{"_id":"6577e9b3c68f80598102d38a","slug":"news-and-updates-passengers-staged-a-protest-against-station-master-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Updates: त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान को उम्रकैद; टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आदिवासी का क्षतविक्षत शव मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के जवान को उम्रकैद; टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आदिवासी का क्षतविक्षत शव मिला
Tue, 12 Dec 2023 03:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 12 Dec 2023 03:37 PM IST
सार
चेन्नई से सिंगपेरुमल मंदिर होते हुए चेंगलपट्टू जाने वाली एक ट्रेन को सिंगपेरुमल मंदिर क्षेत्र में एक घंटे तक रोका गया। इस दौरान यात्रियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने स्टेशन मास्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
News Updates
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले की एक अदालत ने मंगलवार को राज्य के सशस्त्र बल त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के एक जवान को दो साल पहले अपने दो अधिकारियों की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देबाशीष कर ने दोषी सुकांत दास पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। ऐसा न करने पर उसे एक वर्ष और कारावास की सजा काटनी होगी।
सिपाहीजला जिले के कोनाबन गैस कलेक्टिंग स्टेशन (जीसीएस) में तैनात राइफलमैन सुकांत दास 4 दिसंबर, 2021 को दो अधिकारियों सूबेदार मार्का सिंह जमातिया और नायक सूबेदार किरण कुमार जमातिया पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी राइफल के साथ मधुपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को पीटा गया। दरअसल उसका बेटा प्रेम संबंध में एक लड़की के साथ भाग गया जिसके बाद महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया भी गया। इस घटना के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वरा ने प्रतिक्रिया दी है।
राज्य गृह मंत्री ने कहा, मैं पीड़िता से मिलने उसके घर और अस्पताल पहुंचा। सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़िता के बेटे और उस लड़की को भी ट्रैक कर रहे हैं।
इस घटना के बाद गांव में डीएआर की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त एस एन सिदरामप्पा ने घटनास्थल का दौरा किया।

न्यायधीश बीएस लोया के मौत के लिए SIT जांच की मांग
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मंगलवार को विशेष सीबीआई न्यायधीश बीएच लोया की मौत की एचआईटी से जांच कराने की मांग की है। बीएस लोया सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर की सुनवाई कर रहे थे। कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक दिसंबर 2014 को उनकी मौत हो गई।
शीतकालीन सत्र के दौरान दानवे ने कहा, 'मैं न्यायधीश लोया की मौत पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) बैठाने की मांग करता हूं। अगर आप दिशा सालियन केस की जांच करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। ये सब राजनीति की जा रही है। सरकार को फिर न्यायधीश लोया के मौत की भी जांच करनी चाहिए।'

अदालत ने ईडी अधिकारी अंकित तिवारी को हिरासत में भेजा
तमिलनाडु के डंडिगुल जिला अदालत ने प्रवर्तन अधिकारी (ईडी) अंकित तिवारी को रिश्वत लेने के मामले में हिरासत में भेज दिया है। उन्हें तमिलनाडु सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने 20 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
बांदीपुर टाइगर रिजर्व आदिवासी व्यक्ति का शव मिला
बांदीपुर टाइगर रिजर्व के कुंडकेरे रेंज में एक 50 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का आंशिक रूप से खाया हुआ शव मिला। प्रारंभिक जांच से मालूम चला कि मृतक लकड़ी इकट्ठा करने के लिए सोमवार को जंगली क्षेत्र में गया था, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटा तो अधिकारियों ने जांच शुरू की।
व्यक्ति को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया और कुंडकेरे रेंज में अधिकारियों ने व्यक्ति का आंशिक रूप से खाया हुआ शव बरामद किया। वन अधिकारी ने बताया कि जंगल के भीतर करीबन तीन किलोमीटर दूर व्यक्ति का शव मिला। सिर, हाथ और पीठ का ऊपरी हिस्सा आंशिक रूप से खाया हुआ था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के आधे शरीर की तलाश फिलहाल जारी है। पीड़ित के ऊपर बाघ द्वारा हमला करने की आशंका है।

मंदिर क्षेत्र में ट्रेन रोकने से यात्री नाराज
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात साढ़े दस बजे मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद अधिकारियों ने पटरी को साफ कर ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए काम किया।
हालांकि, इस घटना के एक दिन बाद चेन्नई से सिंगपेरुमल मंदिर होते हुए चेंगलपट्टू जाने वाली एक अन्य ट्रेन को सिंगपेरुमल मंदिर क्षेत्र में रोका गया। करीबन एक घंटे तक ट्रेन को उस क्षेत्र में रोका गया। इस दौरान यात्रियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने स्टेशन मास्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

लालबियाकजामा को निर्विरोध मिजोरम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया
जोरम पीपुल्स मूवमेंट के विधायक लालबियाकजामा को मंगलवार को निर्विरोध मिजोरम विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। 58 वर्षीय नेता सात नवंबर को हुए चुनाव में चाल्फिह सीट से पहली बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए हैं। अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) लालफामकिमा ने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा लिहाजा लालबियाकजामा को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की जाती है। नई विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार को शुरू हुआ और अस्थायी अध्यक्ष ने सदन के सदस्यों को शपथ दिलाई।