फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New RBI window may not increase credit to NBFCs: Report

रिजर्व बैंक की नई ऋण सुविधा से एनबीएफसी को शायद ही हो कोई खास फायदा: रिपोर्ट

Fri, 16 Nov 2018 07:07 PM IST
भाषा, अमर उजाला, मुंबई
भाषा, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 16 Nov 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
New RBI window may not increase credit to NBFCs: Report
RBI

शुक्रवार को जारी एक विश्लेषण रिपोर्ट में कहा गया है कि रिजर्व बैंक की ओर से गैर- बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) के लिये उपलब्ध कराई गई नयी आंशिक ऋण विस्तार सुविधा से नहीं लगता है कि उसके वांछित परिणाम मिलेंगे। रिजर्व बैंक ने दो नवंबर को बैंकों को प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण एनबीएफसी द्वारा जुटाई गई पूंजी के मामले में आंशिक रिण विस्तार सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी। यह सुविधा आवासीय वित्त कंपनियों के लिये भी उपलब्ध कराई गई। 

विज्ञापन


देश की प्रमुख रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक नोट में कहा है कि इस सुविधा के तहत एनबीएफसी और आवासी वित्त कंपनियों को जारी होने वाली राशि की मात्रा निम्न स्तर पर ही बनी रह सकती है। ऋण विस्तार सुविधा एक प्रकार से किसी कर्ज जुटाने वाली संस्था की ऋण जुटाने की क्षमता में सुधार लाने का जरिया है, इस मामले में ये संस्थायें एनबीएफसी हैं। एनबीएफसी क्षेत्र इस समय नकदी उपलब्धता संकट से गुजर रहा है। संकट में फंस इस क्षेत्र के लिये रिण आपूर्ति बढ़ाने के लिये रिजर्व बैंक पर दबाव बना हुआ है। 
विज्ञापन


ढांचागत परियोजनाओं के लिये धन उपलब्ध कराने वाली आईएल एण्ड एफएस कंपनी के जुटाये गये कर्ज पर ब्याज और मूल की समय पर अदायगी नहीं कर पाने से समूचा एनबीएफसी क्षेत्र संकट से घिर गया है। इस संकट के चलते सरकार ने पिछले महीने आईएल एंड एफएस के निदेशक मंडल को अपने हाथ में ले लिया। समूचे गैर बैंकिंग एवं आवासी वित्त कंपनियों को अपने विभिन्न रिण दायित्वों को निभाने के लिये 1,000 अरब रुपये के आसपास की राशि चाहिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्रा ने इस मामले में कारपोरेट क्षेत्र और एनबीएफसी को समान स्तर पर माना है। एजेंसी का कहना है कि कंपनी क्षेत्र को भी रिजर्व बैंक की आंशिक ऋण विस्तार सुविधा पिछले तीन साल से उपलब्ध है लेकिन वह इसके आधार पर कोई ऋण पत्र जारी नहीं कर पाया है। एजेंसी को यही डर सता रहा है कि एनबीएफसी के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। इसके साथ ही पीसीई पर रिजर्व बैंक दिशानिर्देशों के मुताबिक इस सुविधा के तहत जो भी उधार मिला है वह 30 दिन में वापस करना पड़ जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed