{"_id":"60906aa50c61de3f6d553502","slug":"new-corona-patients-cases-decreased-for-the-second-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: लगातार दूसरे दिन देश में कम मिले नए कोरोना मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: लगातार दूसरे दिन देश में कम मिले नए कोरोना मरीज
Tue, 04 May 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 02:57 AM IST
सार
- देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हालात में कोई बदलाव नहीं
- नए मामले दो दिन में हुए कम, मरीजों को डिस्चॉर्ज करने पर सबसे अधिक ध्यान
- हर दिन होने वालीं मौतों में महीने भर बाद भी नहीं आई कमी
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बहुत कमी देखने को मिली है। बीते शनिवार को एक दिन में चार लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन इसके बाद रविवार और सोमवार को इनकी संख्या चार लाख से कम रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं नए मामलों में कमी आने के साथ ही मरीजों को डिस्चॉर्ज करने पर सरकारों का ध्यान भी तेजी से बढ़ा है। इसी का परिणाम है कि अब देश में तीन लाख से ज्यादा मरीजों को एक ही दिन में डिस्चॉर्ज कर दिया। संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे देश में फिलहाल प्रतिदिन होने वाली मरीजों की मौत को रोकने में सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले एक दिन में 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3,00,732 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया। इस दौरान 3417 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल देश में कोरोना की रिकवरी दर 81.79 फीसदी हो चुकी है। 10 राज्यों में 73.49 फीसदी मरीजों को अस्पतालों से उनके घर भेज दिया गया। हालांकि देश में प्रतिदिन संक्रमण की दर 21.19 फीसदी तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 74 फीसदी मामले 10 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में 56647, कर्नाटक में 37733 और केरल में 31959 मामले सबसे ज्यादा मिले हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो चुकी है। पिछले एक दिन में ही 63998 मामले बढ़े हैं जोकि चार दिन पहले तक डेढ़ लाख से भी अधिक थे। इनके अलावा देश में कोरोना की मृत्युदर 1.10 फीसदी है।
12 दिन से मिल रहे हैं तीन लाख से ज्यादा मामले रोज
पिछले 12 दिन से लगातार 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जबकि एक दिन कोरोना का ये आंकड़ा चार लाख को भी पार कर चुका है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है, जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है।