फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New police recruits will undergo specialised training to handle law and order situation says Manipur CM

Manipur: 'कानून-व्यवस्था का जिम्मा IRB जवानों पर, विशेष प्रशिक्षण मिलेगा'; CM बीरेन सिंह ने दिए सख्ती के संकेत

Thu, 26 Dec 2024 05:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बताया कि नुंगबा और सैवोम में 10वीं और 11वीं आईआरबी के बटालियन मुख्यालयों में निर्माण और रखरखाव का काम भी जारी है।

विज्ञापन
New police recruits will undergo specialised training to handle law and order situation says Manipur CM
एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर सरकार ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के नवनियुक्त कर्मियों के लिए आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि 10वीं और 11वीं आईआरबी के नवनियुक्त कर्मियों को जिन्होंने हाल ही में असम में अपना प्रशिक्षण समाप्त किया, उन्हें विशेष अभ्यास से गुजरना होगा। इसका एकमात्र उद्देश्य यह है कि कर्मियों को राजमार्ग सुरक्षा और कानून को संभालने के लिए तैनात किया जा सके। पूर्वी इंफाल जिले के पांगेई में मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बहाल किए गए लोगों को इस केंद्र मों विशेष प्रशिक्षण से गुजरना होगा। 
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने किया मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा, "पांगेई में नवनियुक्त कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण से गुजरना होगा। यहां उन्हें सिखाया जाएगा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति को कैसे संभालना है। अगर अभी कर्मियों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात किया जाएगा तो उनका मनोबल गिर सकता है। इसलिए हमने उन्हें एक ही स्थान पर रखने और जहां भी जरूरत होगी उनकी सेवाओं को इस्तेमाल किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ कर्मियों को राजमार्ग सुरक्षा के लिए रखा जाएगा, जबकि अन्य को कानून और व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए रखेंगे।"
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि कई पुलिसकर्मियों को फिर से एक बार अपने कोर्स से गुजरना होगा। उन्होंने बताया कि नुंगबा और सैवोम में 10वीं और 11वीं आईआरबी के बटालियन मुख्यालयों में निर्माण और रखरखाव का काम भी जारी है। मुख्यमंत्री ने बहाल किए गए कर्मियों के परिवारवालों से ट्रांसफर के लिए मंत्रियों से सिफारिश न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस की ताकत को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "आज मैंने नवनिर्मित बैरक का निरीक्षण करने के लिए पांगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इसका उपयोग जल्द ही किया जाएगा। राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए नवनियुक्त कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण से गुजरना होगा। पूरे मणिपुर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे पुलिस बल की ताकत को बढ़ाने के लिए यह कदम लिया गया है।" उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में शरण लेकर रहने वाले विस्थापित लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed