फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President, PM and others pay tribute to Netaji Subhash Chandra Bose on his 125th birth anniversary

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने किया नमन

Sat, 23 Jan 2021 08:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Jan 2021 08:44 AM IST
विज्ञापन
President, PM and others pay tribute to Netaji Subhash Chandra Bose on his 125th birth anniversary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इस साल उनके जन्मदिवस को भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मना रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी को याद करते हुए नमन किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने नेताजी को याद करते हुए लिखा, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर उनको सादर नमन। उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेताजी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनकी देशभक्ति और बलिदान से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने आजादी की भावना पर बहुत बल दिया और उसे मजबूत बनाने के लिए हम पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अमित शाह ने कहा कि नेताजी ने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से युवाशक्ति को संगठित किया। उन्होंने लिखा, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन के ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।'



नेताजी के अलावा आज बाला साहब ठाकरे की भी जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें अपने आदर्शों पर कायम रहने वाला व्यक्ति बताया। प्रधानमंत्री ने लिखा, 'श्री बाला साहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वह अपने आदर्शों पर कायम रहते थे। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed