{"_id":"697c04aed0573566ed036e07","slug":"news-updates-30-january-crime-news-chennai-west-bengal-pm-modi-amit-shah-police-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: एक्स पोस्ट के BJP के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस की शिकायत; असम में 9.2 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: एक्स पोस्ट के BJP के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस की शिकायत; असम में 9.2 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
Fri, 30 Jan 2026 04:50 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 30 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को "स्कैम लॉर्ड" कहकर उनके खिलाफ मानहानिकारक कंटेंट पोस्ट करने के लिए भाजपा आईटी सेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गुरुवार को अपनी शिकायत में कांग्रेस लीगल सेल के वकील एन नरेंद्र ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आधिकारिक हैंडल "बीजेपी कर्नाटक (@BJP4Karnataka)" से एक मॉर्फ्ड और मानहानिकारक तस्वीर पोस्ट की गई थी।
शिकायत के अनुसार यह पोस्ट 29 जनवरी को पब्लिश की गई थी, जिसमें सिद्धारमैया, शिवकुमार और अन्य मंत्रियों की एक एडिटेड तस्वीर को गलत और दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिखाया गया था। आरोप है कि इन तस्वीरों को "स्कैम लॉर्ड" कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था।
पीयूष पांडे बने पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी पीयूष पांडे को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति मौजूदा डीजीपी राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद की गई है।
विज्ञापन
जारी आदेश के अनुसार, 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे अगले आदेश तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार कल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आदेश में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले की भी जानकारी दी गई है। कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा को पश्चिम बंगाल का निदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है, जबकि दक्षिण बंगाल के एडीजी और आईजीपी सुप्रतिम सरकार उनकी जगह लेंगे।
एसटीएफ के एडीजी और आईजीपी विनीत कुमार गोयल को एडीजी (कानून व्यवस्था) बनाया गया है और उन्हें एडीजी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, एडीजी और आईजीपी (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को एडीजी, एसटीएफ का प्रभार सौंपा गया है, साथ ही उन्हें एडीजी (खुफिया शाखा) का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
अजय मुकुंद रणाडे को एडीजी (दूरसंचार) नियुक्त किया गया है, जबकि विशाल गर्ग को पदोन्नत कर एडीजी बनाया गया है और उन्हें साइबर प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। अनुज शर्मा को महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं) नियुक्त किया गया है, जबकि नटराजन रमेश बाबू को होम गार्ड्स का प्रमुख बनाया गया है।
असम में अलग-अलग ऑपरेशन में 9.2 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम के दो जिलों से 9.2 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया कि चिरांग जिले के बिजनी में दो लोगों के पास से 4.5 करोड़ रुपये की कीमत की प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि याबा टैबलेट, जिसे थाई भाषा में 'पागल करने वाली दवा' के नाम से जाना जाता है, एक बहुत अधिक नशीली दवा है, जिसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है। यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करती है, जिससे सेहत को गंभीर खतरा होता है। सरमा ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने कछार जिले में 85 मामलों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और 4.7 करोड़ रुपये की 947 ग्राम हेरोइन जब्त की।

बंगाल गोदाम अग्निकांड मृतक संख्या 21 पहुंची 28 अब भी लापता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास 26 जनवरी को लगी आग में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जली हुई इमारतों से 13 और शव मिले हैं। 28 लोग अभी भी लापता हैं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
तेलंगाना: प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना के खम्मम जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कम से कम 14 छात्रों को अस्पताल में भर्ती करायाा गया। पुलिस ने शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कोनिजेरला मंडल के बोड्या थांडा प्राइमरी स्कूल में दाल और चावल खाने के बाद छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें फूड पॉइजनिंग के इलाज के लिए कम्मम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, छात्रों की हालत अब स्थिर है।
चेन्नई में प्रवासी मजदूर परिवार की निर्मम हत्या
चेन्नई में बिहार के एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यौन उत्पीड़न के विरोध में हत्याएं करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी गौरव कुमार, पत्नी मीनूकुमारी और बेटे बिरमानी कुमार के रूप में हुई है। गौरव, श्रीपेरुम्बुदुर में काम करता था। 25 जनवरी की रात बिहार के कुछ मजदूरों के साथ गौरव ने शराब पी थी। इस दौरान, आरोपियों ने मीनूकुमारी के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। गौरव ने विरोध किया तो गिरोह ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। बाद में उसकी पत्नी व बच्चे की भी हत्या कर दी।

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलना ऐतिहासिक सुधार : पीके मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को आने की अनुमति देकर एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से वर्ष 2047 तक देश में परमाणु ऊर्जा से बनने वाली बिजली में वृद्धि की उम्मीद है। इससे देश को लगातार मिलने वाली, भरोसेमंद और बिना प्रदूषण वाली (शून्य-कार्बन) बिजली उपलब्ध होगी।
सस्टेनेबल एनर्जी ट्रांजिशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के शीर्ष अधिकारी मिश्रा ने कहा कि हाल के कानूनों के जरिये परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोलना ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव है। इससे ऊर्जा संक्रमण को सीधे देश की ऊर्जा सुरक्षा और विदेश से ऊर्जा आयात कम करने से जोड़ा गया है। इससे भारत खुद पर ज्यादा निर्भर बनेगा और उसकी रणनीतिक ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा विकसित भारत के लक्ष्य का अहम हिस्सा है। यह आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धा, समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
मिश्रा ने कहा, बड़े और ऊंचे लक्ष्य तभी हासिल होते हैं, जब उन्हें मजबूत संस्थाओं का सहारा मिले, लगातार पैसा मिले और योजनाओं को ठीक से लागू किया जाए। भारत ने 2025 तक 50 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है और 100 गीगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य भी उम्मीद से पहले पूरा किया है। यह दिखाता है कि सरकार की नीतियां लगातार और भरोसेमंद रही हैं। ऊर्जा में बदलाव तभी लंबे समय तक टिकता है, जब उसका सीधा फायदा आम लोगों तक पहुंचता है।

तेलंगाना: 22 छात्रों की तबीयत बिगड़ी
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 22 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 29 जनवरी की है। छात्रों ने दोपहर में सांभर और चावल खाए थे और जल्द ही उन्हें पेट दर्द और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। छात्रों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम 8:30 बजे इलाज के बाद सभी 22 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हमने स्कूल में खाना बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।