{"_id":"63c69a3bcceb2c1e637364f8","slug":"nepal-pm-prachanda-first-cabinet-expansion-three-weeks-after-government-formation-15-inducted-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: पीएम प्रचंड ने सरकार गठन के तीन हफ्ते बाद किया पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट में 15 नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nepal: पीएम प्रचंड ने सरकार गठन के तीन हफ्ते बाद किया पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट में 15 नाम शामिल
Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
सार
सीपीएम (यूएमएल) से बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि उसी पार्टी से हरि उप्रेती को देश के रक्षा मंत्री का पद सौंपा गया।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के लगभग तीन हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सत्ता-साझाकरण समझौते को अंतिम रूप देते हुए पहले विस्तार में कुल 15 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 12 मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं।
68 वर्षीय प्रचंड ने पिछले साल 25 दिसंबर को तीसरी बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। दरअसल, प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से अचानक बाहर निकलकर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली के साथ हाथ मिला लिया था।
सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने प्रचंड से उनके आवास पर मुलाकात की
सीपीएन (माओवादी सेंटर), सीपीएन-यूएमएल, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और जनता समाजवादी पार्टी (जेएसबी) समेत सत्तारूढ़ गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री प्रचंड से उनके आवास पर मुलाकात की। काठमांडू में सोमवार को सत्ता-साझेदारी समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया
सीपीएम (यूएमएल) से बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि उसी पार्टी से हरि उप्रेती को देश के रक्षा मंत्री का पद सौंपा गया। नवनियुक्त मंत्रियों ने कांठमांडू में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के आवास पर एक आधिकारिक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।