फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new draft guidelines of piped water supply for disabled and elderly

Water Supply: बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए वाटर सप्लाई के नए दिशा-निर्देश जारी, इन बातों का रखा जाएगा ध्यान

Sun, 21 Aug 2022 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 21 Aug 2022 05:01 PM IST
सार

मसौदा विकलांग और बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ ही उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिनको भी पीने के पानी की सुविधाओं तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन लोगों में गर्भवती महिलाओं के साथ ही वे महिलाएं शामिल हैं जिनके बच्चे छोटे हैं।

विज्ञापन
new draft guidelines of piped water supply for disabled and elderly
जल जीवन मिशन - फोटो : social media

विस्तार

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने विकलांग व्यक्तियों और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए पाइप से पानी की आपूर्ति के नए मसौदा दिशा-निर्देश तैयार किया है। इस मसौदे में पर्यावरण के लिए सुसंगत दिशा-निर्देशों और अंतरिक्ष मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है। ये मसौदा विकलांग और बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ ही उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिनको भी पीने के पानी की सुविधाओं तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन लोगों में गर्भवती महिलाओं के साथ ही वे महिलाएं शामिल हैं जिनके बच्चे छोटे हैं। इनके अलावा ऐसे व्यक्ति जो अल्पकालिक शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें भी इस मसौदे में शामिल किया गया है। ये मसौदा इन लोगों तक सुलभ और समावेशी पाइप जल आपूर्ति को को सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


इस मसौदे में वर्तमान के प्रावधानों से नए दिशा-निर्देशों की तुलना की गई है। इसके अलावा, सार्वजनिक कार्यालयों और स्थानों सहित घरेलू, समुदाय और संस्थागत स्तर पर पाइप से पेयजल आपूर्ति के समावेशी डिजाइन के प्रावधानों का सुझाव दिया गया है। इस मसौदे के दिशा-निर्देशों के तहत, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक, माध्यमिक और आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य-कल्याण केंद्र, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नागरिक और जिला अस्पताल, पंचायत कार्यालय और बाजार जैसी जगहों पर सभी के लिए समावेशी पीने के पानी की आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


दिशानिर्देशों में जिन सुविधाओं की बात की गई है उनमें बेबी-फ्रेंडली वॉटर पॉइंट्स, हैंड रेल या ग्रैब बार, नल पर ब्रेल संकेत, स्वचालित सेंसर और पर्याप्त और रंगों का प्रयोग  शामिल हैं। साथ ही ये मसौदा विकलांग लोगों के लिए पानी के प्वाइंट की ऊंचाई और डिजाइन को समायोजित करने का भी सुझाव देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसौदे में कहा गया है कि पानी के प्वाइंट की ऊंचाई और डिजाइन को बच्चों और विकलांग लोगों के लिए समायोजित करने की आवश्यकता है। बच्चों के लिए, ऊंचाई 500-700 मिमी के बीच और व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए 850 मिमी से कम होनी चाहिए। विभिन्न अधिकार समूहों ने केंद्र के इन दिशानिर्देशों का स्वागत किया, साथ ही इन सुझावों के उचित जमीनी कार्यान्वयन का सुझाव दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed