फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Study Suggests Prolonged symptoms of COVID19 may be Cause Face Blindness

चिंता: लंबे समय तक संक्रमण से चेहरा भूलने की बीमारी, कोविड संक्रमित महिला को याद नहीं थी पिता की शक्ल

Wed, 22 Mar 2023 06:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Mar 2023 06:27 AM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक ने फेस ब्लाइंडनेस को चेहरे को पहचानने में असमर्थता वाले‘न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’के रूप में परिभाषित किया है।

विज्ञापन
New Study Suggests Prolonged symptoms of COVID19 may be Cause Face Blindness
Prosopagnosia - फोटो : iStock

विस्तार

लंबे समय तक कोविड संक्रमण के कारण प्रोसोपेग्नोसिया हो सकता है, जिसे सामान्य तौर पर ‘फेस ब्लाइंडनेस’के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें आप लोगों का चेहरा पहचान या फिर याद नहीं रख पाते हैं। शोधकर्ताओं ने एनी (28) नामक महिला पर शोध कर इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वह मार्च, 2020 में कोविड संक्रमित हो गई थी। इससे पहले एनी को चेहरे पहचानने में कोई परेशानी नहीं हुई थी लेकिन वायरस के संपर्क में आने के दो माह बाद उसे अपने करीबी परिवार के सदस्यों को भी पहचानने में परेशानी महसूस हुई। एक मौके पर तो एनी ने कहा कि जब वह एक रेस्तरां के पास से गुजरी तो अपने पिता के चेहरे को पहचानने में असमर्थ थी। एनी ने बताया कि उसे ऐसा लगा कि मेरे पिता की आवाज एक अजनबी के चेहरे से निकल रही है। उसने शोधकर्ताओं को बताया कि अब वह पहचान के लिए लोगों की आवाज पर निर्भर रहती है।
विज्ञापन


न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के रूप में परिभाषित
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एंड स्ट्रोक ने फेस ब्लाइंडनेस को चेहरे को पहचानने में असमर्थता वाले‘न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’के रूप में परिभाषित किया है। जर्नल कॉरटेक्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कोविड के लक्षणों के बाद कुछ लोगों को चेहरे को पहचानने और नेविगेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से हो सकती हैं गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं
एनी को कोविड संक्रमण के बाद दिशाएं भी याद रखने में समस्या होने लगी। उन्होंने बताया कि वह अब एक किराने की दुकान के जरिये अपना रास्ता खोजने की कोशिश करती हैं। शोधकर्ताओं ने लॉन्ग कोविड वाले 54 मरीजों की प्रतिक्रिया ली। उन्होंने पाया कि इसमें से अधिकांश ने दृश्य पहचान की समस्याओं के बारे में बताया। शोधकर्ताओं ने कहा, एनी के परिणाम बताते हैं कि कोविड-19, गंभीर न्यूरोसाइकोलॉजिकल समस्याएं पैदा कर सकता है और ऐसा प्रतीत होता है कि यह समस्या लंबे समय तक कोविड से जूझने वालों लोगों असामान्य नहीं है।


एक दिन में कोरोना के 699 नए मामले
देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 699 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,96,984 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,559 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,808 हो  गई है। अभिनेत्री व सांसद किरण खेर कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं। उन्होंने सोमवार शाम ट्वीट कर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed