फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new forms of corona can be stopped by increasing vaccination

कोविड-19 : टीकाकरण में बढ़ोतरी कर ही रोके जा सकते हैं कोरोना के नए स्वरूप

Thu, 27 May 2021 03:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 May 2021 03:51 AM IST
सार

कंग ने फ्रांसीसी वायरस विज्ञानी व नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यूक मांटेगनियर की तरफ से बड़े पैमाने पर टीकाकरण को लेकर किए गए दावे को गलत ठहराते हुए यह बात कही।

विज्ञापन
new forms of corona can be stopped by increasing vaccination
टीकाकरण अभियान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिष्ठित चिकित्सा विज्ञानी गगनदीप कंग ने बुधवार को कहा कि टीकाकरण बढ़ाना ही कोविड-19 (कोरोना वायरस) के नए स्वरूपों में कमी लाने का एकमात्र रास्ता है।

विज्ञापन


गगनदीप कंग ने कहा कि स्पष्ट रूप से मांटेगनियर ने यह नहीं कहा था कि टीका लगवाने वाले सभी लोग दो साल में मर जाएंगे। किसी ने यह दावा गलत किया है। लेकिन उन्होंने यह कहा था कि टीकाकरण के जरिए बनाए गए एंटीबॉडी हस्तक्षेप प्रक्रिया के जरिए वायरस के नए संस्करण बनाते हैं।
विज्ञापन


कंग ने ट्वीट में कहा कि मांटेगनियर ने यह भी कहा कि टीकाकरण करा चुके लोगों में ‘एंटीबॉडी निर्भरता वृद्धि’ (एडीई) और सामूहिक टीकाकरण की वजह से संक्रमण अधिक मजबूत होगा और यह एक बड़ी चिकित्सकीय गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंग ने कहा, मांटेगनियर का यह दावा सही नहीं है। जब हम संक्रमित होते हैं या हमारा टीकाकरण होता है तो हम समूचे वायरस या वायरस के हिस्से के खिलाफ एंटीबॉडी बनाते हैं। किसी वायरल संक्रमण में, एंटीबॉडी सहित शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस को अपना नया स्वरूप बनाने से रोक देती है और हम ठीक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed