फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and updates north east, mumbai, chennai, bengaluru, crime news, hyderabad

Updates: महाराष्ट्र में रिएक्टर में विस्फोट, शख्स ने गंवाए पैर; केरल में तीन लोग दिमागी बुखार से संक्रमित

Mon, 05 Aug 2024 09:59 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2024 09:59 AM IST
विज्ञापन
news and updates north east, mumbai, chennai, bengaluru, crime news, hyderabad
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के कारण धातु का एक टुकड़ा एक घर पर जा गिरा, जिसकी वजह से एक शख्स ने दोनों पैर गंवा दिए। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी भी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई।

दवा कंपनी के रिएक्टर के रिसीवर टैंक में विस्फोट
वहीं, कुलगांव-बदलापुर दमकल केंद्र के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावने ने बताया कि बदलापुर एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) के खरवई गांव स्थित दवा कंपनी के रिएक्टर के रिसीवर टैंक में विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि इसके बाद रिएक्टर इकाई में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


300 से 400 मीटर दूर उड़कर एक घर पर गिरा धातु का टुकड़ा
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से धातु का एक टुकड़ा 300 से 400 मीटर दूर उड़कर गांव में बने एक घर पर जा गिरा। इससे घर में मौजूद लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जब धातु का टुकड़ा घर पर गिरा, तब पीड़ित सो रहे थे। घर में रह रहे एक व्यक्ति के दोनों पैर गंवाने पड़ गए। उनकी बेटी के भी पैर में चोट आई और पत्नी भी घायल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
बादलपुर पूर्व के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुखदा आर शितोले शिंदे ने बताया कि व्यक्ति को बाद में इलाज के लिए पड़ोसी मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

केरल: तीन लोग मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से संक्रमित, एडवाइजरी जारी
दक्षिण केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में एक तालाब में नहाने वाले तीन लोगों को अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस हुआ है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने एक बयान में खुलासा किया कि तिरुवनंतरपुरम में हाल ही में एक मौत इसी घातक बीमारी से हुई थी। जिसे आमतौर पर दिमागी बुखार के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी से पीड़ित तीन मरीजों का तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंत्री के मुताबिक, ये सभी मरीज उस तालाब में वायरस के संपर्क में आए, जहां उन्होंने स्नान किया था। 

तिरुवनंतपुरम में अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जहां तालाब के पानी का इस्तेमाल जानवरों को नहलाने के लिए किया जाता है या जहां जलकुंभी मौजूद होती है, वहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। एडवाइजरी में दूषित पानी में नहाने या चेहरा धोने से बचने की सलाह दी गई है। 

अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी है, जो अमीबा नेगलेरिया फाउलेरी के कारण होती है। पिछले महीने की शुरुआत में केरल में एक नाबालिग की इस बीमारी से मौत हुई थी। मई के बाद से राज्य में इस दिमागी बुखार का यह चौथा मामला था।

गुजरात: एटीएस ने भरूच में की छापेारी, 30 करोड़ का कच्चा माल जब्त
गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और भरूच पुलिस ने दाहेज औद्योगिक क्षेत्र में एक इकाई पर छापेमारी की और 30 करोड़ रुपये की कीमत का कच्चा माल जब्त किया। जिसे प्रतिबंधित सिंथेटिक सिमुलेंट दवा मेफेड्रोन बनाने के लिए संसाधित किया जा रहा था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। संयुक्त टीम ने मौके से 30 करोड़ रुपये का कच्चा माल बरामद किया है। इस सामग्री का इस्तेमाल नशीली दवाओं के निर्माण के लिए किया जा रहा था। एटीएस आगे की जांच कर रही है। 

मुंबई: जालसाजों ने मछुआरे से लूटे 96870 रुपये
मुंबई के एक मछुआरे को जालसाजों ने डिजिटल भुगतान एप में अपना लॉग इन करने का झांसा दिया। जिससे उसे 96,870 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जालसाजों ने खुद को एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का अधिकारी बताया और पीड़ित को 899 रुपये की पिछली भुगतान राशि वापस करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित (26 वर्षीय) ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कस्टमर केयर नंबर को ऑनलाइन सर्च किया था। गुरुवार को 899 रुपये का रिचार्ज उसके अकाउंट में न दिखने के बाद मिले नंबर उसने संपर्क किया। शिकायतकर्ता योगेश खारडे ने कहा कि कस्टमर केयर नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल की और उसने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया, एक मिनट के भीतर ही खारडे को एक अज्ञात नंबर से एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को वरिष्ठ कार्यकारी होने का दावा किया। महिला उन्हें अपने डिजिटल भुगतान एप पर सारी जानकारी भरकर 899 रुपये रिफंड करने का आश्वासन दिया। कुछ ही मिनट बाद खारडे को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तीन संदेश मिले, जिसमें उनके बैंक खाते से 96,780 रुपये की कटौती दिखाई गई। अधिकारी ने बताया कि कि पीड़ित ने जिन फोन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, वह बंद मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed