फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi

Updates: ओडिशा कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष निष्कासित; भाजपा का रेमुना में चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

ओडिशा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रचार समिति अध्यक्ष संजय त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा कि एआईसीसी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण त्रिपाठी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित करने को मंजूरी दे दी है। संजय के खिलाफ यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले की गई है। 

विज्ञापन

रेमुना के मिशन शक्ति परिसर में संदिग्ध गतिविधि की जांच की मांग
भाजपा ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें बालासोर जिले के रेमुना ब्लॉक में चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक राजनीतिक पार्टी आरोप लगाया है। भाजपा लीगल सेल द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि शुक्रवार को राज्य सरकार के मिशन शक्ति परिसर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। भाजपा के विधायक प्रत्याशी तुरंत मौके पर पहुंचे और फ्लाइंग स्क्वॉयड को सूचित किया। जब फ्लाइंग स्क्वॉयड मौके पर पहुंची तो वहां से तीन महिलाएं भाग गईं। फ्लाइंग स्क्वॉयड ने लाखों रुपयों से भरा बैग बरामद किया, जिसमें वोटरों को प्रभावित करने के लिए रकम रखी गई थी। यह चुनाव नियमों का उल्लंघन है। भाजपा ने इस मामले की तुरंत जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिविंग विल पर सहमति देने वाले पहले व्यक्ति बने गोवा हाईकोर्ट के जस्टिस सोनक
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ के जस्टिस एमएस सोनक अपनी ‘एंड ऑफ लाइफ केयर’ (ईओएलसी) वसीयत जारी करने वाले पहले व्यक्ति बन गए। यहां एक समारोह में उन्होंने लिविंग विल पर सहमति दे दी। इसके साथ ही गोवा ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव्स’ (एएमडी) सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ के जस्टिस सोनक ‘लिविंग विल’ को निष्पादित करने वाले पहले व्यक्ति बन गए है। ‘एंड ऑफ लाइफ केयर’ नीति उन लोगों को दी जाने वाली देखभाल है, जिनकी मौत करीब होती है। जस्टिस सोनक ने कहा, गोवा देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ‘लिविंग विल’ सुविधा को अक्षरश: लागू किया है। उन्होंने लोगों से ‘लिविंग विल’ की पेचीदगियों को समझने और सोच-समझकर निर्णय लेने की भी अपील की।

विज्ञापन

रानी अहिल्याबाई का चरित्र हमारे लिए आज भी आदर्श : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को मराठा साम्राज्य की योद्धा रानी अहिल्याबाई होल्कर को उनकी 299वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा, आज हम महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। देवी अहिल्याबाई ने हमारे सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। रानी होने के बावजूद उन्होंने सादा जीवन जिया। उन्होंने जो काम किया वह कई मायनों में खास है।

रानी होल्कर के योगदान की तारीफ करते हुए आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि आज के हालात में भी उनका चरित्र हमारे लिए आदर्श है। दुर्भाग्य से, वह विधवा हो गईं, लेकिन एक अकेली महिला होने के बावजूद उन्होंने न केवल अपने बड़े राज्य को संभाला बल्कि इसका और विस्तार किया। उन्होंने केवल राज्य का विस्तार ही नहीं किया बल्कि एक अच्छी शासक के तौर पर बेहतरीन शासन किया। वह इस बात का आदर्श हैं कि शासक कैसा होना चाहिए। मालवा साम्राज्य की एक अहम शासक के तौर पर उन्होंने न केवल धर्म का संदेश दिया बल्कि औद्योगीकरण को भी बढ़ावा दिया। अहिल्याबाई ने लगभग तीन दशकों तक शासन किया। ब्रिटिश इतिहासकार जॉन कीस ने उन्हें 'दार्शनिक रानी' की उपाधि दी।

बालासोर में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही बीजद : प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजद सरकार बालासोर में चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि रेमुना विधानसभा सीट के एसएचजी भवन में चुनाव से एक दिन शाम को पहले लाखों रुपये बांटने की साजिश चल रही थी। इसमें सरकारी अधिकारी भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने इसमें शामिल लोगों को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला अधिकारी के न पहुंचने के चलते एक कमरे को खोला नहीं जा सका है। इसमें और अधिक पैसा होने का शक जताया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अधिकारी करोड़ों रुपये बांटकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। नंबर एक होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को चुनावी फायदे के लिए असांविधानिक, अनैतिक, अलोकतांत्रिक और अनुचित तरीकों का सहारा लेना पड़ रहा है। वोटरों को लुभाने के लिए वोटों के बदले नकद पैसा देना बीजद का तरीका है। बीजद ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों का मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी चुनाव आयोग और ओडिशा के मुख्य चुनाव आयुक्त से अपील है कि वे बीजद के धन और बाहुबल के इस्तेमाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed