फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new turn in BJP CM candidate in Kerala assembly election

केरल चुनाव: मेट्रो मैन श्रीधरन भाजपा के सीएम उम्मीदवार हैं या नहीं? मामले में नया मोड़

Thu, 04 Mar 2021 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 04 Mar 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
new turn in BJP CM candidate in Kerala assembly election
ई श्रीधरन - फोटो : फाइल, अमर उजाला

केरल विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। गुरुवार को खबरें आईं कि भारतीय जनता पार्टी ने 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, गुरुवार की शाम को विदेश राज्यमंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने इन खबरों का खंडन किया। 

विज्ञापन


पहले मुरलीधरन ने कहा था कि श्रीधरन को सीएम प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, बाद में उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि मीडिया रिपोर्ट्स से मुझे पता चला है कि ऐसा हुआ है। हालांकि, बाद में मैंने पार्टी अध्यक्ष से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

 
बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले श्रीधरन ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।






उल्लेखनीय है कि भारतीय  चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार केरल में छह अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में मतगणना दो मई को चार अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी। राज्य की मल्लापुरम व कन्याकुमारी की रिक्त संसदीय सीटों पर भी छह अप्रैल को ही उपचुनाव कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed