फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News Updates 25th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi

Updates: तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत; गुजरात में कार-ऑटो की टक्कर में तीन ने दम तोड़ा

Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
News Updates 25th August North East West South India Politics Crime National News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में नाथम के पास रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

बीआरएस नेता रामाराव ने महिला आयोग के समक्ष पेश होकर मांगी माफी
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव शनिवार को तेलंगाना राज्य महिला आयोग के समक्ष पेश हुए और राज्य सरकार संचालित आरटीसी बसों में महिलाओं की यात्रा पर अपनी टिप्पणियों के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी। राव ने सरकारी आरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा संबंधी कांग्रेस सरकार की योजना को लेकर कहा था कि अगर महिलाएं बसों में यात्रा के दौरान बुनाई जैसी गतिविधियों में शामिल रहती हैं तो उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन उनकी पार्टी चाहती है कि बसों में होने वाली झड़प की स्थिति से बचा जाए। इसे लेकर कई समूहों की तरफ से कड़ी आपत्ति जताई गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपी ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
महाराष्ट्र के सांगली शहर में पैरोल पर बाहर आए हत्यारोपी ने 15 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजय प्रकाश माने (34) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

लड़की ने शनिवार को अपनी मां दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद शिकायत के आधार पर आरोपी को दो घंटे के अंदर धर लिया गया। लड़की शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे दुकान जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे रोका और जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। माने 2011 के एक हत्या के मामले में आरोपी है और दो महीने पहले पैरोल पर बाहर आया था। उसने बीते महीने भी भी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।  

विज्ञापन

मुंबई में दोपहिया वाहन पार्किंग को लेकर महिला डॉक्टर पर हमला
मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार को क्लिनिक के सामने दोपहिया वाहन पार्किंग को लेकर महिला डॉक्टर और नाबालिग लड़के के बीच विवाद हो गया। इस दौरान महिला डॉक्टर ने लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद लड़के ने मदद के लिए तीन महिलाओं को मौके पर बुला लिया। उन्होंने छाता का इस्तेमाल कर महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। महिलाओं ने डॉक्टर के कपड़े फाड़ दिए, जबकि नाबालिग लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़का शामिल है। दो महिलाओं की पहचान काजल रामास्वामी और अरुणा इंगले के रूप में की गई है। जबकि, एक महिला अज्ञात है। उन्होंने बताया कि पुलिस चारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

अरुणाचल प्रदेश में युवक ने पत्नी और बच्चे की हत्या की
अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) देकियो गुमजा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने जिले के खानू गांव के निवासी 35 वर्षीय गंगगम गंगसा को शनिवार को पत्नी नगमजुन गंगसा और बच्चे फगंग गंगसा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

एसपी के अनुसार, मंगू पांसा नाम के एक व्यक्ति ने लोंगडिंग पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि गंगगम गंगसा ने अपनी पत्नी और बच्चे की एक व्हाट्सएप ग्रुप में तस्वीर साझा करते हुए हत्या करने की बात कही। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता और कार्यकारी मजिस्ट्रेट बिनी शिवा के साथ पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला और शिशु का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया तथा शवों को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। एसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस जघन्य हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

तमिलनाडु में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन लोग घायल
कृष्णागिरि में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। रविवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहे अन्य वाहन ट्रक से टकरा गए। पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल व्यक्ति एक वाहन में सवार थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गुजरात में कार-ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गुजरात के जूनागढ़ में वंथली कस्बे के पास रविवार को कार और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक ऑटो में सवार थे और शापुर से जूनागढ़ जा रहे थे। मृत यात्रियों की पहचान समीर पलेजा (26), प्रवीण मकवाना (40) और रमणीक बोधा (30) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed