फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates heavy rain in tamil nadu pregnant women evacuated know more news

Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश, 696 गर्भवती महिलाओं का रेस्क्यू; ठाणे में पत्नी-बच्चों की हत्या कर शख्स फरार

Fri, 22 Dec 2023 06:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 22 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

तमिलनाडु में लगातार बारिश के कारण भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान चलाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में भारतीय नौसेना के सात हेलिकॉप्टर उड़ाए गए, जिसके जरिए 3.2 टन राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
News and Updates heavy rain in tamil nadu pregnant women evacuated know more news
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

दक्षिणी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अबतक 696 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित किया है। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर के अनुसार, ज्यादा से ज्यादा 142 गर्भवती महिलाओं को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया और पिछले दो दिनों में उनमें से कुछ ने बच्चों को भी जन्म दिया है। हालांकि, दक्षिणी जिले में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र से टीम तिरुनेलवेली पहुंची है। 
विज्ञापन


लगातार बारिश के कारण भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान चलाया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में भारतीय नौसेना के सात हेलिकॉप्टर उड़ाए गए, जिसके जरिए 3.2 टन राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाया गया। इससे पहले राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक 12,653 लोगों को 14 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रूप से प्रभावित लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में गैंस सिलंडर विस्फोट में 15 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के नल्लाजर्ला मंडल में गैस सिलेंडर विस्फोट से आग लग गई, जिसमें 15 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




 

ठाणे में अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर व्यक्ति फरार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शेंडोबा चौक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। आरोपी शराब का आदी था और अक्सर नशे में अपनी पत्नी को पिटता था।

अपार्टमेंट में लगी आग, पांच लोगों को किया गया रेस्क्यू

तेलंगाना के हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को बचाया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जानकारी पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

ओडिशा में पेड़ स टकराकर पलट गई पर्यटकों से भरी वैन

ओडिशा के पुरी में कोनार्क के पास पर्यटकों को ले जा रही एक वैन पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 12 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वैन में 20 पर्यटक मौजूद थे, जो भद्रक जिले के तिहिदी से कोनार्क जा रहे थे। 

आशंका जताई जा रही है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और उन्हें गोप कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण चार पर्यटकों को भुवनेश्वर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। कोनार्क पुलिस ने वाहन को जब्त कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

CBI की विशेष अदालत ने तीन लोगों को सुनाई सजा

चेन्नई में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी और तत्कालीन प्रवासी संरक्षक को सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ एक निजी व्यक्ति (भर्ती एजेंट) को चार साल की सजा सुनाई है। तीनों के ऊपर 18,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

साल 2007 से 2009 के दौरान आईआरएस अधिकारी ने अन्य दो के साथ मिलकर एक सजीश के तहत विभिन्न भर्ती एजेंटों से स्पीड मनी के तौर पर रिश्वत ली थी। रिश्वत की राशि में से लगभग 13 लाख रुपये आईआरएस अधिकारी के बेटे के इंजीनियरिंग प्रवेश की व्यवस्था करने के लिए दूसरे व्यक्ति को दिया गया था। हालांकि, राशि बरामद कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया। 

संसद में सांसदों के निलंबन पर तिरुवनंतपुरम में राजभवन के पास कांग्रेस के समर्थक वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से सांसदों के निलंबन पर जवाब की मांग की है। इस प्रदर्शन में यूडीएफ नेता एमएम हसन और आईयूएमएल नेता कुन्हालीकुट्टी समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

अपने संबोधन के दौरान केरल में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा, 'संसद के अंदर विपक्ष के सवालों से भाजपा डर रही है। उन्होंने अलोकतांत्रिक प्रथा का सहारा लिया है।' उन्होंने आगे कहा कि संसद में भाजपा ने बिना चर्चा किए कई महत्वपूर्ण बिल पास किए। 

निलंबित सांसदों में शामिल के. मुरलीधरन ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बाहर हाल ही में हुए सुरक्षा में चूक पर बात करने का साहस दिखा रहे हैं, लेकिन संसद के अंदर बात करने का साहस उनमें नहीं है।' विपक्ष के नेता संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर भी केंद्र सरकार से जवाब की मांग कर रहे हैं। 

अगले हफ्ते पीएम मोदी करेंगे प्रमुख सचिवों के तीसरे सम्मेलन की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते प्रमुख सचिवों के तीसरे सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन राजधानी दिल्ली में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और कंद्र शासित प्रदेशों के जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट शामिल होंगे। 

बैंकाक से तस्करी कर लाए गए 11 सांप मुंबई हवाई अड्डे पर जब्त
 राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति के पास से 11 सांप बरामद किए। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि ये सांप तस्करी कर लाए गए थे जिन्हें वन्यजीव सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे एक व्यक्ति को रोका। उसके सामान की जांच के दौरान बिस्कुट और केक के पैकेट के भीतर छिपाए गए 11 सांप मिले। इनमें से नौ बॉल पायथन (पायथन रेगियस) और दो कॉर्न स्नेक (पैंथेरोफिस गुट्टाटस) थे। तस्करी कर लाए गए वन्यजीवों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है। नवी मुंबई में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के पश्चिमी क्षेत्र के अधिकारियों ने बाद में सरीसृप प्रजातियों की पहचान की, जिन्हें कुछ लोग विदेशी पालतू जीव के रूप में पालते हैं। 

सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया पीएम को धन्यवाद  
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को राजधानी इंफाल के नाम पर रक्षा युद्धपोत का नाम रखने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। वे भारतीय नौसेना के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इम्फाल के कमीशनिंग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सभी नौसेना अधिकारियों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह सभी मणिपुरियों के लिए गर्व का क्षण है और हम सभी एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए खड़े होंगे। मैं मणिपुर के महत्व को स्वीकार करने और इंफाल के नाम पर एक रक्षा युद्धपोत का नाम रखने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

लातूर में स्वतंत्रता सेनानी मुर्गप्पा खुमसे का 105 वर्ष की आयु में निधन
स्वतंत्रता सेनानी मुर्गप्पा खुमसे का 105 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के लातूर जिले में उनके घर पर निधन हो गया। शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रेनापुर निवासी खुमसे की बृहस्पतिवार को वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मृत्यु हो गई। उनके गांव में बड़ी संख्या में लोग उनके दाह संस्कार में शामिल हुए। उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाले जाने से पहले तहसीलदार धम्मप्रिय गायकवाड़ ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस इंस्पेक्टर अशोक अनंत्रे ने श्मशान में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में पुलिस कर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अलावा खुमसे ने गोवा और मराठवाड़ा मुक्ति आंदोलनों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था।


 

 राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निलयम में दी दावत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रेड्डी को आतिथ्य और उनके बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद दिया। दक्षिणी राज्य के वार्षिक प्रवास के हिस्से के रूप में राष्ट्रपति 18 दिसंबर को हैदराबाद पहुंची थीं। वे सिकंदराबाद के बोलारुम में राष्ट्रपति निलयम में ठहरी हैं।


 

263 करोड़ रुपये के स्ट्रीट फर्नीचर 'घोटाले' में लोकायुक्त की सुनवाई फरवरी में: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र लोकायुक्त ने बीएमसी में कथित स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले में सुनवाई अगले साल फरवरी में निर्धारित की है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की आलोचना भी की।  उन्होंने कहा कि मुझे लोकायुक्त से सूचना मिली है कि 263 करोड़ रुपये के स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले की सुनवाई इस साल फरवरी में होनी है। मुझे बीएमसी आयुक्त और प्रशासक और शहरी विकास विभाग के सचिव के साथ उसके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। 

मुंबई में 1.04 करोड़ रुपये का चरस जब्त, कश्मीर निवासी सहित तीन गिरफ्तार 
मुंबई पुलिस के मादक द्रव्य निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) ने 1.04 करोड़ रुपये की चरस जब्त की है। साथ ही जम्मू-कश्मीर के एक निवासी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा थे।

अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि एएनसी की बांद्रा इकाई ने एक विशेष अभियान में भायखला इलाके में दो लोगों को पकड़ा और 1.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कश्मीरी चरस जब्त की। उनसे पूछताछ में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 800 ग्राम कश्मीरी चरस जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed