फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 28th June North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi

News Updates: गुजरात में संदिग्धों के ठिकानों पर NIA की छापेमारी; भारतीय नौसेना से विदा हुआ यूएच-3एच चॉपर

Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुजरात और महाराष्ट्र में कुछ संदिग्ध लोगों के परिसरों पर छापे मारे। उधर भारतीय नौसेना ने 17 साल की शानदार सेवा के बाद शुक्रवार को यूएच-3एच हेलिकॉप्टर को अलविदा कह दिया। पढ़ें देश की बड़ी खबरें
 

विज्ञापन
News Updates 28th June North East West South India Elections 2024 Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र में कुछ संदिग्ध लोगों के परिसरों पर छापे मारे। इन पर भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी करने के लिए पाकिस्तान से पैसे लेने का आरोप है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। एजेंसी ने जुलाई 2023 में एक फरार पाकिस्तानी नागरिक सहित दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन अन्य के खिलाफ दो और आरोप पत्र दायर किए गए। एनआईए की जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी नागरिकों ने जासूसी रैकेट में गिरफ्तार आरोपियों के साथ सहयोग किया था। इसमें भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने की साजिश के तहत भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक की जा रही थी।

भारतीय नौसेना से विदा हुआ यूएच-3एच चॉपर
भारतीय नौसेना ने 17 साल की शानदार सेवा के बाद शुक्रवार को यूएच-3एच हेलिकॉप्टर को अलविदा कह दिया। इस बहुमुखी क्षमता वाले हेलिकॉप्टर ने मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशाखापत्तनम के आईएनएस डेगा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने की। इस दौरान यूएच-3एच स्क्वाड्रन के अनुभवी अधिकारी और नौसैनिक अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, यूएच-3एच हेलिकॉप्टर को 2007 में आईएनएस जलाश्व और 2009 में आईएनएएस सारस में तैनात किया गया था। परिचालन शक्ति और क्षमता में इजाफे के लिए इसे सी किंग 42सी हेलिकॉप्टर पर लाया गया था।

विज्ञापन


समुद्र में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का बचाव अभियान
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने चुनौतीपूर्ण हालात में लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से गंभीर रूप से बीमार चार रोगियों को वहां से निकाला। इनमें दो शिशु भी शामिल थे। रक्षा विभाग के मुताबिक, लक्षद्वीप प्रशासन ने उनसे इन मरीजों को निकालने का अनुरोध किया था। दरअसल, इस क्षेत्र में मौजूदा दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से मौसम बेहद खराब हैं। इन हालात से निपटने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान और तटरक्षक बल जिला मुख्यालय - 4 ने मिलकर अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की दोपहर नौसेना और तटरक्षक बल के डोर्नियर विमानों की आईएनएस गरुड़ और सीजी एयर एन्क्लेव से अगाती में तैनाती की गई। विमानों के अगाती में उतरने के बाद मरीजों को सुरक्षित तरीके से जहाज पर चढ़ाया गया और शाम करीब 7 बजे कोच्चि पहुंचाया गया। इसके बाद मरीजों को एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया। इस तरह के चुनौतीपूर्ण हालात में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का यह अभियान किसी भी संकट के वक्त मानवीय मदद के लिए प्रतिबद्धता और तत्परता का सुबूत देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का बचाव अभियान
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने चुनौतीपूर्ण हालात में लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से गंभीर रूप से बीमार चार रोगियों को वहां से निकाला। इनमें दो शिशु भी शामिल थे। रक्षा विभाग के मुताबिक, लक्षद्वीप प्रशासन ने उनसे इन मरीजों को निकालने का अनुरोध किया था। दरअसल, इस क्षेत्र में मौजूदा दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से मौसम बेहद खराब हैं। इन हालात से निपटने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान और तटरक्षक बल जिला मुख्यालय - 4 ने मिलकर अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की दोपहर नौसेना और तटरक्षक बल के डोर्नियर विमानों की आईएनएस गरुड़ और सीजी एयर एन्क्लेव से अगाती में तैनाती की गई। विमानों के अगाती में उतरने के बाद मरीजों को सुरक्षित तरीके से जहाज पर चढ़ाया गया और शाम करीब 7 बजे कोच्चि पहुंचाया गया। इसके बाद मरीजों को एक स्थानीय अस्पताल भेजा गया। इस तरह के चुनौतीपूर्ण हालात में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल का यह अभियान किसी भी संकट के वक्त मानवीय मदद के लिए प्रतिबद्धता और तत्परता का सुबूत देना है। 

नए आपराधिक कानून लागू होने पर 1 जुलाई को पुलिस थानों में विशेष आयोजन
नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के मौके पर 1 जुलाई को देश के सभी 17,500 पुलिस थानों में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालना होगा। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और स्थानीय शांति समिति के सदस्यों तथा स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों को भी इसमें शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थान तथा राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 1 जुलाई को विभिन्न एक दिवसीय आयोजन करेंगे। जिसमें नए आपराधिक कानूनों के विभिन्न प्रावधानों पर समूह चर्चा, कार्यशालाएं, सेमिनार आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी के साथ न्याय के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए किए गए बड़े परिवर्तन पर प्रकाश डाला जाएगा। जीरो एफआईआर, पुलिस शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सम्मन और सभी जघन्य अपराधों के घटनास्थलों की अनिवार्य वीडियोग्राफी तीन नए आपराधिक कानूनों की मुख्य विशेषताएं हैं।

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को मिला 1100 करोड़ का ऑर्डर
उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को नॉर्वे से आठ 6300 टीडीडब्ल्यू ड्राई मालवाहक पोतों के निर्माण के लिए 1,100 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। यह कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जहाजों की लंबाई 100 मीटर है, 6.5 मीटर के डिजाइन ड्राफ्ट पर इसका वजन 6300 मीट्रिक टन है। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के एक अधिकारी ने कहा, यूसीएसएल को मालवाहक जहाजों के डिजाइन और निर्माण का ऑर्डर मिला है। यह अनुबंध इस साल 19 सितंबर से कार्यान्वित होगा। इसके पहले जून 2023 में सीएसएल ने नार्वे के छह 3800 टीडीडब्ल्यू ड्राई कार्गो जहाजों के डिजाइन और निर्माण के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर कर्नाटक के उडुपी के यार्ड में उन्नत स्तर पर काम चल रहा है। नए अनुबंध के तहत, जहाजों की डिजाइन कोनोशिप इंटरनेशनल, नीदरलैंड्स की ओर से की जाएगी। इसे यूरोप के तटीय जल में सामान्य कार्गो के परिवहन के लिए पर्यावरण अनुकूल, डीजल इलेक्ट्रिक जहाज के रूप में बनाया जाएगा।

तीन नए आपराधिक कानून को लेकर बढ़ रहा विरोध
तीन नए आपराधिक कानून के लागू होने को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। पश्चिम बंगाल बार काउंसिल ने तीन नए कानूनों को जनविरोधी बताया। बार काउंसिल ने कहा कि वह एक जुलाई को इसके विरोध में काला दिवस मनाएगा। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले तीन नए कानूनों एक जुलाई से लागू हो रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी जाएंगे जम्मू-कश्मीर करेंगे टिकटों पर फैसला
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। दो घंटे चली बैठक में तय हुआ है कि राहुल गांधी चुनावी तैयारियों का जायजा लेने जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल कार्यकर्ताओं से मिलकर टिकटों को लेकर फैसला करेंगे। बैठक में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में पीडीपीऔर नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन, पार्टी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर मंथल किया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी प्रदेश में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी विचार करेंगी। साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनावों में स्थानीय स्तर पर जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को वरीयता देने पर भी सहमति जताई है। 


हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा करेंगे और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन राज्यों में वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह 29 जून को हरियाणा का दौरा करेंगे और 4 जुलाई को संसद का मौजूदा सत्र समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि वह 5 जुलाई को महाराष्ट्र जाएंगे और फिर दूसरे हफ्ते में झारखंड के लिए रवाना होंगे। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान को क्रमश: झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव प्रभावी बनाया है। 
 

हसीना ने त्रिपुरा के सीएम को भेजी हिल्सा मछली, रसगुल्ले और आम
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को सद्भावना उपहार के तौर पर 50 किलो हिल्सा मछली, 50 किलो रसगुल्ले और 400 किलो आम भेजे। बता दें कि साहा ने बीते रविवार को हसीना को 500 किलो अनानास उपहार के रूप में भेजे थे। अगरतला में अखौरा एकीकृत जांच चौकी पर बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों ने यह खेप प्राप्त की। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा। बांग्लादेश के सहायक उच्चायोग के प्रथम सचिव एवं चांसरी के प्रमुख मोहम्मद रेजाउल हक चौधरी ने बताया कि उपहारों के इस आदान-प्रदान का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और आपसी समझ को बढ़ाना है।

इंडिगो की उड़ान में क्रू से गाली गलौज  महिला पर केस दर्ज
वाराणसी से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 5292 की एक महिला यात्री पर सीट बदलने को लेकर केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस के मुताबिक वाराणसी से उड़ान भरने वाले विमान में महिला ने अपनी सीट 9 नंबर बदलने की मांग की, लेकिन जब क्रू ने उसे सीट 15 पर जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। करीब 15 मिनट बाद वह शौचालय गई और क्रू के साथ गाली-गलौज करने लगी। महिला को विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी और विमान नियमों के तहत केस दर्ज किया गया।

आडवाणी की हालत में सुधार के बाद एम्स से मिली छुट्टी
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत में सुधार के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई। उन्हें एक दिन पहले ही यहां भर्ती कराया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 96 वर्षीय आडवाणी की यूरोलॉजी और जिरिएट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने जांच की। उनकी एक छोटी-सी शल्य क्रिया हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, आडवाणी वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से ग्रसित हैं।

इंडिगो पर आव्रजन ब्यूरो ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना
देश की सबसे बड़ी एअरलाइनों में से एक इंडिगो पर आव्रजन ब्यूरो (बीओआई) ने वीजा संबंधी उल्लंघन के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लि. ने मंगलवार को अपनी नियामकीय फाइलिंग में कहा कि जुर्माने की वजह से कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। एअरलाइन को इस जुर्माने की सूचना 11 जून को मिली थी। कंपनी ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की संभावनाएं तलाश रही है। 

नहीं रहे सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद पहलवान सुब्बा
सिक्किम से लोकसभा के पूर्व सांसद पहलवान सुब्बा (90) का बृहस्पतिवार को लंबी बीमारी के बाद गंगटोक के अस्पताल में निधन हो गया। सुब्बा, सिक्किम जनता पार्टी (एसजेपी) के टिकट पर 1980 में चुनाव जीते और 1984 तक सांसद रहे। वह प्रदेश के दूसरे, लेकिन पहले निर्वाचित सांसद थे। उनके निधन पर सीएम प्रेम सिंह तमांग ने गहरा दुख जताया है। 

मणिपुर : हिंसा प्रभावित दो जिलों में बड़ी संख्या में हथियार बरामद
इंफाल। जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के इंफाल पूर्व और विष्णुपुर जिलों के कुछ हिस्सों में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तलाशी में 11 ग्रेनेड, छह आईईडी, पांच .303 राइफल, तीन डेटोनेटर, एक कार्बाइन, एक बंदूक, विभिन्न प्रकार के बम और गोला-बारूद के अलावा चार वॉकी-टॉकी और दो रेडियो मिले। बरामदगी पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed