फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news Updates 13th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi

Updates: फॉर्मूला ई-रेस मामले में KTR को मिला पेशी का नोटिस; असम- ONGC के कुएं से गैस का अनियंत्रित रिसाव जारी

Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
news Updates 13th June North East West South India Elections 2025 Politics Crime National News In Hindi
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

असम के शिवसागर जिले में ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के कच्चे तेल के कुएं में विस्फोट के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी गैस अनियंत्रित रूप से बह रही है। ओएनजीसी के एक अधिकारी ने कहा, कंपनी ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गैस रिसाव को नियंत्रित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कुएं में आग नहीं लगी है। कोई घायल भी नहीं हुआ है। सभी आपातकालीन सेवाओं को मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


बता दें, घटना ओएनजीसी के रुद्रसागर तेल क्षेत्र स्थित रिग नंबर एसकेपी 135 के कुएं आरडीएस 147 में हुई है। कुएं का संचालन ओएनजीसी की तरफ से एक निजी कंपनी एसके पेट्रो सर्विसेज कर रही थी। ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार को सर्विसिंग के दौरान कुएं से गैस रिसाव दिखा था। कंपनी ने तुरंत सुरक्षा संसाधनों को सक्रिय किए और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल मौके पर पहुंच गया। दावा किया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जल्द सब सामान्य हो जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह पुराना कच्चा कुआं है, जहां अभी उत्पादन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन

सिंगापुर के झंडे वाले जहाज में लगी आग पर काबू पाया
सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी इंटरएशिया टेनेसिटी के एक कंटेनर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.40 बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया। जहाज मुंबई के पास न्हावा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था, तभी आग लगने पर चालक दल ने भारतीय तटरक्षक बल से मदद मांगी थी। भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि जहाज के चालक दल ने आग पर काबू पा लिया। घटना केरल तट पर हुई थी। तीन दिन पहले राज्य के तट पर सिंगापुर के झंडे वाले एक अन्य कंटेनर जहाज में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। 8 जून को यह जहाज मलेशिया के पोर्ट क्लैंग से 1,387 कंटेनर और 21 फिलिपिनो नागरिकों के चालक दल को लेकर रवाना हुआ था। शुक्रवार देर रात को जहाज न्हावा शेवा पहुंचने वाला था। तटरक्षक बल ने कहा कि जहाज के मालिक ने बाद में पुष्टि की कि चालक दल ने आग पर काबू पा लिया है। अब किसी सहायता की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

तेलंगाना सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की
 तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को कई मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही आईएएस अधिकारियों का भी फेरबदल किया है।

मंत्रियों को 10 पूर्ववर्ती जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें अब 33 जिलों में पुनर्गठित किया गया है। जिन मंत्रियों को जिलों के प्रभारी के रूप में नामित किया गया है उनमें पोन्नम प्रभाकर (हैदराबाद), सी दामोदर राजनरसिम्हा (महबूबनगर), डी श्रीधर बाबू (रंगा रेड्डी), पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (वारंगल), डी अनसूया सीताक्का (निजामाबाद), तुम्मला नागेश्वर राव (करीमनगर), जुपल्ली कृष्णा राव (आदिलाबाद), जी विवेक वेंकट स्वामी (मेडक), अदलुरी लक्ष्मण कुमार (नलगोंडा) और वाकीति श्रीहरि (खम्मम) शामिल हैं।

वहीं, नौकरशाहों के फेरबदल में शशांक गोयल को नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन का रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि नवीन मित्तल को प्रमुख सचिव (ऊर्जा) के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

ओडिशा के भद्रक में मवेशी तस्करी को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद तनाव 
ओडिशा के भद्रक में मवेशी तस्करी को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद तनाव के मद्देनजर कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। भद्रक के एसपी मनोज राउत ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए गुरुवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच इलाकों - भद्रक नगर पालिका, भद्रक ब्लॉक, धामनगर एनएसी, धामनगर ब्लॉक और तिहिडी ब्लॉक में इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं।

jbjb

फॉर्मूला ई-रेस मामले में KTR को 16 को पेश होने के लिए नोटिस
तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फॉर्मूला ई-रेस मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव को 16 जून की सुबह 10 बजे पेश होने का नोटिस दिया है। एसीबी ने इससे पहले उनको 28 मई को पेश होने के लिए कहा था। रामा राव ने अमेरिका और ब्रिटेन की निर्धारित यात्रा के मद्देनजर समय मांगा था। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा था। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष से जनवरी में भी पूछताछ हुई थी। रामा राव पिछली बीआरएस सरकार में नगर प्रशासन मंत्री थे। एसीबी ने बीआरएस सरकार के दौरान फरवरी 2023 में हैदराबाद में फॉर्मूला ई-रेस आयोजित करने के लिए कथित भुगतान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से ज्यादातर भुगतान बिना मंजूरी के विदेशी मुद्रा में किए गए थे।

मणिपुर के पांच जिलों में इंटरनेट बैन बरकरार
मणिपुर सरकार ने घाटी के पांच जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं के निलंबन को 13 जून की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं से ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने का आग्रह किया है जिससे आगे और व्यवधान या निलंबन हो सकता है।

तमिलनाडु: सड़क दुर्घटना में जज घायल, सुरक्षाकर्मी समेत चार की मौत
थूथुकुडी में राजमार्ग पर शुक्रवार को एक जिला न्यायाधीश की कार पीछे से मालवाहक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में न्यायाधीश घायल हो गए, जबकि दो कार्यालय सहायकों और एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला न्यायाधीश थूथुकुडी के मूल निवासी प्रतीत होते हैं। घर लौटते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश तंजावुर जिले के हैं, उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

ओडिशा- मलकानगिरी में 5-5 लाख रुपये के इनाम वाले दो माओवादी गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ओडिशा के मलकानगिरी जिले में दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।  केसकावासी और राकेश उर्फ सनुकुंजम दोनों सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय समिति सदस्य थे और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। एक बयान में बताया गया कि उनमें से प्रत्येक पर 5 लाख रुपये का इनाम था। बयान में बताया गया कि उन्हें मैथिली थाना क्षेत्र के साधीगुडा और तेंतुलीगुडा जंगलों में जिला स्वैच्छिक बल और पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed