{"_id":"63d5a181d94dcb733900113b","slug":"new-delhi-cbi-registered-a-case-against-a-fake-ias-officer-news-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: पीएमओ में सचिव बताने वाले पर सीबीआई ने दर्ज किया मामला, सहायक निदेशक की शिकायत पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: पीएमओ में सचिव बताने वाले पर सीबीआई ने दर्ज किया मामला, सहायक निदेशक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Sun, 29 Jan 2023 03:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:58 AM IST
सार
सीबीआई ने पीएमओ में सहायक निदेशक अनिल कुमार शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। यह मामला सीबीआई की विशेष अपराध इकाई को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
विस्तार
सीबीआई ने अंकित कुमार सिंह नामक एक फर्जी आईएएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वह कथित रूप से खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सचिव के रूप में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित अधिकारी बताकर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से लाभ प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था। सीबीआई ने पीएमओ में सहायक निदेशक अनिल कुमार शर्मा की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। यह मामला सीबीआई की विशेष अपराध इकाई को सौंप दिया गया है।
शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा, अंकित अपनी पहचान बिहार कैडर का 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और पीएमओ में सचिव के रूप में तैनात दिनेश राव के रूप में बता रहा था। उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले की जिम्मेदारी देखता है। इसी पहचान के साथ उसने आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह से संपर्क कर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए लाभ पहुंचाने में मदद करने की मांग की थी। शर्मा ने कहा, प्रथम दृष्टया यह पीएमओ अधिकारी के रूप में प्रतिरूपण का मामला प्रतीत होता है क्योंकि इस नाम का कोई भी अधिकारी इस कार्यालय में तैनात नहीं है।