फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news roundup: cost of study in IIT increases

न्यूज राउंडअप: आईआईटी में पढ़ना हुआ महंगा, महाराष्ट्र में आईपीएल पर रोक नहीं

Thu, 07 Apr 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 07:00 PM IST
सार

  • आईआईटी की फीस 90 हजार से सीधे हुई दो लाख रुपए 
  • बहू की मौत के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में BSP सांसद नरेंद्र कश्यप

विज्ञापन
news roundup: cost of study in IIT increases
स्मृति ईरानी - फोटो : pti

विस्तार

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने आईआईटी की फीस में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के बाद फीस को बढ़ा दिया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद आईआईटी की सालाना फीस 90 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए सालाना कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अगर किसी छात्र के परिवार की आय 5 लाख रुपए सालाना से कम है तो उसकी फीस में 66 फीसदी की छूट देने की बात कही है।

आईआईटी के एक पैनल ने को करीब 3 गुना बढ़ाते हुए 90 हजार से 3 लाख रुपए प्रति वर्ष किए जाने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में कुछ संशोधन करते हुए फीस को 3 लाख रुपए न करते हुए 2 लाख रुपए किया गया है।
विज्ञापन


वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित और विकलांग लोगों को आईआईटी में मुफ्त में शिक्षा मिलेगी। स्मृति ईरानी ने यह घोषणा गुजरात के सूरत में बुधवार को की, जहां पर वह भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर बैन से हाईकोर्ट का इंकार, वानखेडे में ही होगा उद्घाटन

news roundup: cost of study in IIT increases
कोर्ट - फोटो : demo pics
सूखे के मुद्दे पर सुनवाई कर रही बांबे हाइकोर्ट ने बीसीसीआई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच करवाने की छूट दे दी है। इसके साथ ही 8 अप्रैल को मुंबई में होने वाले उद्घाटन समारोह और 9 अप्रैल को होने वाले पहले मुकाबले पर छाए संकट के बाद हट गए हैं। 

बता दें कि लोकसत्ता मूवमेंट एनजीओ की ओर से दायर याचिका में आईपीएल मैचों के दौरान विकेट और ग्राउंड के रख रखाव में होने वाली पानी की बर्बादी को देखते हुए आईपीएल के मैचों पर रोक लगाने की मांग की थी। 

याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को हाईकोर्ट ने भी बीसीसीआई और क्रिकेट ऐसासिएशनों को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि लोग यहां सूखे से मर रहे हैं और आप विकेट और मैदान के रख रखाव में लाखों लीटर पानी बर्बाद कर रहे हैं। कोर्ट ने सुझाव भी दिया था कि आईपीएल मैचों को वहां स्‍थानांतरित करवाया जा सकता है जहां पानी की समस्या नहीं है। 

इसके बाद से ही मुंबई में आईपीएल के मैचों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। हालांकि गुरुवार को कोर्ट ने इस पर राहत देते हुए मुंबई में मैच कराने की अनुमति दे दी।
 

बहू की मौत के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में BSP सांसद नरेंद्र कश्यप

news roundup: cost of study in IIT increases
सांसद नरेंद्र कश्यप पत्नी और बेटे समेत ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बहू हिमांशी की रहस्यमय मौत के बाद बीएसपी सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटे सागर को ‌पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को हिमांशी का शव मिलने के बाद उसके मायके वालों ने नरेंद्र कश्यप और उनके परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद ही पुलिस ने नरेंद्र कश्यप के बेटे सागर को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार शाम को ही सागर के पिता और उनकी मां देवेंद्री को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।हालांकि सीने में शिकायत के बाद नरेंद्र को यशोदा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। 

बृहस्पतिवार दोपहर में अस्पताल से छुटते ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कोर्ट में पेश किया। जज ने नरेंद्र कश्यप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिमांशी के परिवार वालों का आरोप है कि शादी के चौथे दिन से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। उससे दहेज में 50 लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी थी। नगदी के साथ ही जेवर और लग्जरी कार मांगी जाती थी। डिमांड पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

हिमांशी के चाचा हरीओम कश्यप ने यह आरोप सांसद परिवार पर लगाए हैं। शव देखने के बाद उन्होंने दावा किया कि हिमांशी को दागा जाता था। आरोप है कि 15 दिन पहले बेटी हिमांशी को ऐसे पीटा था कि उसका एक कान का पर्दा तक सूज गया था। परिजनों ने प्लॉट बेचकर कार देने का आश्वासन देते हुए एक माह की मोहलत मांगी थी।

ससुरालियों की डिमांड पर उस वक्त सोने का हार हिमांशी को दिया था। हीरालाल कश्यप ने बताया कि मंगलवार को वह एक कार्यक्रम में भाग लेने गाजियाबाद गए थे, तभी हिमांशी ने उनसे ससुराल वालों की शिकायत की। तब भी वह शिकायत करने के लिए कविनगर थाने गए, थाने में रुके लेकिन पारिवारिक बदनामी के डर से उन्होंने शिकायत नहीं की।

किसी समय हो सकती है प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह की गिरफ्तारी 

news roundup: cost of study in IIT increases
pratyusha banerjee

टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत मामले में उनके ब्वाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह की अग्र‌िम जमानत की याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया हैै। अब राहुल राज सिंह के अस्पताल से छूटते ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। राहुल राज सिंह पर प्रत्यूषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक धमकियां देने और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के मामले दर्ज हैं।
 
मंगलवार को राहुल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी ओर से बुधवार को अग्रिम जमानत की याचिका डाली गई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसी बीच राहुल के वकील नीरज गुप्ता ने उनका केस लड़ने से इनकार भी कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने मानवीय आधार पर प्रत्यूषा का मुकदमा छोड़ा है।

बीते एक अप्रैल को प्रत्यूषा की मौत के बाद मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने राहुल से पूछताछ की कोशिश की थी। लेकिन उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द और सांस लेने की समस्या को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शुरुआती इलाज आईसीयू में करने के बद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया था।

उधर, प्रत्यूषा के पापा और मम्मी ने राहुल राज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उसे उम्रकैद की सजा की मांग की है। प्रत्यूषा के दोस्तों ने भी राहुल राज को दोषी बताया है। जानकारी के मुताबिक अभी यह जांच चल रही है कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या की गई थी।

बैंकों ने ठुकराया माल्या का ऑफर

news roundup: cost of study in IIT increases
विजय माल्या - फोटो : Reuters

विजय माल्या की तरफ से बैंकों को 4000 करोड़ रुपए लौटाने के प्रस्ताव को बैंकों ने ठुकरा दिया है। यह रकम 30 सितंबर तक बैंकों को लौटाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था।

बैंकों ने विजय माल्या के इस प्रस्ताव को नाकाफी बताते हुए ठुकरा दिया और सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्ज की पूरी रकम लौटाने का आदेश देने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को इस मामले में नोटिस देते हुए 21 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

विजय माल्या ने 31 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के सामने 2000 करोड़ रुपए तुरंत और 2000 करोड़ रुपए 30 सितंबर तक लौटाने का प्रस्ताव रखा था। सुप्रीम कोर्ट की बेंच के जज कुरियन जोसेफ और आरएफ नरीमन ने इस प्रस्ताव को इस मामले में बैंकों की अध्यक्षता कर रहे भारतीय स्टेट बैंक को भेज दिया था।

हमें दी जा रही रेप की धमकी,एनआईटी की छात्राएं

news roundup: cost of study in IIT increases
nit srinager - फोटो : Amar Ujala

एनआईटी श्रीनगर पहुंची एचआरडी की टीम को गैर कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें तरह-तरह से डराया-धमकाया जा रहा है। छात्राओं ने यहां तक आरोप लगाया कि हमें यहां तक कहा जाता है कि एक का रेप होगा तो सब चुप हो जाएंगी। 

गैर कश्मीरी छात्रों का सबसे ज्यादा जोर एनआईटी शिफ्ट करने और उससे भी पहले उन्हें घर जाने देने पर था। करीब दो घंटे तक विद्यार्थियों को सुनने के बाद टीम ने एनआईटी एडमिनिस्ट्रेशन के साथ भी एक बैठक की। 

इस मौके पर आईजीपी कश्मीर एमजे गिलानी भी मौजूद थे। एनआईटी जीओबी के चेयमैन जराबि ने छात्रों से कहा कि वे उन्हे सुनने के लिए आये हैं। हम उन सब मुद्दों को सुनेंगे जो आपको परेशान करते हैं और उनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। टीम ने छात्रों की मांगें सुनीं और उनके पास मौजूद वीडियो, फोटो आदि देखे। 

'शांति प्रक्रिया स्थगित, चीन का रुख सही'

news roundup: cost of study in IIT increases
अब्दुल बासित - फोटो : FILE

भारत स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत के साथ शांति प्रक्रिया स्थिगित हो चुकी है। पठानकोट हमले के संबंध में भारतीय जांच एजेंसी एनआईए के पाक दौरे पर बासित ने  कहा कि पाक जांच दल का पठानकोट दौरा दोनों के पारस्पारिकता के संबंध में नहीं था, यह एक दूसरे के सहयोग पर आधारित था।

इतना ही उन्होंने आरोप लगाया कि पाक जांच दल ने कहा है कि भारत ने उनका सहयोग नहीं किया है। उन्होंने चीन के रुख का समर्थन भी किया है जो उसने मसूद अजहर के संबंध में किया था। उन्होंने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं भारत पाक के विदेश सचिवों के किसी मीटिंग की जानकारी उन्हें नहीं है।

गौरतलब है कि पाक उच्चायुक्त के ये बयान ऐसे वक्त आए हैं जबकि पाक जांच दल ने यह आरोप लगाया था कि भारत ने पठानकोट हमला खुद कराया है। जिसे लेकर तनाव भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed