फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New initiatives : feticide 29 panchayats filled shout

नई पहल: कन्या भ्रूण हत्या पर 29 पंचायतों ने भरी हुंकार

Mon, 08 Aug 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 08 Aug 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
 New initiatives : feticide 29 panchayats filled shout
एमडीयू के छात्र अक्षय राठी ने की आनलाइन जागरूकता फैलाने की पहल - फोटो : amar ujala

लाडो को बचाने के लिए खंड डबवाली की पंचायतों ने हुंकार भरी है। रविवार को गांव गोरीवाला में जुटे 29 गांवों के सरपंचों ने प्रस्ताव पारित किया कि कन्या भ्रूण हत्या का दोष सिद्ध होने पर पंचायत संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में यह पहला मौका है, जब सामाजिक बुराई के खिलाफ किसी खंड की इतनी पंचायतें आगे आई हैं। सुबह करीब 10 बजे गांव गोरीवाला के पंचायत घर में खंड डबवाली के सरपंचों की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन


जिसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होने का संकल्प लिया गया। गांव कालूआना की महिला सरपंच गीता देवी बेटियां बचाने के लिए प्रस्ताव लेकर आगे आईं। बैठक में मौजूद सभी सरपंचों ने प्रस्ताव को समर्थन दिया। बैठक में सर्व सम्मति से पहला प्रस्ताव पारित हुआ कि कन्या भ्रूण हत्या किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच पंचायत सदस्यों के सहयोग से गांव में स्थित प्रत्येक घर को जागरूक करेंगे। इसके बाद भी कोई नहीं माना तो पूर्ण रूप से सामाजिक बहिष्कार होगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

पंचायत अपने स्तर पर उसे पुरस्कृत करेगी। इसके साथ ही 29 गांवों के सरपंचों ने बेटी बचाने की शपथ उठाई। दूसरा प्रस्ताव नशे के खिलाफ पारित हुआ। एक मंच पर जुटे सरपंचों ने कहा कि वे गांवों में नशा नहीं बिकने देंगे। तीसरा प्रस्ताव भी पारित किया गया। सरपंचों ने शपथ भी उठाई कि वे बाल विवाह नहीं होने देंगे।

बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त सिरसा के पास भेजा जाएगा। हालांकि गांव कालूआना की पंचायत 16 जुलाई 2016 को सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया था। जिसे जिला प्रशासन की मंजूरी भी मिल चुकी है।


सामाजिक बहिष्कार का फैसला लेने वाले गांवों में अब कालूआना के साथ अहमदपुर दारेवाला, जंडवाला बिश्नोइयां, रिसालियाखेड़ा, जोतांवाली, गोरीवाला, झुट्टीखेड़ा, लखुआना, मोड़ी, चौटाला, लोहगढ़, बिज्जूवाली, डबवाली, गोदीकां, राजपुरा, गंगा, सांवतखेड़ा, मुन्नांवाली, अबूबशहर, रत्ताखेड़ा, पाना, मांगेआना, लंबी, नीलियांवाली, गिदडख़ेड़ा, पन्नीवाला रूलदू, खुईयांमलकाना, मटदादू तथा चकजालू भी आ खड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि खंड डबवाली में कुल 48 पंचायत हैं। आधी से ज्यादा पंचायतों ने उपरोक्त फैसला ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed