{"_id":"67dc548637dbf985a90f1366","slug":"defense-minister-rajnath-singh-reached-holi-milan-ceremony-farmers-played-holi-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP: होली मिलन समारोह में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, किसानों ने जमकर खेली होली, दिखी बृज की संस्कृति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: होली मिलन समारोह में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, किसानों ने जमकर खेली होली, दिखी बृज की संस्कृति
Thu, 20 Mar 2025 11:17 PM IST
बशु जैन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:17 PM IST
सार
सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए होली कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा सांसद राजकुमार चाहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए होली कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
राजकुमार चाहर ने कहा कि दिल्ली में बसे बृजवासियों के लिए प्रथम बृजवासी होली मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रह रहे बृजवासियों को एक मंच पर लाकर उनके बीच आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़े रखना भी है।
विज्ञापन
यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देब, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर सहित कई गणमान्य नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसके अलावा सांसद राजकुमार सागवान, सतीश गौतम, नवीन जैन, भोला सिंह, अरुण गोविल, हनुमान बेनीवाल, डॉ. निशिकांत दुबे, उमेश, मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी समारोह में भाग लिया और इसे सफल बनाया।
ये भी पढ़ें: भारतीय किसान संघ ने पैराकोट ग्लाइफोसेट की बिक्री को बताया मुफ्त में कैंसर परोसना, कार्रवाई की मांग
होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बृज संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण आराधना और बृज की पारंपरिक होली के साथ हुई। इसके बाद लोकनृत्य, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों ने बृज की प्रसिद्ध लठमार होली, फूलों की होली और फाग के गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो गया।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चहार ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में बसे बृजवासी हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक हैं। यह आयोजन उन्हें एक मंच पर लाने और उनके बीच आपसी संवाद को बढ़ाने का एक प्रयास है। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, और यही संदेश इस आयोजन के माध्यम से दिया गया है।
दिल्ली में होली के रंगों में सराबोर हुआ बृज समाज
इस समारोह में दिल्ली और आसपास के हजारों बृजवासियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को पारंपरिक प्रसाद और बृज व्यंजनों का स्वाद भी चखने का अवसर मिला। यह आयोजन दिल्ली में बसे बृज समाज के लिए न केवल सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि यह एक सामाजिक मिलन समारोह भी साबित हुआ जिसमें हर उम्र और वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ने का अनुभव किया।