फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates East west north south northeast india national incidents news in hindi

Updates: हैदराबाद में तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार; अग्निकुल का 3D प्रिंटेड रॉकेट लॉन्च चौथी बार टला

Tue, 28 May 2024 11:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
News and Updates East west north south northeast india national incidents news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

तेलंगाना पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 13 बच्चों को बचाया और मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त तरूण जोशी ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 मई को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके कबूलनामे के आधार पर 27 मई को आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली और पुणे में तीन लोगों से 50 बच्चे हासिल किए थे। बाद में इन बच्चों को एजेंटों के माध्यम से निःसंतान दंपतियों को 1.80 लाख से लेकर 5.50 लाख रुपये प्रति बच्चे की कीमत पर बेचा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक बाल कल्याण समिति के समन्वय से एक महीने से दो साल की उम्र के 13 शिशुओं (नौ लड़कियों और चार लड़कों) को आरोपियों से बचाया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


अग्निकुल के थ्रीडी प्रिंटेड रॉकेट में खराबी, चौथी बार टला लॉन्च
नई दिल्ली। चेन्नई स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमोस ने एक बार फिर अपने टेस्ट फ्लाइट की लॉन्चिंग को चौथी बार रोक दिया है। मंगलवार को सुबह 5:45 बजे इसे लॉन्च किया जाना था। तकनीकी खराबी के चलते पहले इसकी लॉन्चिंग को करीब 6 मिनट के लिए टाला गया। लेकिन इग्नाइटर की स्थिति को चेक करने बाद इसे टाल ही दिया गया। 
विज्ञापन


कर्नाटक में वीडी सावरकर के नाम से जुड़े मामले में तीन गिरफ्तार
कर्नाटक में येलहंका न्यूटन पुलिस ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन रोड पर विनायक दामोदर सावरकर के नाम पर काला रंग पोतने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी नॉर्थईस्ट डिवीजन ने बताया कि येलहंका न्यूटन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल : मतदान से पहले तीन पुलिस अधिकारियों को हटाया
पश्चिम बंगाल में लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण के चुनाव से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। चुनाव आयोग ने मंगलवार को सुंदरबन के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव, बशीरहाट जिला पुलिस के तहत मिनखान के एसडीपीओ इस्लाम खान और रहरा थाने के आईसी देबाशीश सरकार को मंगलवार को गैर चुनाव कार्य वाले पदों पर भेज दिया। 

फूलबनी में यात्री बस पलटी, दो की मौत
ओडिशा में यात्री बस पलटने के कारण दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फूलबनी जिले के फिरंगिया में हुआ। हादसे के बारे में एसडीएम चितरंजन महांता ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। प्रशासन की तरफ से घायलों के इलाज का समुचित बंदोबस्त किया जा रहा है। हादसे के कारणों के बारे में महांता ने कहा कि एक तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई। इस मामले में कंधमाल के जिलाधिकारी और कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क पर उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।



तेलंगाना के डिप्टी CM के आवास में बम की अफवाह
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क के आवास प्रजा भवन में बम विस्फोट होने की धमकी भरी कॉल आई। हालांकि, यह महज एक अफवाह साबित हुई। बम विस्फोट की धमकी देने वाले ने पुलिस के कॉल किया और चेतावनी दी कि हैदराबाद शहर के प्रजा भवन में एक बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते की मदद से परिसर की तलाशी ली। पुलिस का कहना है कि मौके पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बम की धमकी वाली फोन कॉल झूठी निकली। 

 

मेघालय में भारी बारिश से दो लोगों की मौत, कई घायल

 

चक्रवात रेमल के कारण मेघालय में भारी बारिश हुई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक अन्य घायल हो गए।अधिकारियों  ने बताया कि भारी बारिश से एक मौत पूर्वी जैंतिया हिल्स में हुई। इसके अलावा दूसरी मौत पूर्वी खासी हिल्स जिले में हुई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश ने लगभग 17 गांव प्रभावित हुए हैं और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। शिलॉन्ग-मावलाई बाईपास और ओकलैंड में बिवर रोड पर भूस्खलन की भी सूचना मिली है। इसके अलावा लैंगकिर्डिंग, पाइनथोरबाह, पोलो, सॉफुरलोंग और डेमसेनियग क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान आपदाओं में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। 
 

असम में भारी बारिश और तूफान से एक व्यक्ति की मौत, 17 घायल

असम में चक्रवात रेमल का असर देखा गया है। राज्य के अलग अलग हिस्सों में में तूफान और भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इसके अलावा सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली इलाके में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 12 छात्र घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा कामरूप जिले के पलासबारी इलाके में तूफान के कारण एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। 

भारतीय सैनिकों ने रस्साकशी प्रतियोगिता में चीनी सेना को हराया

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के तहत सूडान में भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल की। 
 

 

मुंबई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में लगी आग

महाराष्ट्र में मुंबई के धारावी झुग्गी-बस्ती इलाके में एक औद्योगिक परिसर में मंगलवार को आग लग गई। स्थानीय निकाय अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने से कम से कम छह लोग झुलस गए।  घायलों को पास के सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक अधिकारी ने बताया कि आग लकड़ी के सामान और फर्नीचर एवं अन्य चीजों में लगी। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बुलेट ट्रेन के लिए 394 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम पूरा हुआ

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए नवी मुंबई में 394 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम पूरा हो गया है। इससे महाराष्ट्र में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच बनने वाली कुल 21 किमी लंबी सुरंग के काम में तेजी आएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed