फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's bust vandalised by miscreants

कोलकाता में नेताजी की मूर्ति को तोड़ा, थाने के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 May 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 03 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's bust vandalised by miscreants
सुभाष चंद्र बोस

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नारकेलडांगा के पार्क के अंदर लगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने क्षेत्र के पुलिस स्टेशन के बाहर तुरंत कार्रवाई करने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए और उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


कोलकाता के फॉरवर्ड ब्लॉक के युवा मोर्चे के सुदीप्तो बनर्जी का कहना है कि हमने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है और उन्हें घटना के पीछे शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक दिन का समय दिया है। यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तो हम पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। नेताजी पार्क में बोस की मूर्ति का लोकार्पण 10 साल पहले उस समय एमआईसी (स्वास्थ्य) रहे डॉक्टर सुबोध डे ने किया था। उन्होंने ही इस पार्क को बनवाने के बाद इसे नेताजी पार्क का नाम दिया था। 
विज्ञापन


आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई मूर्ति को फिलहाल के लिए नीले रंग के कपड़े से ढक दिया गया है। माना जा रहा है कि शाम के समय मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मूर्ति को जानबूझकर परेशानी खड़ी करने के लिए नुकसान पहुंचाया गया है। लेफ्ट फ्रंट की सत्ता के दौरान साल 2007-08 के दौरान इस मूर्ति को बनाया गया था। फॉरवर्ड ब्लॉक के देबाब्रतो बिस्वास का कहना है कि मूर्ति को नुकसान मानसिक रूप से विक्लांग लोगों ने पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्तियों को निशाना बनाए जाने की घटना त्रिपुरा से शुरू हुई थी। जब भाजपा ने चुनाव में लेफ्ट को हरा दिया था। उसके बाद लेनिन की मूर्ति को कथित भाजपा समर्थको ने तोड़ दिया था। तब से मूर्ति तोड़ने का सिलसिला पूरे भारत में शुरू हो गया है। लेनिन के बाद जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति को कोलकाता के कालीघाट में निशाना बनाया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed