Updates: पाकिस्तान जानकारी पहुंचाने के आरोप में एक गिरफ्तार; पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, चार की मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका इस्तीफ पत्र में बताया गया कि भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसके पीछे का कारण नहीं बताया है।
विस्तार
महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को पाकिस्तान गोपनीय जानकारी पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया गया कि एटीएस की मुंबई इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि वह पैसे के लिए भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्रदान कर रहा था। आरोपियों ने अप्रैल 2023 से अक्तूबर 2023 के दौरान व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तानी गुर्गों से बातचीत की और उनसे ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से धन प्राप्त किया। गिरफ्तार व्यक्ति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
दूसरी ओर गुजरात के पाटन जिले में बुधवार को एक दम्पति, उनकी नाबालिग बेटी और उसकी चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई। उनकी कार सड़क पार कर रहे एक जंगली सूअर से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। पुलिस उपाधीक्षक हरदेवसिंह वाघेला ने बताया कि यह घटना पाटन के संतलपुर तालुका में फंगली गांव के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।
फंगली गांव के रहने वाले पीड़ित कच्छ जिले में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी राजमार्ग पार कर रहे एक जंगली सूअर से टकराने के बाद कार चला रहे व्यक्ति ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण वाहन पलट गया और सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। संतालपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र जोशी (41), उनकी पत्नी भावनाबेन (37), उनकी बेटी दिशा (13) और व्यक्ति की भतीजी उर्वशी (15) के रूप में हुई है।
सबरीमाला भक्तों ने किया सड़क जाम
केरल के निलक्कल में भारी भीड़ के विरोध में सबरीमाला भक्तों ने पंबा-एरुमेली रोड को अवरुद्ध कर दिया। सबरीमाला कुप्रबंधन पर भाजपा युवा ने मोर्चा ने केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सबरीमाला कुप्रबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस नेता सतीशन ने कहा, 'वहां क्या हो रहा है, इसके लिए यूएफडी ने अपना प्रतिनिधि भेजा था। उन्होंने इस मामले में अपनी रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार वहां की स्थिति गंभीर है। तीर्थयात्रियों के प्रबंधन में शामिल विभिन्न एजेंसियों से कोई बात नहीं हुई है।'
उन्होंने आगे कहा, 'कुछ तीर्थयात्रियों को मंदिर के भीतर जाने के लिए 20 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। वहां अनुभवी पुलिसकर्मियों की तैनाती में कमी के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। देवासोम रोड में भी यही शिकायत है। मैं सरकार से तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था करने की मांग करता हूं।'
जंगली सुअर से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार
गुजरात के पातन जिले में सड़क पार करने के दौरान एक कार जंगली सुअर से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में कार में सवार दो नाबालिग समेत चार लोग पानी में डूब गए। यह घटना बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे फंगली गांव में घटी।
परिवार एक शादी में शामिल होने के लिए कच्छ जा रहा था। इसी दौरान जंगली सुअर कार के सामने आने से चालक का नियंत्रण खो गया और कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सभी शवों को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों नाबालिग की उम्र 12 से 15 वर्ष बताई गई है।
बर्धमान रेलवे स्टेशन पर गिरी पानी की टंकी, तीन की मौत
पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन में एक ओवरहेड पानी की टंकी गिरने से तीन की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है।
बर्धमान स्टेशन के संयुक्त प्लेटफॉर्म दो और तीन पर बड़ी धातु की पानी की टंकी गिर गई। अधिकारी ने बताया कि इस हादसे के बाद रेलवे के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रेन यातायात भी बाधित रही।
गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका
गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए विधायक भूपेंद्र भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जूनागढ़ जिले के विसावदर सीट के प्रतिनिधि भूपेंद्र भयानी ने बुधवार की सुबह गांधीनगर में विधानसभा के स्पीकर शंकर चौधरी को अपनी इस्तीफा सौंप दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका इस्तीफ पत्र में बताया गया कि भयानी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसके पीछे का कारण नहीं बताया है। गुजरात विधानसभा सचिव डीएम पटेल ने कहा, 'स्पीकर भयानी के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।'
भयानी आम आदमी पार्टी के उन पांच विधायकों में से एक थे, जिन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव के लिए चुना गया था। हालांकि, इस चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटें जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाई थी।