{"_id":"61eaca555c8ddd42e3154bb5","slug":"netaji-subhash-chadra-bose-had-vision-for-economic-strength-of-india-was-champion-of-gender-equality-daughter-anita-bose-pfaff","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा: केंद्र के फैसले का बेटी अनीता बोस ने किया स्वागत, कहा- भारत की आर्थिक मजबूती था उनका सपना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा: केंद्र के फैसले का बेटी अनीता बोस ने किया स्वागत, कहा- भारत की आर्थिक मजबूती था उनका सपना
Fri, 21 Jan 2022 08:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:29 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। हालांकि पार्टी ने यह भी कहा कि इस घोषणा का लक्ष्य गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी को मंजूरी नहीं दिए जाने से पैदा विवाद को थामना है क्योंकि यह झांकी नेताजी पर आधारित थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Twitter/Chowkidar Satyendra suna
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडिया गेट पर प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा किए जाने को उनकी बेटी अनीता बोस-फाफ ने एक अच्छा कदम बताया और उम्मीद जताई की कि यह गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल नहीं किए जाने को लेकर उपजे विवाद को शांत करेगा। फाफ ने कहा कि इस घोषणा ने उन्हें चौंका दिया।
विज्ञापन
जर्मनी में रहने वाली अनीता बोस-फाफ ने फोन पर वहां से को बताया, मैं फैसले से बहुत खुश हूं। यह (इंडिया गेट) बहुत अच्छा स्थान है। मुझे निश्चित रूप से खुशी है कि उनकी प्रतिमा को इतने प्रमुख स्थान पर लगाया जाएगा। मुझे आश्चर्य है कि यह अब अचानक हुआ। मुझे कहना होगा कि देर आए दुरुस्त आए। बोस ने कहा भारत की आर्थिक मजबूती उनका सपना था। उन्होंने देश के आजादी हासिल करने से पहले ही योजना आयोग गठित कर दिया था।
विज्ञापन
टीएमसी ने स्वागत किया, लेकिन झांकी विवाद से भी जोड़ा
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी की प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित किए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। हालांकि पार्टी ने यह भी कहा कि इस घोषणा का लक्ष्य गणतंत्र दिवस परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी को मंजूरी नहीं दिए जाने से पैदा विवाद को थामना है क्योंकि यह झांकी नेताजी पर आधारित थी। तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने यह भी कहा कि नेताजी को असली श्रद्धांजलि तब होगी जब केंद्र सरकार उनके गायब होने से जुड़े रहस्य पर से पर्दा हटाएगी।
विज्ञापन