फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newly Constructed Kawnpui Railway Station Collapses Due to Rain-Triggered Landslide in Mizoram

Mizoram: मिजोरम में लगातार बारिश से बिगड़ने लगे हालात, कवनपुई में भूस्खलन से एक नवनिर्मित रेलवे स्टेशन ढहा

Thu, 29 Aug 2024 11:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:34 AM IST
सार

पूर्वोत्तर राज्य में भारी और लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। 20 अगस्त से यहां मौसम खराब बना हुआ है। तब से ही कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Newly Constructed Kawnpui Railway Station Collapses Due to Rain-Triggered Landslide in Mizoram
कवनपुई में भूस्खलन से एक नवनिर्मित रेलवे स्टेशन ढहा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आजकल भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। त्रिपुरा, राजस्थान और गुजरात में जनजीवन प्रभावित है। वहीं, पिछले नौ दिनों से मिजोरम के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से हुए भूस्खलन में कवनपुई में एक नवनिर्मित रेलवे स्टेशन ढह गया। 

विज्ञापन


हल्की बारिश जारी रहेगी
बता दें, पूर्वोत्तर राज्य में भारी और लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। 20 अगस्त से यहां मौसम खराब बना हुआ है। तब से ही कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्की बारिश जारी रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन ढहा
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि मिजोरम में निर्माणाधीन कवनपुई रेलवे स्टेशन भूस्खलन के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना 28 अगस्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जिलों में स्कूल बंद
मिजोरम सरकार ने भारी बारिश के मद्देनजर बुधवार को चार जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। आइजोल, लुंगलेई, हनहथियाल और ममित के जिला प्रशासन ने अलग-अलग सार्वजनिक नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जिलों में खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के कारण एहतियात के तौर पर सभी स्कूल बंद रहेंगे।

आइजोल जिला प्रशासन द्वारा जारी एक नोटिस में यह भी कहा गया कि आइजोल शहर और उसके आसपास के गांवों के कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, कीचड़ युक्त जमीन धंसी और चट्टानें गिरी हैं। जिले के कुछ इलाकों में अब भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। 

पहले भी किए गए थे स्कूल बंद
पिछले सप्ताह भारी बारिश की वजह से आइजोल और कोलासिब जिलों में स्कूलों को लगातार पांच दिनों के लिए और दक्षिण मिजोरम के सियाहा जिले में कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। 




अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश के कारण आइजोल और राज्य के अन्य हिस्सों में कुछ महत्वपूर्ण सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। फिलहाल, इस तरह की घटनाओं में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अनुसार, इस साल मार्च से राज्य भर में भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed