{"_id":"681eae251723c7bc6d03c938","slug":"news-updates-10th-may-north-east-west-south-india-elections-2025-politics-crime-national-news-in-hindi-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: स्वदेशी जागरण मंच ने पाकिस्तान को लोन देने के लिए IMF की आलोचना की; STF ने JMB के दो आतंकी दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: स्वदेशी जागरण मंच ने पाकिस्तान को लोन देने के लिए IMF की आलोचना की; STF ने JMB के दो आतंकी दबोचे
Sat, 10 May 2025 07:08 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 07:08 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने शनिवार को पाकिस्तान को ऋण स्वीकृत करने के लिए आईएमएफ की आलोचना की और इस कदम का समर्थन करने वाले सदस्य देशों से अनुरोध किया कि वे पड़ोसी देश द्वारा आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने के मद्देनजर अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। आरएसएस से जुड़े संगठन ने एक बयान में कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने जलवायु लचीलापन कोष से पाकिस्तान को 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है, साथ ही मौजूदा 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आर्थिक स्थिरीकरण कार्यक्रम के तहत 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त ऋण भी स्वीकृत किया है। एसजेएम ने कहा कि वह आईएमएफ के फैसले पर अपनी "दृढ़ता से नाराजगी" व्यक्त करता है।
एसजेएम के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन के हवाले से बयान में कहा गया, 'हालांकि हम आईएमएफ द्वारा दिए गए इस वित्तपोषण को सीधे तौर पर आतंकवाद के लिए समर्थन कहने से बचते हैं, लेकिन तथ्य यह है कि अतीत में पाकिस्तान को दिए गए ऋण अक्सर अपने घोषित उद्देश्यों को पूरा करने में विफल रहे हैं।' उन्होंने आईएमएफ के फैसले पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि इन निधियों का इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना को मजबूत करने या अप्रत्यक्ष रूप से आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने के लिए किया जा सकता है, बजाय इसके कि वे सार्थक आर्थिक सुधारों में योगदान दें।
बंगाल में एसटीएफ ने किए जेएमबी के दो आतंकी गिरफ्तार
प. बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बीरभूम जिले से बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (जेएमबी) के दो संदिग्ध आतंिकयों को गिरफ्तार किया है। दोनों को रामपुरहाट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजमोल हुसैन और साहेब अली खान के रूप में की गई है। पुलिस ने इन्हें 8 मई की रात नलहाटी और मुरारई इलाकों से धर दबोचा। अधिकारी के अनुसार, ये दोनों जेएमबी के विचारधारा का प्रचार कर रहे थे और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से देशविरोधी व जिहादी सामग्री फैलाने में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि ये आरोपी मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने और उन्हें भारत के खिलाफ जंग के लिए उकसाने का काम कर रहे थे। हुसैन ने पहले भी जिहादी गतिविधियों के लिए बांग्लादेश जाने की कोशिश की थी और उसके उपमहाद्वीप के अन्य हिस्सों में संपर्क हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन्होंने अपने साथियों के साथ हथियार और विस्फोटक जुटाने की कोशिश की थी।

साइबर हमलों के प्रति सतर्क रहें बैंक निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करें : निर्मला
भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों से साइबर हमलों के सतर्क रहने और ग्राहकों को निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा। साइबर सुरक्षा तैयारियों पर बैंकों और बीमा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने चुनौतीपूर्ण समय में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भौतिक और डिजिटल दोनों ही तरह की बैंकिंग सेवाएं निश्चित रूप से बिना किसी व्यवधान और गड़बड़ियों के चलती रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एटीएम में पैसे हर समय भरे रहने चाहिए ताकि किसी भी उपभोक्ता को कोई दिक्कत न हो। संवेदनशील क्षेत्रों में बैंककर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अन्न के भंडार भरे, फल-सब्जियां पर्याप्त किसी चीज की नहीं होगी कमी: शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने चौहान ने कहा कि सीमा पर जवान और खेत में किसान मुस्तैद हैं और उनके साथ कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय भी मौजूदा स्थिति से निपटने की लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि देश में अन्न के भंडार भरे हैं। फल-सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं। दालों का भी बफर स्टाक है। जनता को किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के दिशा-निर्देश भी दिए।

एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें
जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद होने से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे विशेष गाड़ियों की व्यवस्था करेगा। यह फैसला परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से दिए गए निर्देश पर लिया गया। वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रेल सेवाएं चलाई जाएं।
रेल मंत्री के निर्देशों के तहत शुक्रवार को जम्मू और उधमपुर से पांच विशेष गाड़ियां चलाई गईं। रेलवे ने यह भी कहा है कि यदि आगामी दिनों में जरूरत पड़ी तो स्थिति की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुलभ यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।
राजस्थान में चार ट्रेनें रदद्
उत्तर पश्चिमी रेलवे ने शुक्रवार को राजस्थान में चार ट्रेनों को रद्द कर दिया और पांच को पुनर्निर्धारित किया। राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के करीब मुनाबावो गांव से आने-जाने वाली ट्रेनें भी रद्द की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि सीमा पर ब्लैकआउट और आपातकालीन स्थितियों के कारण एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।
2019 रामलिंगम हत्याकांड में भगोड़ों को पनाह देने वालों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2019 के रामलिंगम हत्याकांड में छह साल तक भगोड़े आरोपियों को पनाह देने के आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को चार्जशीट दायर की। तमिलनाडु के तंजावुर में 5 फरवरी 2019 को पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) कार्यकर्ता रामलिंगम की प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों और पदाधिकारियों ने हत्या कर दी थी। एनआईए ने तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के बटलागुंडु क्षेत्र के मोहम्मद अली जिन्ना के खिलाफ चेन्नई की एनआईए विशेष अदालत में विभिन्न कानूनों के तहत चार्जशीट दायर की।
जिन्ना पर जानबूझकर इस मामले के फरार हमलावरों और साजिशकर्ताओं को शरण देने का आरोप है। एनआईए ने मार्च 2019 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और अगस्त 2019 में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिनमें से छह फरार थे और उन्हें भगोड़ा अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था। जांच के दौरान एनआईए को पता चला कि जिन्ना ने सभी फरार आरोपियों को एक कॉटेज में शरण दी थी। जिन्ना को नवंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन फरार भगोड़ों को 2021 और जनवरी 2025 के बीच अलग-अलग मौकों पर गिरफ्तार किया गया। शेष तीन भगोड़ों की तलाश जारी है, जिनके लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।

अस्पताल में न हो ऑक्सीजन और दवाओं की कमी, 24 घंटे हो रही निगरानी: नड्डा
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कमांड सेंटर बनाने का आदेश दिया। 24 घंटे संचालित यह सेंटर मौजूदा हालातों पर नजर रखते हुए सभी मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा। साथ ही अस्पतालों में दवाओं से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी और बिस्तर की उपलब्धता पर राज्यों का सहयोग करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक में एंबुलेंस की तैनाती से लेकर रक्त आपूर्ति तक पर चर्चा की। आपदा से लड़ने के लिए भीष्म अस्पताल का इस्तेमाल जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास आबादी वाले क्षेत्रों में तैनात किया है।
सुरक्षा कारणों से सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल, माला और प्रसाद पर प्रतिबंध
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा कारणों से श्रद्धालु रविवार से नारियल, मालाएं और प्रसाद नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर ट्रस्ट पर इन पर प्रतिबंध की घोषणा की है। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है और यहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा सरवणकर ने बताया कि मंदिर आतंकियों के निशाने पर है और हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ट्रस्ट के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, हमें सरकार और पुलिस की ओर से सलाह मिली हैं। सुरक्षा उपायों के तहत उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल सुरक्षा जांच में पकड़ में नहीं आते और इससे खतरा हो सकता है।
युद्ध किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता : मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि भारत-पाकिस्तान को आपसी बातचीत से मुद्दों को सुलझाना चाहिए क्योंकि युद्ध किसी मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। बोर्ड ने इसके साथ ही एक प्रस्ताव में आतंकवाद पर चिंता भी जताई और कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करता है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पदाधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया, बोर्ड सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर देश के लोगों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हर आवश्यक कदम का समर्थन करता है। इस महत्वपूर्ण समय में जनता, राजनीतिक दलों, सशस्त्र बलों और सरकार को एक साथ आना चाहिए। बोर्ड ने इस पर जोर दिया कि आतंकवाद और निर्दोष नागरिकों की हत्या गंभीर चिंता का विषय है और इस्लामी सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

केरल में निपाह वायरस के छह संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
केरल में निपाह वायरस के छह संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल सरकार ने शुक्रवार को बताया कि मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस के सभी छह मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित रोगी के संपर्क में आए कुल 49 लोग निगरानी में हैं, जिनमें 45 उच्च जोखिम वाले हैं। कम जोखिम वाले चार मरीजों की भी सरकार निरंतर निगरानी में रख रही है। एर्नाकुलम की एक नर्स के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए थे जिसके परिणाम निगेटिव आए हैं।