फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north south northeast india national incidents updates news in hindi

Updates: विजयनगरम में यात्री ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं; ओडिशा में धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 03:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए रेत कला बनाई। सुदर्शन ने अपनी कलाकारी में संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मेरा पहला वोट देश के लिए'।

विज्ञापन
News and Updates east west north south northeast india national incidents updates news in hindi
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में कोठावलासा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। वाल्टेयर रेलवे डिवीजन के अधिकारी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

शिवरात्रि उपवास के दौरान खाद्य पदार्थ खाने के बाद 50 लोग बीमार

महाराष्ट्र के नागपुर में महाशिवरात्री उपवास के दौरान नाश्ता और अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद 50 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। पीड़ित नागपुर के कैम्पटी और नागपुर शहर के कुछ इलाकों के रहने वाले थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैम्पटी में दुकानों और सड़क किनारे लगे स्टॉल से साबुदाना और आलू से बने फराली खाने के बाद कुछ लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। गणेश नगर इलाके में शुक्रवार को सिंघाड़े के आटे से बनी जलेबी और अन्य खाद्य पदार्थ खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए।

इतवारी में एक कपड़ा विक्रेता शुक्रवार को एक धार्मिक स्थल का प्रसाद खाने के बाद बीमार पड़ गया। वर्धमान नगर के एक व्यक्ति शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद बीमार पड़ गया। जबकि, राणा प्रताप नगर में एक महिला कढ़ी खाने के बाद फुड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गई। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनसे से अधिकतर को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में ईब नदी में नहाते समय तीन लोग डूबे

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में ईब नदी में नहाते समय दो नाबालिग लड़कों समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद साजिद, 17 वर्षीय मुहम्मद रिजवान और 15 वर्षीय मुहम्मद फरहान के तौर पर की गई है। 

तीनों ही शनिवार को फरहान के जन्मदिन के मौके पर नदी किनारे गए। खाना खाने के बाद साजित दोनों नाबालिग के साथ नदी में नहाने गए। इस दौरान वे फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। 

सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा दमकल केंद्रों के कर्मियों ने संबलपुर और भुवनेश्वर के स्ट्राइकिंग बलों के साथ ऑपरेशन चलाया और शवों को बाहर निकाला। तीनों के शव की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दी गई है। 
विज्ञापन

मुंबई की एक स्टेशन पर एक यात्री की मौत मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुंबई में एक रेलवे स्टेशन पर एक 47 वर्षीय यात्री की गिरने के बाद मौत होने वाले मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनपर चिकित्सा सहायता प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। रेलवे स्टेशन पर गिरने के बाद दोनों पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को ट्रेन के सामान रखने वाले डिब्बे में ले गए और वहीं छोड़ दिया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। 

मृतक की पहचान अलाउद्दीन मुजाहिद के तौर पर की गई है। वह 14 फरवरी को सेवरी से ट्रेन में चढ़े और मस्जिद इलाके में अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए रेय रोड स्टेशन पर उतरे। वहां वह कुछ असहज महसूस करने लगा, जिसके बाद वह एक बैंच पर बैठ गया और थोड़ी देर बाद बेंच से नीचे गिर गया। कुछ देर बाद दो पुलिसकर्मी वहां आए और उन्होंने व्यक्ति को उठाकर ले गए। 

ट्रेन के सामान रखने वाले डिब्बे में व्यक्ति को मृत पाया गया। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में व्यक्ति हेमरेज की वजह से मृत पाया गया है। वह सेवरी में अपनी पत्नी और एक 19 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। 

13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया 
तीन हाईकोर्ट के 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को रविवार को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। जबकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया, वहीं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के दो को भी पदोन्नत किया गया।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर उनकी पदोन्नति की घोषणा की। गौरतलब है कि अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर न्यायाधीश या जिसे आम बोलचाल की भाषा में "स्थायी न्यायाधीश" कहा जाता है, के रूप में पदोन्नत करने से पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

ओडिशा में धोखाधड़ी के मामले में दो लोगों गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 3.7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है। ईओडब्ल्यू ने मुख्य आरोपी पुरी जिले के एक निजी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक सरोज कांता महापात्र और उसके दोस्त एंजेल मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बैंक की शाखा के पूर्व परिसंपत्ति अधिकारी तन्मय कुमार महराना को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां बैंक के महाप्रबंधक द्वारा भुवनेश्वर में दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई थीं। जांच के दौरान पता चला कि पिपिली ब्लॉक के बीडीओ ने 2018 में बैंक से 3.7 करोड़ रुपये के फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफएफडी) के लिए अनुरोध किया था। अधिकारी ने कहा, बैंक द्वारा यह भी गलत सूचना दी गई कि राशि फ्लेक्सी खाते में जमा की गई है, जिसमें उस पर जमा ब्याज का विवरण दिया गया है। ईओडब्ल्यू ने कहा कि आरोपी एंजेल आरोपी सरोज की सहपाठी है और वह 2022 में खंडगिरी पुलिस स्टेशन में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में भी शामिल थी।
 

लोकपाल चेयरमैन पद की पूर्व न्यायाधीश खानविलकर ने ली शपथ 
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लोकपाल चेयरमैन के रूप में शपथ दिलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 66 वर्षीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खानविलकर ने 13 मई, 2016 से 29 जुलाई, 2022 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। 

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) खानविलकर को पिछले महीने भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया था। 27 मई, 2022 को पिनाकी चंद्र घोष की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली होने के लगभग दो साल बाद भरा गया। 

ओडिशा के रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने लोकसभा चुनाव से पहले मतदान के महत्व को अपनी कलाकारी से दर्शाया है। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए रेत कला बनाई। सुदर्शन ने अपनी कलाकारी में संदेश भी दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरा पहला वोट देश के लिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed