Updates: केरल- पलक्कड़ में दिखे हमास नेताओं के पोस्टर, BJP ने लगाया आरोप; दिल्ली में ऋषि सुनक से मिले जयशंकर
केरल: पलक्कड़ में दिखे हमास नेताओं के पोस्टर, भाजपा ने लगाया देशविरोधी साजिश का आरोप
केरल के पलक्कड़ जिले में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिथला' के दौरान विद्रोही संगठन हमास के नेताओं की तस्वीरें हाथियों के ऊपर प्रदर्शित करने पर भाजपा ने इसे देशविरोधी साजिश करार दिया। यह उत्सव हर साल आयोजित किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इसे त्रिथला पंचायत के लोगों की ओर से आयोजित किया जाता है। वहीं आयोजकों का दावा है कि ये तस्वीरें उत्सव में शामिल होने वाले कुछ समूहों की ओर से लगाई गई थीं। उत्सव का समापन समारोह रविवार को मनाया गया, जिसमें कई समूहों ने हिस्सा लिया। केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राज्य में देशविरोधी संगठन और कट्टरपंथी तत्व सक्रिय हैं। ये सभी गतिविधियां वोट बैंक की राजनीति के लिए सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) सरकार के समर्थन से की जा रही हैं। केरल में केवल भाजपा ही देशविरोधी और आतंकी गतिविधियों के रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। सुरेंद्रन ने सोमवार को कहा, केरल में कट्टरपंथी तत्व और देशविरोधी संगठन सीपीआई(एम) सरकार के समर्थन और मदद से काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना वोट बैंक की राजनीति के लिए आपराधिक कट्टरपंथी तत्वों की तरफ से की गई है।
ऋषि सुनक से मिले डॉ. एस. जयशकंर
दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशकंर के ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुलाकात की है। इस लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने लिखा- आज दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलकर खुशी हुई। भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके निरंतर समर्थन की सराहना करता हूं।
Nice to meet former UK PM @RishiSunak in Delhi today.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 17, 2025
Appreciate his constant support for strengthening 🇮🇳 🇬🇧 relations. pic.twitter.com/zbmO9yxfrt
लोकपुर बम धमाके में बबलू मंडल को 10 वर्ष का कठोर कारावास
कोलकाता में शनिवार को एनआईए अदालत ने प. बंगाल के 2019 लोकपुर बम विस्फोट मामले में बबलू मंडल को दोषी ठहराते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आईपीसी की धारा 286 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत सजा के अलावा उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। एनआईए के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि मंडल ने जून 2022 में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। यह विस्फोट बबलू मंडल के घर में हुआ था और लोकपुर पुलिस ने 2019 में उसके दो बेटों निरंजन मंडल और मृत्युंजय मंडल को गिरफ्तार किया था। दोनों जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गए थे, जबकि बबलू ने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था। जांच के दौरान पता चला था कि उनके आवासीय परिसरों का इस्तेमाल अवैध विस्फोटकों के भंडारण और कच्चे बम बनाने के लिए किया जा रहा था। एनआईए ने सितंबर 2020 में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और सितंबर, 2022 को केस फिर से दर्ज किया था। फरार आरोपियों का पता लगाने की कोशिश अभी भी का जा रही है।
देश में 29,500 से अधिक ड्रोन पंजीकृत, सबसे ज्यादा दिल्ली में
देश में 29,500 से अधिक ड्रोन पंजीकृत हैं। इनमें राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक 4,882 ड्रोन हैं। इसके बाद पंजीकृत ड्रोन की सबसे अधिक संख्या क्रमशः तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 4,588 और 4,132 है। पिछले सप्ताह नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि 29 जनवरी तक देश में 29,501 ड्रोन पंजीकृत थे। अन्य राज्यों में जिनके पास ड्रोन की संख्या अधिक है, उनमें हरियाणा (3,689), कर्नाटक (2,516), तेलंगाना (1,928), गुजरात (1,338) शामिल हैं।
बंगाल में कारतूसों की बरामदगी के मामले में पांच गिरफ्तार
भारी मात्रा में कारतूसों की जब्ती में संलिप्तता के लिए प. बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दक्षिण 24 परगना जिले के जिबंटला से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि क्षेत्र से 7.65 मिमी कैलिबर के 190 कारतूस, 12 बोर की एक डबल बैरल बंदूक और 12 बोर के नौ कारतूस की जब्ती की गई थी। अधिकारी ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक दुकान का कर्मचारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लाइसेंसी हथियार और गोला-बारूद बेचने वाली और भी दुकानें मामले में शामिल हो सकती हैं।
झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में मृत पाया गया हाथी
झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में रविवार को एक हाथी मृत पाया गया। पीटीआर के उप निदेशक कुमार आशीष ने कहा, घटना स्थल पर खून के धब्बे पाए गए। एक पेड़ भी उखड़ा हुआ पाया गया। इसलिए यह संदेह है कि मौत का कारण दो हाथियों के बीच लड़ाई हो सकती है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले पीएम मोदी, विदेश यात्राओं की दी जानकारी
फ्रांस और अमेरिका की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम ने राष्ट्रपति को अपनी विदेश यात्राओं की जानकारी दी।
अतिक्रमण से निपटने के लिए द्वारका द्वीप पर सैन्य अभ्यास
द्वारका और इसके आसपास के द्वीपों में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जल-थल-रक्षा 2025 नामक एक सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया। बेट द्वारका द्वीप पर आयोजित इस अभ्यास में 11 अहमदाबाद और 13 जामनगर सेना इकाइयों के साथ-साथ भारतीय तटरक्षक और समुद्री पुलिस ने भी भाग लिया। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल अमोल अवाटे ने बताया कि द्वारका और उसके आसपास के द्वीपों पर हाल ही में हुए अवैध अतिक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने इस अभ्यास का आयोजन किया। उन्होंने कहा, इस अभ्यास का मकसद यह था कि आतंकवादी हमले या युद्ध के दौरान सरकारी विभागों और अर्धसैनिक बलों और रक्षा बलों के बीच किस तरह का समन्वय होना चाहिए।
फोन टैपिंग मामला : तेलंगाना के पूर्व मंत्री हरीश राव के सहयोगी समेत तीन गिरफ्तार
रियल एस्टेट कारोबारी के फोन टैप करने के मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीआरएस विधायक टी हरीश राव के सहयोगी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी टी संतोष कुमार, परशारामुलु और टी वामशी कृष्णा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि सिद्दीपेट के कारोबारी जी चक्रधर गौड़ की शिकायत के आधार पर पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में जालसाजी, जबरन वसूली के प्रयास और जान से मारने की धमकी के आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। गौड़ ने यह भी कहा था कि उन्हें अपने व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति के फोन नंबर वाले एक गुमनाम व्हाट्सएप अकाउंट से ब्लैकमेल के संदेश मिल रहे थे।
850 करोड़ की पोंजी स्कीम में दो गिरफ्तार, 6000 से अधिक लोगों से की धोखाधड़ी
फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी 850 करोड़ रुपये की पोंजी स्कीम में साइबराबाद की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस स्कीम के तहत देशभर के 6 हजार से ज्यादा जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्रा. लि. के उपाध्यक्ष और फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग प्लेटफॉर्म के बिजनेस हेड पवन कुमार के साथ कंपनी के निदेशक काव्या एन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमरदीप कुमार (प्रबंध निदेशक, फाल्कन कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड), आर्यन सिंह (मुख्य परिचालन अधिकारी) और योगेंद्र सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ने चालान छूट की आड़ में अल्पावधि जमा पर उच्च रिटर्न का वादा करके जमाकर्ताओं को ठगा।
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा
आंध्र प्रदेश में गुइलियन बेरे सिंड्रोम से पीड़ित दो मरीजों की मौत
केरल कांग्रेस के मुखपत्र में शशि थरूर की आलोचना
कर्नाटक में दुर्घटनावश चली गोली से बच्चे की मौत
इटली की उप-विदेश मंत्री से मिले जयशंकर
Received Deputy FM @tripodimaria of Italy in Delhi this afternoon.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 17, 2025
Good conversation on 🇮🇳 🇮🇹 strategic partnership and ongoing efforts to further build on them. pic.twitter.com/4fsOTPAMfw
सीएम रेवंत रेड्डी ने की कई विभागों की समीक्षा
#WATCH हैदराबाद: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने नागरिक आपूर्ति और सिंचाई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/sTLd9gq2LM
तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में प्रमोद सावंत ने की पूजा-अर्चना
#WATCH आंध्र प्रदेश: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/nb5HnCOF36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
#WATCH आंध्र प्रदेश: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं यहां तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आया हूं। वाराणसी के बाद देश में दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय मंदिर कनेक्ट महाकुंभ हो रहा है... इस महाकुंभ के बाद देश में मंदिर पर्यटन और बढ़ेगा... इस साल बहुत लाभ होगा और… pic.twitter.com/DTnyXEmvzM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
#WATCH बारामूला, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुलमर्ग का दौरा किया। pic.twitter.com/cN1QMLoxYO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
#WATCH गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "... जम्मू-कश्मीर प्रशासन और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के बीच समन्वय की बात करें तो कुछ समस्याएं रही हैं इसलिए उचित धनराशि उपलब्ध नहीं करा पाए... आज मैंने यहां स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्रों में जो देखा,… https://t.co/DXBO8NMWe7 pic.twitter.com/ESU0kzJtUa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार पद से इस्तीफा देने वाले बीआर पाटिल को कैबिनेट रैंक के साथ कर्नाटक के नीति एवं योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कंबोडिया, मालदीव, सोमालिया, क्यूबा और नेपाल के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए।
President Droupadi Murmu received credentials from Ms Rath Many, Ambassador of Cambodia; Ms Aishath Azeema, High Commissioner of the Republic of Maldives; and Dr Abdullahi Mohammed Odowa, Ambassador of the Federal Republic of Somalia, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/NIFB4s3xta
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 17, 2025
President Droupadi Murmu received credentials from Mr Juan Carlos Marsan Aguilera, Ambassador of the Republic of Cuba; and Dr Shankar Prasad Sharma, Ambassador of Nepal, at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/4ovebvrPw1
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 17, 2025
प्रयागराज में जारी महाकुंभ के बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को बताया कि संगम (गंगा-जमुना) का पानी नहाने योग्य भी नहीं, आचमन की बात तो दूर है। रिपोर्ट में कहा गया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में कई स्थानों पर पानी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं था। इसके साथ ही सीपीसीबी ने कहा है कि पवित्र स्नानों पर गंगा-जमुना में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर और बढ़ा है।