फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 4th June North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

Update: अरुणाचल प्रदेश ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को पकड़ा, 42 लाख की हेरोइन जब्त; पढ़ें देश की अहम खबरें

Tue, 04 Jun 2024 06:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
News Updates 4th June North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 42 लाख रुपये की 348.58 ग्राम हेरोइन जब्त हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोहित राजबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने उर्गेन दोरजी नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा। छापेमारी में 65 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोरजी ने बताया कि मणिपुरी युवक टिथई पोऊ गोलमेई (28) ने इंफाल से ड्रग्स की आपूर्ति की थी। आने वाले दिनों में और ड्रग्स लेकर बस से इटानगर पहुंचेगा। इसके बाद जाल बिछाया गया और पुलिस ने लोअर विवेक विहार इलाके से गोलमेई को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 283.58 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गोलमेई के खिलाफ इटानगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोरजी और गोलमेई दोनों अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर हैं।

विज्ञापन

पूर्व तमिलनाडु मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई गई
एक सत्र अदालत ने मंगलवार को तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि 10 जून तक बढ़ा दी। डीएमके नेता को पिछले जून में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। बालाजी को प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली के समक्ष केंद्रीय पुझल जेल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 10 जून तक बढ़ा दी।

विज्ञापन

पुणे पोर्श कार हादसे में डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार
पोर्श कार हादसे में पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशफाक मकंदर और अमर गायकवाड़ पर डॉक्टरों व नाबालिग आरोपी के पिता के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने के साथ घूस देने में मदद का आरोप है।
पुणे में 19 मई को हुए इस हादसे में नशे में धुत 17 वर्षीय किशोर ने पोर्श कार से बाइक सवार दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मकंदर व गायकवाड़ ने ससून जनरल अस्पताल के कर्मचारी अतुल घाटकांबले को रक्त के नमूने बदलने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे, जिन्हें डॉ. श्रीहरि हलनोर को सौंपा जाना था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए डॉ. अजय टावरे अस्पताल में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed