फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepalese man lynched on suspicion of being a thief in Gujarat

गुजरात: चोर होने के शक में नेपाली नागरिक की पीट-पीटकर हत्या; 10 को हिरासत में लिया गया

Mon, 20 Mar 2023 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 20 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

अहमदाबाद के एक गांव में लोगों ने एक नेपाली नागरिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने उसे चोर समझा था। जिसके बाद उसकी पिटाई की।
 

विज्ञापन
Nepalese man lynched on suspicion of being a thief in Gujarat
मॉब लिंचिंग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में चोर होने के संदेह में 35 वर्षीय एक नेपाली नागरिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि रविवार तड़के साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में करीब 20 लोगों की भीड़ ने नेपाल के सुरखेत इलाके के रहने वाले कुलमन गगन की कथित तौर पर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गगन भीड़ से रहम की भीख मांग रहा है। हमलावर उसे उसे डंडों से पीट रहे हैं। वीडियो ग्रामीणों ने ही बनाया था। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने हत्या के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की है। लिंचिंग में शामिल होने के संदेह में जीवनपुरा के सभी निवासियों को हिरासत में लिया है। गगन का शव रविवार सुबह गांव के पास एक जोगर को मिला था। पीड़ित सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि गगन को कथित तौर पर ग्रामीणों ने उस वक्त पकड़ लिया, जब वह एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने पीड़ित को चोर समझा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर उसे एक बिजली के खंभे से बांध दिया गया और लाठियों से पीटा। अंत में गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, उन्होंने माना है कि उन्होंने गगन की पिटाई की थी, क्योंकि उन्हें शक था कि वह चोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed