फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates east west north south northeast india national news in hindi

Updates: असम में तूफान का कहर, चार लोगों की मौत; नांदेड़ में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को घेरा

Mon, 01 Apr 2024 08:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Apr 2024 08:35 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी माताएं बहनें अपेक्षा करती हैं कि हम उनकी रक्षा करेंगे और उन्हीं के साथ अत्याचार और अन्याय होता है

विज्ञापन
News and updates east west north south northeast india national news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार पर भी तंज कसा है। सरस्वती महाराज ने महिलाओं के साथ हुए अन्याय और अत्याचार को राज्य की असफलता बताया है।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी माताएं और बहनें अपेक्षा करती हैं कि हम उनकी रक्षा करेंगे और उन्हीं के साथ अत्याचार और अन्याय होता है ये राज्य की असफलता है ये स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए और विशेषकर तब जब राज्य में एक माता एवं बहन ही राज्य शासन में शासन कर रही हों। तो उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि बहनों का विशेष संरक्षण हो।"
विज्ञापन

केरल में जंगली हाथी के हमले में एक की मौत

केरल के पतनमथिट्टा जिले के थुलापल्ली में वन क्षेत्र के पास सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एरुमेली सबरीमला वन मार्ग पर हाथी ने स्थानीय ऑटो चालक बीजू पर हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बीजू फसल नष्ट कर रहे हाथी की आवाज सुनकर अपने घर से बाहर आया था, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। बीजू के शव को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

रॉयल थाई नेवी के कमांडर इन चीफ को मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर

रॉयल थाई नेवी के कमांडर इन चीफ एडमिरल एडूंग पैन-लैम ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्हें साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

बंगलूरू में महिला को परेशान करने के मामले में दो गिरफ्तार

बंगलूरू में मडीवाला-कोरमंगला सड़क पर रविवार की रात कार में सवार एक महिला को परेशान करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी भी फरार है।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने घटना के दौरान पुलिस को फोन किया। महिला ने पुलिस को आरोपियों के वाहन का नंबर बताया, जिससे उन्हें पकड़ने में मदद मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

नांदेड़ में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने अशोक चव्हाण की कार को घेरा
मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नांदेड़ के कोंधा गांव में नारेबाजी की और कांग्रेस से भाजपा शामिल हुए अशोक चव्हाण की कार को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उस समय चव्हाण नायगांव तहसील में लोगों से मिलने जा रहे थे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं को नारे लगाते और कार को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। अशोक चव्हाण ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि प्रत्येक राजनेता को जनता से मिलने का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने भी मराठा आरक्षण के लिए काम किया है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर कुछ लोग नारे लगा रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने दीजिए। कुछ राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर रहे हैं।  इससे पहले मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा था कि वे राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग आरक्षण आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

असम में तूफान का कहर, 4 लोगों की मौत
असम में तूफान ने कहर बरपाया है। इस वजह से चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बताया गया है कि रविवार रात दक्षिण सलमारा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई और दो लोग लापता हो गए। इसके अलावा कछार, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और उदलगुरी में तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी का कहना है कि रविवार शाम को कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ तूफान आया। इस वजह से कई जगह  पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed