फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Delhi Foreign Ministry Canada should stop groups involved in anti-India activities

MEA: विदेश मंत्रालय ने कहा-भारत विरोधी गतिविधियों में शमिल गुटों पर रोक लगाए कनाडा, यह चिंता भी जताई

Fri, 04 Nov 2022 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 05:49 AM IST
सार

भारत में आतंकवादी गुटों के रूप में प्रतिबंधित किए गए खालिस्तान समर्थक गुटों को अपने यहां भी आतंकवादी गुट घोषित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि खालिस्तानी तत्वों की पृथकतावादी कार्रवाई और पंजाब में हिंसा के इतिहास से सभी परिचित हैं।

विज्ञापन
New Delhi Foreign Ministry Canada should stop groups involved in anti-India activities
विदेश मंत्रालय - फोटो : Facebook@MEA

विस्तार

भारत ने खालिस्तान की मांग पर कनाडा में एक तथाकथित जनमत संग्रह की योजना बनाने वाली ताकतों के खिलाफ अपनी चिंता दोहराई और कनाडा से उसकी धरती पर भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने को कहा।
विज्ञापन


भारत में आतंकवादी गुटों के रूप में प्रतिबंधित किए गए खालिस्तान समर्थक गुटों को अपने यहां भी आतंकवादी गुट घोषित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि खालिस्तानी तत्वों की पृथकतावादी कार्रवाई और पंजाब में हिंसा के इतिहास से सभी परिचित हैं। भारत कनाडा में उग्रवादी तत्वों के राजनीति से प्रेरित कार्रवाइयों का विरोध करता है। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने टोरंटो के पास मिसिसाउगा में 6 नवंबर को जनमत संग्रह की योजना बनाई है। उन्होंने इससे पहले ऐसा प्रयास ब्रामटन में 18 सितंबर को किया था। 
विज्ञापन


मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर ब्रिटेन के साथ गंभीरता से काम जारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए ब्रिटेन के साथ गंभीरता से बातचीत जारी है। प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हम पहले भी बता चुके हैं कि एफटीए को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है और इस पर कोई भी फैसला लेना दोनों देशों के व्यापार मंत्री और उनके अधिकारियों पर निर्भर है। मैं स्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता और न ही कोई अंतिम तिथि बता सकता हूं। मैं सिर्फ यह बता सकता हूं कि दोनों देश इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। अप्रैल में दोनों देशों ने एफटीए पर निष्कर्ष के लिए दिवाली तक की समयसीमा तय की थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed