{"_id":"6192a142d087fc1e4d7c2b49","slug":"new-parliament-house-whose-statues-and-photographs-will-be-installed-this-committee-will-decide-know-more-what-the-speaker-of-the-lok-sabha-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया संसद भवन: किन की मूर्तियां और तस्वीरें लगेंगी, यह समिति तय करेगी, जानिए लोकसभा अध्यक्ष ने और कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नया संसद भवन: किन की मूर्तियां और तस्वीरें लगेंगी, यह समिति तय करेगी, जानिए लोकसभा अध्यक्ष ने और कहा
Mon, 15 Nov 2021 11:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:34 PM IST
सार
डित नेहरू के जन्मदिवस पर रविवार को संसद भवन में लगे उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के लिए आयोजित समारोह में मौजूद नहीं रहने पर बिरला ने कहा कि मैं जब भी शहर में होता हूं तो संसद भवन में आयोजित हर श्रद्धांजलि या माल्यार्पण समारोह में जाता हूं। मेरी आलोचना का ट्वीट करने वाले संसद सदस्यों को पहले तथ्य जांच लेने चाहिए थे।
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता वाली एक समिति तय करेगी कि नई बन रही संसद में किन-किन नेताओं की मूर्तियां लगेगी और किन की तस्वीरें। लेकिन अभी तक समिति का गठन ही नहीं हुआ है। पंडित नेहरू के जन्मदिवस पर रविवार को संसद भवन में लगे उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के लिए आयोजित समारोह में मौजूद नहीं रहने पर बिरला ने कहा कि मैं जब भी शहर में होता हूं तो संसद भवन में आयोजित हर श्रद्धांजलि या माल्यार्पण समारोह में जाता हूं। मेरी आलोचना का ट्वीट करने वाले संसद सदस्यों को पहले तथ्य जांच लेने चाहिए थे।
विज्ञापन
समय से पूरा होगा नए संसद भवन का निर्माण
बिरला ने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। पहले जो काम करीब 17 दिन पीछे चल रहा था उसकी गति बढ़ाई गई और अब निर्माण कार्य योजना के मुताबिक समय से चल रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर देखेंगे नियमावली
यह पूछे जाने पर कि सुप्रीम कोर्ट ने जब एक सप्ताह के लिए सभी निर्माण कार्य स्थगित करने के आदेश दिए हैं तो नई संसद का निर्माण कार्य क्यों जारी है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा - मैं संसद की नियमावली दिखवाऊंगा कि यह आदेश हम पर लागू होता है या नहीं। वैसे संसद भवन के परिसर की हवा में प्रदूषण का स्तर बाकी शहर की हवा में प्रदूषण के स्तर से कम है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने विधायिकाओं में अनुशासन और मर्यादा में क्रमिक गिरावट पर चिंता व्यक्त की। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (एआईपीओसी) की 100वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें देश भर में विधायिकाओं की मर्यादा में निरंतर गिरावट पर विचार करना होगा। स्पीकर ने कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए सदन में सदस्यों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर भी जोर दिया।
राज्यसभा सचिवालय ने भी जारी किया बयान
इस बीच राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को कहा कि उप राष्ट्रपति संसद के केंद्रीय कक्ष में नेताओं की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में परिपाटी के तहत भाग नहीं लेते। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले खबर आई थी कि उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नहीं आए।
राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि यह गुमराह करने की बात है कि उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कल के समारोह से दूर रहे। इन रिपोर्ट से उप राष्ट्रपति गहरा धक्का लगा है। सचिवालय ने यह भी कहा कि उप राष्ट्रपति रविवार को दिल्ली में थे और उन्होंने नेहरू को श्रद्धांजलि दी जिसकी खबर मीडिया में आई।