Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates East West north south northeast india crime politics national news in hindi

Updates: मुंबई के चित्रा सिनेमा हॉल में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, खाली कराया गया थियेटर

Sun, 28 Jul 2024 03:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला
न्यूज जेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 28 Jul 2024 03:16 PM IST
विज्ञापन
News and Updates East West north south northeast india crime politics national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

मुंबई के दादर इलाके में स्थित चित्रा सिनेमा हॉल में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बीएमसी ने इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


बीएमसी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग सिनेमा हॉल की कैंटीन में लगी। हालांकि आग ज्यादा फैल नहीं सकी केवल इलेक्ट्रिक ओवन, खाद्य पदार्थ, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन और वायरिंग तक ही सीमित है। सुरक्षा कारणों से एमएफबी ने थिएटर खाली करा लिया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

मरे चूहों का पता लगाे के लिए छत्रपति महाराज टर्मिनस में लगा बोरस्कोप कैमरा

सेंट्रल रेलवे छत्रपति महाराज टर्मिनस की लॉबी, मोटरमैन और ट्रेन प्रबंधकों के लिए निर्दिष्ट क्षेत्रों में मृत चूहों का पता लगाने के लिए अत्याधुनिक बोरस्कोप कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। यह कदम इन लॉबी का उपयोग करने वालों की शिकायत के बाद उठाया गया। बोरोस्कोप कैमरे को निरीक्षण कैमरा भी कहा जाता है। इसका उपयोग उपकरण और बुनियादी ढांचे के गैर-विनाशकारी परीक्षण के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है। लॉबी के छत की तरफ स्कैन करने को लिए दो बोरस्कोप कैमरों का उपयोग किया गया था। इस दौरान कई मरे हुए चूहे मिले, जिन्हें बाद में हटाया गया। सीलिंग के पीछे भी मरे हुए चूहे पाए गए। 
विज्ञापन

मुंबई में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रियासत इलियास कुरैशी के तौर पर की गई है। उसने 24 वर्षीय पीड़ित महिला के साथ पहले दोस्ती की और फिर बाद में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शादी का वादा कर लड़की के साथ जनवरी 2022 से लेकर इस साल जनवरी तक लगातार दुष्कर्म किया। आरोपी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया, तब लड़की ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

मणिपुर पुलिस ने पामबेई के चार उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने पश्चिमी इंफाल से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पामबेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इन चारों को चिंगमेइरोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया था। ये सभी गोलीबारी, नागरिकों पर हमला और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने में शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को काकचिंग जिले के तेजपुर आईवीआर से प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगगनबा) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी वसूली गतिविधियों में भी शामिल था। 

तमिलनाडु सरकार ने जलाशय का पानी छोड़ने का दिया निर्देश
तमिलनाडु सरकार ने रविवार को राज्य में कावेरी डेल्टा जिलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जलाशय से पानी छोड़ने का निर्देश दिया। राज्य सरकार ने यह निर्देश कर्नाटक के सलेम में मेत्तूर बांध भरने के मद्देनजर दिया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने स्थिति की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन और शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। सभावना है कि कर्नाटक अगले तीन दिनों तक पानी छोड़ना जारी रखेगा। 

असम में 9 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
असम में नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। इसमें लगभग 9 करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट के साथ ही कछार जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा  कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर कछार पुलिस ने आज कथकाल में एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें 30,000 याबा टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में असम पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की। बता दें कि याबा मेथमफेटामाइन और कैफीन के मिश्रण का एक टैबलेट रूप है।

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 20 वर्षीय महिला का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। शनिवार की सुबह 2:15 बजे शव मिला। पीड़ित बेलापुर में काम करती थी। वह शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी ली थी। उसकी हत्या दोपहर के साढ़े तीन से चार बजे की बीच हुई। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई है।

यह बैठक केंद्रीय बजट पेश किए जाने के मद्देनजर हो रही है। जिसमें विपक्ष ने केंद्र सरकार पर बिहार और आंध्र प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी ने संसद के निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया।

 11 नवनिर्वाचित विधायकों ने महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली
महाराष्ट्र में 11 नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को विधान भवन में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इनमें बीजेपी एमएलसी पंकजा मुंडे, परिणय फुके, योगेश तिलेकर, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत, एनसीपी के राजेश विटेकर और पार्टी महासचिव शिवाजीराव गरजे, शिवसेना की भावना गवली और कृपाल तुमाने ने शपथ ली। वहीं, कांग्रेस की प्रदन्या सातव और शिवसेना (यूबीटी) नेता मिलिंद नार्वेकर ने भी राज्य विधानमंडल के केंद्रीय कक्ष में शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed