Updates: असम के चुनाव आयुक्त बने रंजन शर्मा; ओडिशा- आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार
आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित सामग्री और वाहन को जब्त कर लिया गया है और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मेथामफेटामाइन की गोलियां, जिन्हें 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है, भारत में प्रतिबंधित हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह प्रतिबंधित पदार्थ भारत-म्यांमार सीमा के जोखावथर सेक्टर के माध्यम से म्यांमार से मिजोरम में तस्करी करके लाया गया था। डीआरआई ने कहा कि जनवरी से अब तक मिजोरम में 72 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन जब्त की गई है और इस अवधि के दौरान नशीली दवाओं से संबंधित मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिजोरम के आबकारी विभाग ने जनवरी से 26 मई तक 26.4 किलोग्राम हेरोइन और 67.1 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां भी जब्त की हैं। इसी अवधि के दौरान 48 किलोग्राम वजनी क्रिस्टल मेथ, 132.9 किलोग्राम गांजा (भांग) और 945 ग्राम अफीम भी बरामद की गई है।
बेकाबू हाथी ने पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ली
बेकाबू हाथी की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अलीपुरद्वार जिले में शनिवार को एक जंगली हाथी ने एक महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि विभाग मानव बस्तियों में घुसने वाले जंगली हाथियों को भगाने के प्रयास कर रहा है। स्थानीय लोगों को शामिल कर दस्ते बनाए जा रहे हैं। किसी भी हाथी के पास न जाने की सलाह दी गई है। मृतकों की पहचान मनोज दास (31) उनकी मां माखनरानी दास (63) और एक महीने की नवजात मनीषा दास के रूप में हुई है।
पीरजादा अमीन कांग्रेस में शामिल
पश्चिम बंगाल की राजनीति में पीरजादा अमीन अपना पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) महासचिव गुलाम अहमद मीर, पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने अमीन को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर खेड़ा ने कहा, अमीन पश्चिम बंगाल के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इस परिवार का ओडिशा और त्रिपुरा में भी काफी प्रभाव है। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता पीरजादा अमीन ने भरोसा दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार जताया।
सिलीगुड़ी : बजरंग दल सदस्य के घर पर 50-60 उपद्रवियों ने किया हमला
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में गोमांस लदे पिकअप को आग लगाने का मामला हिंसक रूप लेता जा रहा है। आग लगाने के आरोप के अगले दिन यानि शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बजरंग दल के एक सदस्य के घर और दुकान में तोड़फोड़ की। साथ ही परिवार पर जानलेवा हमला भी किया। तनाव बढ़ने के बीच विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को 24 घंटे का सिलीगुड़ी बंद का आह्वान किया है। बजरंग दल सदस्यों ने शुक्रवार सुबह बलासन ब्रिज के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर गोवंश का मांस लदे एक पिकअप वैन को रोककर वैध दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर वैन से करीब दस बोरियां गोमांस सड़क पर उतारा। इसे देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया और पिकअप वैन को सड़क पर पलट कर उसमें आग लगा दी।
'टाइगर मैन' नाम से मशहूर प्रख्यात वन्यजीव संरक्षणकर्ता वाल्मीक थापर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 73 साल के थे। 1952 में दिल्ली में जन्मे थापर ने अपना जीवन खासकर राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघों के अध्ययन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था। थापर ने 1988 में रणथंभौर फाउंडेशन की सह-स्थापना की। प्रोजेक्ट टाइगर टीम के प्रमुख सदस्य फतेह सिंह राठौर उनके मार्गदर्शक थे। उन्होंने वन्यजीवों पर 30 से अधिक पुस्तकें लिखीं या संपादित कीं, जिनमें लैंड ऑफ द टाइगर: ए नेचुरल हिस्ट्री ऑफ द इंडियन सबकॉन्टिनेंट और टाइगर फायर: 500 इयर्स ऑफ द टाइगर इन इंडिया शामिल हैं। थापर के पिता रोमेश थापर एक जाने-माने पत्रकार थे और उनकी बुआ इतिहासकार रोमिला थापर हैं। थापर ने अभिनेता शशि कपूर की बेटी और रंगमंच कलाकार संजना कपूर से शादी की और उनका एक बेटा है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत गांवों से मिले फीडबैक के आधार पर मांग-आधारित शोध किए जाएंगे। चौहान ने कहा, मैं हमारे वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं... अब शोध दिल्ली में बैठकर नहीं किए जाएंगे। गांवों से मिले फीडबैक के अनुसार मांग-आधारित शोध होंगे। कृषि अभी भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनी हुई है। यह विकास दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, उनके विजन और किसानों की मेहनत का परिणाम है।
गुवाहाटी विश्वविद्यालय और शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के शोधकर्ताओं ने मेघालय में गुफा में रहने वाली लोच यानी बहते पानी की मछली की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसके साथ ही यह पूर्वोत्तर राज्य में गुफा में रहने वाली मछली की खोजी गई छठी अनोखी प्रजाति बन गई है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की है। गुवाहाटी विश्वविद्यालय की पोस्ट के मुताबिक,डॉ कंगकन सरमा और विश्वविद्यालय की उनकी टीम ने राज्य में गुफा में रहने वाली शिस्टुरा डेंसिकलावा लोच की एक नई प्रजाति की खोज की है।
तस्वीर लेने के चक्कर में समुद्र में गिरा युवक, मौत
असम में विदेशियों पर कार्रवाई से अफरा-तफरी के हालात
पूर्व सांसद का पासपोर्ट जब्त, बैंक ऋण में धांधली के आरोप
भारत-मंगोलिया के बीच सैन्य अभ्यास शुरू
Exercise Nomadic Elephant 2025 | The opening ceremony of the 17th edition of the Joint Military Exercise Nomadic Elephant 2025 between India and Mongolia was held today at the Special Forces Training centre, Ulaanbaatar. The Exercise is scheduled to be conducted from 31 May to… pic.twitter.com/BHih2NhOI9
— ANI (@ANI) June 1, 2025
पश्चिमी वायु कमान के एयर स्टाफ ऑफिसर बने एयर मार्शल जसवीर सिंह मान
असम के कोकराझार जिले में रविवार को एक खेत में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें आसमान में ऊंची उठ रही थीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए बाबुबिल इलाके में दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने आग देखी, जिन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया।
स्थानीय निवासी की तरफ से शूट किए गए आग के वीडियो में मौके से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूत्रों ने बताया, 'शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आग बांस और अन्य सामग्रियों वाले भंडारण क्षेत्र से लगी है। हालांकि, आग लगने के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।' उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां लगाई गई हैं, जबकि पुलिस ने भी कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर जिले में 90 वर्षीय केरलवासी समेत दो कैथोलिक पादरियों पर कथित हमले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित करने की मांग की। एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को एक पत्र भेजकर कथित घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आग्रह किया। यह हमला कथित तौर पर 23 मई की सुबह उस राज्य के एक लड़कों के छात्रावास में हुआ था।
वेणुगोपाल ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ईसाइयों के खिलाफ हमलों की श्रृंखला में यह नवीनतम घटना है। अलपुझा के सांसद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में इस तरह की हिंसा बार-बार हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़कों के छात्रावास में पादरियों पर बेरहमी से हमला किए जाने की घटना मानवीय विवेक पर आघात है।
ओडिशा सरकार से घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए, एआईसीसी महासचिव ने कहा कि इस तरह की हिंसा न केवल व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है, बल्कि हमारे देश के सांप्रदायिक सद्भाव और शांति को भी खतरे में डालती है। ओडिशा के सीएम को लिखे पत्र में, के सी वेणुगोपाल ने यह भी अनुरोध किया कि ईसाई पुजारियों और कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। उन्होंने पत्र में आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।
कोलकाता पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कोलकाता पुलिस ने पाकिस्तान का विरोध करने के कारण एक लॉ स्टूडेंट को अवैध रूप से गिरफ्तार किया है। यह कहानी शरारतपूर्ण और भ्रामक है।
Some social media accounts are spreading false information that the Kolkata Police has unlawfully arrested a law student for opposing Pakistan. This narrative is mischievous and misleading: Kolkata Police pic.twitter.com/53038V1Anr
— ANI (@ANI) June 1, 2025
पुडुचेरी के एक व्यक्ति से 54 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में असम के मोरीगांव जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने फर्जी पैन, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाकर शिकायकर्ता से ठगी की थी। एक अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस के सहयोग से पुडुचेरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को लहरीघाट इलाके से पकड़ा। विस्तृत जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
में सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार
ओडिशा विजिलेंस ने रविवार को एक आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकारी इंजीनियर एन. दिलीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। वह सहायक कार्यपालक अभियंता (रोड एंड बिल्डिंग डिवीजन-1, बरहामपुर) के रूप में तैनात है। उन पर छापे के दौरान विजिलेंस टीम को बरहामपुर में एक करोड़ रुपये की दो मंजिला इमारत, 50 लाख रुपये का फ्लैट, भुवनेश्वर में एक करोड़ रुपये का फ्लैट और बरहामपुर व आसपास के इलाकों में लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य के 11 प्लॉट मिले। इसके अलावा 30 लाख रुपये के बैंक व बीमा जमा, 2 दोपहिया वाहन और 16 लाख रुपये से अधिक की घरेलू वस्तुएं भी बरामद हुईं। चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को रंजन शर्मा को नए राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई है। असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) में शामिल होने से पहले, रंजन शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष आयुक्त और सचिव के रूप में कार्यरत थे।
असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद वे सीएमओ में शामिल हुए थे। रंजन शर्मा एएसईसी आयुक्त के रूप में शामिल होंगे। आलोक कुमार का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था।
एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि मुसलमान वक्फ पर अपने अधिकार नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वक्फ के लिए लड़ाई जारी रखेगी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक और फ्लोर लीडर, वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के तहत यहां धरना चौक पर एकत्रित हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, जो लोग सोचते हैं कि वे इस कानून के जरिए हमारा मनोबल कमजोर करना चाहते हैं...न तो हमारा मनोबल गिरा है और न ही गिरने वाला है। न तो हम अपनी शरीयत छोड़ने को तैयार हैं, न ही हिजाब और न ही हम अपना वक्फ छोड़ने को तैयार हैं। हम लोकतंत्र और कानून के दायरे में अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नया कानून वक्फ की संपत्तियों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है, न कि वक्फ की रक्षा के लिए। उन्होंने कहा, इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए।
गुजरात में 14 साल के एक बच्चे और उसके पिता की फर्जी एनकाउंटर में हत्या करने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भी शामिल है।
डीएसपी जेडी पुरोहित ने रविवार को बताया कि 2021 में फर्जी एनकाउंटर का यह मामला सुरेंद्रनगर जिले का है। बाजना पुलिस स्टेशन में तैनात रहे उप निरीक्षक वीएन जडेजा और छह कांस्टेबल पर फर्जी एनकाउंटर में हनीफ खान मलिक (45) और उनके नाबालिग बेटे मदीन (14) की हत्या करने का आरोप है। हनीफ की नाबालिग बेटी सुहाना की याचिका पर सुनवाई करते हुए सत्र अदालत ने सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद बाजना पुलिस ने 29 मई को सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पिछले साल जुलाई में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट को फर्जी एनकाउंटर की जांच करने का निर्देश दिया था।