फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New RBI Governor Shaktikanta Das to steer first central board meet Today

नए गवर्नर की अध्यक्षता में आज होगी केंद्रीय बोर्ड की बैठक, RBI के निर्णयों में भूमिका पर होगी चर्चा

Fri, 14 Dec 2018 05:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Dec 2018 05:47 AM IST
विज्ञापन
New RBI Governor Shaktikanta Das to steer first central board meet Today
shaktikanta das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का केंद्रीय बोर्ड नए गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक करेगा। इसमें निदेशकों द्वारा केंद्रीय बैंक की निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भूमिका की बात हो सकती है। बैठक में 19 नवंबर, 2018 को हुई आखिरी बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


अनुमान है कि बैठक में अन्य मुद्दों के अलावा नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने से दबाव में आए लघु, सूक्ष्म व मझोले उद्योगों (एमएसएमई) का भी जायजा लिया जा सकता है। व्यक्तिगत कारणों के कारण केंद्रीय बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल द्वारा इस्तीफा देने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि पटेल के इस्तीफे की वजह वित्त मंत्रालय व आरबीआई के बीच अनबन जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सितंबर, 2019 में पटेल का तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा हो जाता। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का प्रमुख मुद्दा रिजर्व बैंक के शासन से भी जुड़ा होगा, यानी केंद्रीय बोर्ड की आरबीआई के निर्णय में भूमिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार भी चाहती है भूमिका विस्तार 

मौजूदा स्ट्रक्चर के अनुसार केंद्रीय बोर्ड निर्णयों में एक सलाहकार की भूमिका निभाता है, लेकिन इसे क्रियाशील करने और केंद्रीय बैंक के निर्णयों में बोर्ड की भूमिका बढ़ाने की भी कोशिश हो रही है। सूत्र ने कहा कि सरकार भी केंद्रीय बैंक के निर्णयों में अधिक जुड़ाव चाहती है।

जैसा कि सरकार को लगता है कि मौजूदा प्रणाली में उसे लोन के भुगतान में एक दिन की देरी में भी उसे एनपीए में बदलने जैसे कई गंभीर मुद्दों से दूर रखा जाता है। आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड की अध्यक्षता गवर्नर के हाथ में होती है, इसमें दो सरकारी नामांकित निदेशक व 11 स्वतंत्र निदेशक शामिल होते हैं। फिलहाल बोर्ड में कुल 18 सदस्य हैं जिसे बढ़ाकर 21 तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed