फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Maharashtra assembly's special session from Dec 7; MLAs oath, speaker election on agenda

Maharashtra: सात दिसंबर से शुरू होगा नई विधानसभा का विशेष सत्र, एजेंडे मे विधायकों की शपथ और स्पीकर का चुनाव

Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा। सूत्रों ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर को नव-निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। 9 दिसंबर को 15वीं विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होगा।

विज्ञापन
New Maharashtra assembly's special session from Dec 7; MLAs oath, speaker election on agenda
महाराष्ट्र विधानसभा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष सत्र सात दिसंबर से मुंबई में होगा, जिसमें नव-निर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे और नए स्पीकर का चुनाव होगा। विधानसभा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा। सूत्रों ने बताया कि 7 और 8 दिसंबर को नव-निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। 9 दिसंबर को 15वीं विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद नए नई महायुति सरकार का विश्वास मत लिया जाएगा। साथ ही, शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोनों सदनों में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने और राज्यपाल के अभिभाषण को चर्चा के लिए पेश करने का प्रस्ताव होगा। 
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शीतकालीन सत्र में 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सात दिसंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र पर चर्चा कल नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में की जाएगी और फिर इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों के साथ बहुमत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed