Updates: परिजनों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे CJI चंद्रचूड़; लद्दाख को राज्य के दर्जे पर शाह का आश्वासन
असम के कैथमिल चारियाली में रविवार को लगी आग में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पूर्वोत्तर के एक अन्य प्रदेश त्रिपुरा में जंगली हाथी के तांडव की खबर भी सामने आई। इसके अलावा सीजेआई चंद्रचूड़ अपने परिजनों और कई सुप्रीम कोर्ट के साथी जजों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। पढ़िए दिन की अन्य बड़ी सुर्खियां
विस्तार
#WATCH | Nagaon, Assam: At least five houses were damaged in the fire that broke out near Kathmill Chariali on Sunday night. No casualties were reported. Firefighters, with the help of the police and locals, were able to control the fire: Police pic.twitter.com/xkwiREd7uP
— ANI (@ANI) March 4, 2024विज्ञापन
असम के कछार में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
ओडिशा हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता के चुनाव को अमान्य घोषित किया
बीजद नेता और कटक-बाराबती के पूर्व विधायक सामंत्रे ने जुलाई 2019 में हाई कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहम्मद मोकिम ने मई 2019 के चुनावों के दौरान अपने नामांकन के साथ झूठे हलफनामे प्रस्तुत किए थे।
मामले की सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता पर दो बार गैर-हाजिर रहने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मोकिम ने 2019 में सामंत्रे को दो हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था।
असम में एक करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त
तेलंगाना में पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या के बाद कर ली आत्महत्या
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही बारदोली में ऐतिहासिक स्वराज आश्रम जाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि यात्रा सात मार्च को दोपहर करीब तीन बजे दाहोद में गुजरात में प्रवेश करेगी और चार दिनों में सात जिलों में 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन किया गया और इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, भारवीर से इगतपुरी तक 24.8 किलोमीटर की दूरी से ठाणे और मुंबई से शिरडी की यात्रा का समय एक घंटे कम हो जाएगा।
राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री दादा भुसे ने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती पवार की मौजूदगी में इस खंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नंदगांव सादो में इगतपुरी टोल प्लाजा पर एक पट्टिका का अनावरण किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीसरे चरण में एक पुल, दारना नदी पर एक पुल, आठ छोटे पुल, नौ ओवरपास, टोल प्लाजा पर चार इंटरचेंज और 14 टोल बूथ शामिल हैं।
मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार दिनों में दस अलग-अलग मामलों में 1.66 करोड़ रुपये का 3.03 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है।अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध यात्रियों के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को मक्खन के छोटे पैकेट, रूमाल और अन्य कपड़ों में सोना छिपा हुआ मिला।
त्रिपुरा के खोवाई जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया, एक घर में तोड़फोड़ की जहां एक शादी चल रही थी और गाय को मार डाला। यह घटना तड़के मध्य कृष्णापुर इलाके में हुई। जंगली हाथी ने घर के बाहर की गई शादी की सजावट को तहस-नहस कर दिया और पास में खड़े एक ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
घर के मालिक संतोष भवोमिक ने कहा, हाथी ने दो गायों पर भी हमला किया। उनमें से एक गाय गर्भवती थी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को कई चोटें आईं। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने तेलियामुरा-कृष्णपुर रोड को जाम कर दिया।
परिजनों के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे चीफ जस्टिस चंद्रचूड़- VIDEO
#WATCH | Delhi | CJI DY Chandrachud, along with his family, and other judges of the Supreme Court - with their families - visited the Rashtrapati Bhavan to meet President Droupadi Murmu today. pic.twitter.com/9BiSqc7LIx
— ANI (@ANI) March 4, 2024
कर्नाटक विधान सौध परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने में तीन लोग गिरफ्तार
कर्नाटक विधान सौध गलियारे में गत 27 फरवरी को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक आरोपी बंगलुरु के आरटी नगर का रहने वाला है, दूसरा हावेरी जिले के ब्यादागी का और तीसरा आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि ब्यादागी का रहने वाला आरोपी मिर्च व्यापारी बताया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद उनके समर्थकों ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए थे। आरोप की सत्यता का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सरकार संचालित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा जांच का आदेश दिया था।
पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने लगातार आक्रामक रुख अपना रखा था। गिरफ्तारी से पहले, भाजपा ने एक निजी फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा था कि इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की पुष्टि हुई है।
ओडिशा : बीजद के विधायक, दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
बीजद विधायक प्रेमानंद नायक और धामनगर से बीजेडी के पूर्व विधायक राजेंद्र दास और भद्रक से पूर्व कांग्रेस विधायक नरेन पालेई भाजपा में शामिल हो गए। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने वाले हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
नायक क्योंझर जिले के तेलकोई से विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले बीजद छोड़ दिया था, जबकि दास को 2022 में धामनगर उपचुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन पर 2022 के उपचुनाव में बीजद से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। पालेई ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।
मिजोरम म्यांमार, बांग्लादेश, मणिपुर के 42,000 लोगों को राहत देना जारी रखेगा: मंत्री
मिजोरम सरकार राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार, बांग्लादेश और मणिपुर के 42,000 से अधिक लोगों को राहत देना जारी रखेगी। गृह मंत्री के सपडांगा ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के नवीनतम रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य में मणिपुर के 9,248 लोग, म्यांमार के 32,161 लोग और बांग्लादेश के 1,167 लोग हैं। उन्होंने कहा कि हम म्यांमार और बांग्लादेश के शरण चाहने वालों और मणिपुर के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को मानवीय आधार पर यथासंभव राहत देना जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र ने म्यांमार, बांग्लादेश और मणिपुर के लोगों की सहायता के लिए पिछली मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार को 3 करोड़ रुपये प्रदान किए थे।
समाज कल्याण हो मेडिकल पेशेवरों का लक्ष्यः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक ऐसा पेशा है, जहां पैसा कमाना मुख्य लक्ष्य होने पर समाज का कल्याण संभव नहीं है। सोमवार को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों और सलाहकारों के एक समूह के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ने ये बातें कही। यह समूह राष्ट्रपति भवन में उनसे मुलाकात करने पहुंचा था।
राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से एक बयान में कहा, हम बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन से सीख सकते हैं कि अपनी व्यक्तिगत सफलता का उपयोग समाज के कल्याण के लिए कैसे किया जाए। हमें बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के लिए काम करना चाहिए।
माजुली की मुखौटा निर्माण, पांडुलिपि पेंटिंग को दिया गया जीआई टैग
असम के जिले माजुली की मुखौटा निर्माण और पांडुलिपि पेंटिंग को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट कर इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे कलाकारों के कौशल की रक्षा होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। नाबार्ड-असम क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक और प्रभारी अधिकारी जनरल नबीन कुमार रॉय ने कहा कि यह देश और दुनिया भर में माजुली मास्क और माजुली पांडुलिपि पेंटिंग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। नाबार्ड इन जीआई-टैग उत्पादों के अधिकृत उपयोगकर्ताओं का एक समुदाय बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
बांग्लादेश के 43 सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) द्वारा बांग्लादेश के 43 सिविल सेवकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह कार्यक्रम विदेश मंत्रालय (एमईए) की साझेदारी में 4 से 15 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। एनसीजीजी ने अब तक बांग्लादेश के 2,500 सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए हैं।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता एनसीजीजी के महानिदेशक और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी श्रीनिवास ने की, जिन्होंने प्रभावी शासन में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
ईडी ने सेंथिल बालाजी के प्रतिशोध के आरोपों से किया इनकार
ईडी ने सोमवार को शहर की एक अदालत में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी के प्रतिशोध लेने के लिए मुकदमा चलाए जाने के आरोपों से इन्कार किया। ईडी ने कहा, जांच कानून सम्मत तरीके से की गई है।
बालाजी को पिछले साल 14 जून को प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले रिश्वत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान वह पिछले अन्नाद्रमुक शासन में परिवहन मंत्री थे।
ईडी के उप निदेशक कार्तिक दसारी ने बालाजी की ओर से उन्हें मामले से मुक्त करने की मांग वाली याचिका के जवाब में प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली के समक्ष दायर अपने जवाबी हलफनामे में यह बात कही। दसारी ने कहा कि अभियुक्त बालाजी ने भ्रष्ट और अवैध तरीकों से व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य के तत्कालीन परिवहन मंत्री के रूप में अपनी आधिकारिक क्षमता का शोषण करते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एनएचएआई रिश्वतखोरी रैकेट: दो और अधिकारी गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से अधिक बरामद
सीबीआई ने एनएचएआई रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ करने के सिलसिले में मध्य प्रदेश में तैनात एक उप महाप्रबंधक समेत एनएचएआई के दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अब इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में परियोजना निदेशक का प्रभार संभाल रहे उप महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार गुप्ता और विदिशा में परियोजना निदेशक के रूप में तैनात हेमंत कुमार को नागपुर में तैनात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से जुड़े रिश्वतखोरी रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने रविवार को रिश्वतखोरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए नागपुर में तैनात एनएचएआई के महाप्रबंधक और परियोजना निदेशक अरविंद काले और मध्य प्रदेश के हरदा में तैनात उप महाप्रबंधक ब्रिजेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि विदिशा और डिंडोरी तक विस्तारित तलाशी के दौरान कुल बरामदगी बढ़कर 2 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है और इसमें ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए आभूषण और नकदी भी शामिल है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निधि खरे उपभोक्ता मामलों की सचिव नियुक्त
वरिष्ठ नौकरशाह निधि खरे को सोमवार को नया उपभोक्ता मामलों का सचिव नामित किया गया। वे रोहित कुमार सिंह का स्थान लेंगी, वे इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। झारखंड कैडर के 1992 बैच की आईएएस अधिकारी खरे वर्तमान में भूमि संसाधन विभाग की सचिव हैं।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आवास और शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी को नया भूमि संसाधन सचिव नियुक्त किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन को तत्काल प्रभाव से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लद्दाख को राज्य के दर्जे पर शाह का आश्वासन, उच्चाधिकार समिति मांगों पर कर रही विचार
लद्दाख को राज्य के दर्ज की मांग पर चर्चा के लिए आए दो क्षेत्रीय समूहों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि उनके राज्य का दर्जा और अन्य मांगों पर विचार करने के लिए सरकार की नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति सांविधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रही है। एपेक्स बॉडी लेह (एबीएल) और करगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री के आवास पर उनके साथ बैठक की। हालांकि प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि केंद्र के पदाधिकारियों के साथ उसकी लगातार दो बैठकें बेनतीजा निकलीं।
शाह ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को आवश्यक सांविधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एबीएल और केडीए की मांगों पर विचार करने के लिए गठित लद्दाख पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति राज्य का दर्जा प्रदान करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रही है। गृहमंत्री ने कहा कि इस समिति के माध्यम से स्थापित परामर्श तंत्र को क्षेत्र की अनूठी संस्कृति और भाषा की रक्षा के उपायों, भूमि और रोजगार की सुरक्षा, समावेशी विकास और रोजगार सृजन, एलएएचडीसी के सशक्तीकरण और सांविधानिक सुरक्षा उपायों की जांच जैसे मुद्दों पर सकारात्मक परिणामों के लिए काम करना जारी रखना चाहिए।
गृहमंत्रालय के मुताबिक गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) एबीएल और केडीए के प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एचपीसी की बनाई एक उप-समिति भी कानून मंत्रालय और अन्य विशेषज्ञों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है। बैठक के दौरान गृह मंत्रालय, कानूनी कार्य विभाग और विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गृह मंत्रालय के मुताबिक बैठक सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई और लद्दाख के लोगों के लाभ के लिए भूमि, रोजगार और सांविधानिक सुरक्षा उपायों के विभिन्न मुद्दों पर प्रगति हुई।
गुजरात कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पूरी- गोहिल
कांग्रेस ने गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गोहिल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम नामांकन दाखिल करने की तारीख से पहले ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
तेलंगाना के यदादरी भुवनागिरी में कपास गोदाम में लगी आग
#WATCH | Telangana: Fire broke out at a cotton godown in Yadadri Bhuvanagiri district. Further details awaited. pic.twitter.com/YxcubGkeDm
— ANI (@ANI) March 4, 2024
देर रात औरंगाबाद पहुंचे अमित शाह
#WATCH | Maharashtra: Union Home Minister Amit Shah arrives at Chhatrapati Sambhaji Nagar Airport, in Aurangabad. pic.twitter.com/TduZ9H2YqT
— ANI (@ANI) March 4, 2024
महाराष्ट्र के अकोला में सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे शाम साढ़े सात बजे वाडेगांव क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया कि तीनों लोग मोटरसाइकिल पर जार रहे थे। एक अन्य दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद व गिर गए और सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान शेख सादिक (45), शेख खालिद (40) और शेख माजिद (24) के रूप में की गई है। दुर्घटना में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।
तेलंगाना: पेड़ से टकराई कार कर्नाटक के पांच लोगों की मौत
तेलंगाना के वनपरती जिले में एक कार के पेड़ से टकराने की वजह से उसमें सवार कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा हैदराबाद-बंगलूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठकोटा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार रात करीब ढाई बजे हुआ। मृतकों में तीन बच्चे और दो बुजुर्ग शामिल हैं। जांच में पता चला है कि कार चला रहे व्यक्ति को अचानक झपकी लग गई थी, इस वजह से वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा।
गोवा की अदालत ने एआई स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ (39) के पिता को चिकित्सकों के बोर्ड से बेटी के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने के आवेदन को अनुमति दे दी। पति के साथ तलाक विवाद में फंसी सूचना सेठ पर गोवा की यात्रा के दौरान कैंडोलिम स्थित सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय पुत्र की हत्या करने का आरोप है। उसे इस साल आठ जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से बैग में बेटे के शव के साथ गिरफ्तार किया गया था।
वरिष्ठ नौकरशाह निधि खरे को सोमवार को नया उपभोक्ता मामलों का सचिव नामित किया गया। वे रोहित कुमार सिंह का स्थान लेंगी, वे इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। झारखंड कैडर के 1992 बैच की आईएएस अधिकारी खरे वर्तमान में भूमि संसाधन विभाग की सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आवास और शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी को नया भूमि संसाधन सचिव नियुक्त किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अनुराग जैन को तत्काल प्रभाव से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
केरल के एर्नाकुलम में सोमवार को पशु हमलों को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान और एर्नाकुलम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शियास को हिरासत में ले लिया है। इडुक्की जिले में सोमवार को हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले कुझालनदान कर रहे थे। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कोठामंगलम शहर में धरना शुरू कर दिया।
#WATCH | Ernakulam, Kerala: Congress workers clash with Police as they protest against the detention of party MLA Mathew Kuzhalnadan and Ernakulam District Congress Committee president Mohammed Shiyas.
— ANI (@ANI) March 4, 2024
Congress MLA Mathew Kuzhalnadan and Ernakulam District Congress Committee… pic.twitter.com/AHJ5FbXFD7
झारखंड की राजधानी रांची में एक निर्माणाधीन दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे हीनू इलाके में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों भाई-बहन वहां खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में बच्चों के साथ वहां काम कर रही उनकी मां भी आ गई। रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता ने कहा, घटना में दोनों बच्चों की जान चली गई, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।