिक और अन्य तरह से पुनर्वास मिल सके। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने उस समय इस मुद्दे पर गौर किया जब वे उस स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें चिकित्सीय कारणों से निकाले गए कैडेट की कठिनाइयों का मुद्दा था। 

अमिकस क्यूरी के रूप में नियुक्त वरिष्ठ वरिष्ठ रेखा पल्ली ने अपनी लिखित दलीलों में सुझाव दिया कि ऐसे कैडेट को चिकित्सीय सहायता, आर्थिक सहायता, शिक्षा और पुनर्वास विकल्प और बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि इन सुझावों पर सैनिक मुख्यालयों के विशेषज्ञ विचार कर सकते हैं और फिर रक्षा मंत्रालय को सिफारिशें भेजी जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में रक्षा और वित्त मंत्रालय मिलकर उन सिफारिशों पर विचार कर सकते हैं।

पीठ ने कहा, इन परिस्थितियों में हम अनुरोध करते हैं कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल इन लिखित सुझावों की एक प्रति संबंधित सैनिक मुख्यालयों को भेजें। 

पीएम मोदी ने वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित फेलो वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व में विचारकों और व्यावसायिक नेताओं के एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, वाल्टर रसेल मीड के नेतृत्व में विचारकों और व्यावसायिक नेताओं के एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करके खुशी हुई। भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक शांति, प्रगति एवं समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना करता हू। प्रधानमंत्री की टिप्पणी ने पारस्परिक विकास और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच निरंतर सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कर्नाटकः हुलेगम्मा मंदिर की पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, 3 की मौत
कर्नाटक के कोप्पल जिले में हुलेगम्मा मंदिर के लिए निकाली गई पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के एक समूह पर निजी स्लीपर कोच बस चढ़ गई। इस घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मुनीराबाद थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. राम अरसिद्धी ने जानकारी दी कि मामला दर्ज करने के बाद बस को जब्त कर लिया गया।

सीपी राधाकृष्णन आज सभी दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन मंगलवार की शाम 4 बजे राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन शामिल होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य एचडी देवेगौड़ा भी आमंत्रित हैं। लगभग सभी दलों के नेताओं ने बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। राधाकृष्णन के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली बैठक होगी। उम्मीद है कि यह बैठक दलीय नेताओं को राज्यसभा के कामकाज में सुधार और संसदीय विचार-विमर्श को मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

ओडिशा में भाजपा नेता की हत्या

ओडिशा में भाजपा नेता पीतावास पांडा की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की है। बरहामपुर के एसपी डॉ. सरवना विवेक ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। 

कर्नाटक में श्रद्धालुओं को बस ने रौंदा, तीन की मौत

कर्नाटक के कोप्पल जिले में श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कोप्पल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक डॉ. राम अरासिद्दी ने बताया कि एक स्लीपर कोच वाली निजी बस ने हुलीगेम्मा मंदिर तक पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। मृतक तरिहाला गांव के निवासी थे। 

कार्ति चिदंबरम की सर्जरी हुई

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम की मंगलवार को अपोलो अस्पताल में सर्जरी हुई। अस्पताल ने एक बुलेटिन में बताया है कि उनकी हालत में सुधार है और आज उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। बुलेटिन में कहा गया है, 'सांसद कार्ति पी चिदंबरम की आज चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में डॉ. के. एस. संतोष आनंद द्वारा एक मामूली सर्जरी की गई। उनकी हालत में सुधार है और आज उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है।'
 

सेना के शीर्ष कमांडरों ने दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हुआ, जिसमें पाकिस्तान और चीन की सीमाओं से जुड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। रक्षा और सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि कमांडरों ने विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के विभिन्न पहलुओं और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने के निर्णय के सुरक्षा प्रभावों पर चर्चा की।

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल था। नई दिल्ली ने कहा कि यह संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद का समर्थन खत्म करने के लिए विश्वसनीय कदम नहीं उठाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed