फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Zealand PM Christopher Luxon visits indigenous destroyer INS Surat, News in hindi

Maharashtra: स्वदेशी युद्धपोत INS सूरत का न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने किया दौरा, देंखे तस्वीरें

Thu, 20 Mar 2025 11:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 11:30 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के नए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सूरत का दौरा किया। इस मौके पर नौसेना अधिकारियों ने उन्हें आईएनएस सूरत की आधुनिक तकनीक, डिजाइन और ताकत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
New Zealand PM Christopher Luxon visits indigenous destroyer INS Surat, News in hindi
आईएनएस सूरत पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गैरीन गोल्डिंग ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के नए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सूरत का दौरा किया। यह दौरा मुंबई के नवल डॉकयार्ड में हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का स्वागत वाइस एडमिरल संजय जे. सिंह (कमांडर-इन-चीफ, वेस्टर्न नेवल कमांड) ने किया। वहीं नौसेना अधिकारियों ने उन्हें आईएनएस सूरत की आधुनिक तकनीक, डिजाइन और ताकत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


क्या है आईएनएस सूरत?
आईएनएस सूरत एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, जिसे नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया और इसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने तैयार किया। इसे इस साल जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BJP: होली मिलन समारोह में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, किसानों ने जमकर खेली होली, दिखी बृज की संस्कृति
विज्ञापन
विज्ञापन

New Zealand PM Christopher Luxon visits indigenous destroyer INS Surat, News in hindi
INS सूरत पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : ANI
नौसेना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन का दौरा न्यूजीलैंड की नौसेना का जहाज की 20-24 मार्च के बीच मुंबई यात्रा के साथ हुआ। कम्बाइंड टास्क फोर्स (सीटीएफ) 150 के कमांडर कमोडोर रॉजर वार्ड भी वेस्टर्न नेवल कमांड के मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें - Karnataka: बंगलूरू से BEL इंजीनियर गिरफ्तार, पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी; यूपी से आरोपी का खास कनेक्शन

New Zealand PM Christopher Luxon visits indigenous destroyer INS Surat, News in hindi
INS सूरत पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : ANI
भविष्य की योजनाएं और सहयोग
इस मौके पर एडमिरल गोल्डिंग ने वाइस एडमिरल संजय सिंह से मिलकर रणनीतिक नौसैनिक सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने डॉकयार्ड अधीक्षक से एचएमएनजेडएस ते काहा के अगले साल अप्रैल में होने वाले दौरे के लिए तकनीकी मदद पर भी बात की। इस दौरे के बाद भारतीय और न्यूजीलैंड नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स)होगी, जिससे दोनों देशों की नौसेनाओं का तालमेल और मजबूत होगा।

New Zealand PM Christopher Luxon visits indigenous destroyer INS Surat, News in hindi
INS सूरत पर न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड की नौसेनाओं के बीच सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला क्रिकेट
न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने आज मुंबई में इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट भी खेला। इस दौरान उनके साथ न्यूजीलैंड के कई क्रिकेटर भी मौजूद थे।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed