Updates: केरल में होगी BJP की स्नेह यात्रा, राहुल-ममता पर FIR की मांग; अरुणाचल में MLA की हत्या की जांच NIA को
राज्य आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए कई टीम बनाई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने कहा, क्रिसमस और नववर्ष पर अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए हमने कई टीम बनाए हैं। उनमें से एक टीम को दाना बंदर इलाके में हरियाणा से अवैध शराब का स्टॉक आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। हमने इस दौरान 17 अलग-अलग ब्रांड के 580 बोतल जब्त किए।
कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में चार की मौत
डायरिया के कारण छह मौत के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने बताया हाल
केरल में शुरू होगी भाजपा की स्नेह यात्रा
हाल ही में राज्य समिति की बैठक में पार्टी ने क्रिसमस के मौके पर फिर से एक बार इसे शुरू करने का फैसला लिया है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष के. सुरेंद्रन कार्डिनल जॉर्ज अलेनचेरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
डाकघर के वरिष्ठ अधीक्षक पर रिश्वत लेने का आरोप
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, 'आरोपी बालासुब्रमण्यम ने शिकायतकर्ता के निलंबन को रोकने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। हालांकि, बातचीत के बाद आरोपी ने रिश्वत की कीमत घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दी थी।'
पुष्टि होने के बाद सीबीआई की जांच टीम जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास और दफ्तर में जांच की जा रही है।
महिला ने अपने 15 महीने के बेटे को जलाशय में फेंका
मंगलवार की शाम को महिला बच्चे के कपड़े धोने के बहाने से निकली और चिल्लाते हुए वापस आई। उसने बताया कि उसका बेटा जलाशय में डूब गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस की टीम जांच में जुटी। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे को जलाशय में फेंका था।
हालांकि, महिला ने बेटे की हत्या करने के कारणों को नहीं बताया, लेकिन इस मामले में अवैध संबंध का संदेह है।
मिमिक्री मामले में राहुल गांधी और ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग
अरुणाचल में पूर्व विधायक की हत्या का मामला एनआईए को सौंपा जाएगा
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पूर्व विधायक युमसेम माटे की हत्या से संबंधित मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित करने का फैसला किया है। उप गृह सचिव लिखा संपू ने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग के अनुरोध के बाद मामले को स्थानांतरित करने का फैसला किया। 15 दिसंबर को भारत-म्यांमार सीमा के पास तिरप जिले के लाज़ू सर्कल में अज्ञात हमलावरों ने मैटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।