{"_id":"607f24fb8ebc3e8dbe5c37ee","slug":"new-wave-of-corona-pandemic-may-be-on-peak-in-middle-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : संक्रमण की नई लहर मई मध्य तक पहुंच सकती है अपने चरम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट : संक्रमण की नई लहर मई मध्य तक पहुंच सकती है अपने चरम पर
Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:31 AM IST
सार
- कहा- कि कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने का उनका आकलन आईसीएमआर समेत विभिन्न संगठनों के शोध पर आधारित है।
विज्ञापन
Chief Economic Adviser KV Subramanian
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमणियम ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी का मौजूदा संक्रमण अगले महीने के मध्य में चरम पर पहुंच सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका अर्थव्यवस्था पर प्रभाव उतना व्यापक नहीं होगा। देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
सुब्रमणियम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चरम पर पहुंचने का उनका आंकलन आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) समेत विभिन्न संगठनों के शोध पर आधारित है।
विज्ञापन
ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को ‘ऑनलाइन’ संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह महामारी के कोई विशेषज्ञ नहीं है, अत: उनके आकलन को उसी परिपेक्ष में प्रतिवाद के साथ लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था पर मौजूदा संक्रमण के प्रभाव के बारे में सुबमणियम ने कहा कि यह कोई व्यापक नहीं होना चाहिए क्योंकि सरकार ने खासकर एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) के उत्पादन नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने संकट के इस समय को अवसर में बदलने की पहल की है और इस दौरान आपूर्ति पक्ष के अड़चनों को दूर करने के लिए कई सुधारवादी कदम उठाए हैं।