फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   new portal flaws income tax department will be removed this week

नया ई-फाइलिंग पोर्टल: इसी हफ्ते दूर हो जाएंगी आयकर विभाग के नए पोर्टल की खामियां

Thu, 10 Jun 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 01:25 AM IST
सार

कंपनी के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि आयकर विभाग की नई वेबसाइट ई-फाइलिंग प्रक्रिया को आसान बनाएगी।

विज्ञापन
new portal flaws income tax department will be removed this week
income tax department - फोटो : wiki

विस्तार

आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए लॉन्च नए ई-फाइलिंग पोर्टल की खामियां सामने आने के बाद प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने कहा कि इन समस्याओं को इसी सप्ताह दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


हमने पहले दिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियां देखी है। हमारी टीम उन्हें दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है। इन्फोसिस को इन शुरुआती खामियों को लेकर पछतावा है। उम्मीद है कि सिस्टम एक सप्ताह में सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन


नई वेबसाइट को 7 जून की रात 8:45 बजे लॉन्च किया गया था। नई वेबसाइट में खामियां सामने आने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इन्फोसिस एवं नंदन नीलेकणी को ट्वीट कर गड़बड़ियां दूर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि आयकर विभाग के बहुप्रतीक्षारत पोर्टल 2.0 शुरू होने के बाद ही उसमें तकनीक समस्या आने लगी है। उम्मीद है इन्फोसिस और नीलेकणी हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे। उन्हें अनुपालन में तकनीकी परेशानी न आने पाए, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


दरअसल, इन्फोसिस ने 2019 में आयकर विभाग की नई वेबसाइट बनाने का 4,242 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रैक्ट लिया था। इसका मकसद उन्नत तकनीक के जरिए आयकर रिफंड की प्रक्रिया को 63 दिन से घटाकर एक दिन करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed