फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal: PM Prachanda first cabinet expansion three weeks after government formation, 15 inducted

Nepal: पीएम प्रचंड ने सरकार गठन के तीन हफ्ते बाद किया पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट में 15 नाम शामिल

Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 17 Jan 2023 06:24 PM IST
सार

सीपीएम (यूएमएल) से बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि उसी पार्टी से हरि उप्रेती को देश के रक्षा मंत्री का पद सौंपा गया।

विज्ञापन
Nepal: PM Prachanda first cabinet expansion three weeks after government formation, 15 inducted
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के लगभग तीन हफ्ते बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया। सत्ता-साझाकरण समझौते को अंतिम रूप देते हुए पहले विस्तार में कुल 15 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनमें 12 मंत्री और तीन राज्य मंत्री हैं। 
विज्ञापन


68 वर्षीय प्रचंड ने पिछले साल 25 दिसंबर को तीसरी बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी। दरअसल, प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से अचानक बाहर निकलकर विपक्ष के नेता के पी शर्मा ओली के साथ हाथ मिला लिया था।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने प्रचंड से उनके आवास पर मुलाकात की 
सीपीएन (माओवादी सेंटर), सीपीएन-यूएमएल, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और जनता समाजवादी पार्टी (जेएसबी) समेत सत्तारूढ़ गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री प्रचंड से उनके आवास पर मुलाकात की। काठमांडू में सोमवार को सत्ता-साझेदारी समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया
सीपीएम (यूएमएल) से बिमला राई पौडेल को विदेश मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया, जबकि उसी पार्टी से हरि उप्रेती को देश के रक्षा मंत्री का पद सौंपा गया। नवनियुक्त मंत्रियों ने कांठमांडू में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के आवास पर एक आधिकारिक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed