फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal ex PM Prachanda meets Nadda strengthening ties between countries parties discussed

Pushp Kamal Dahal: जेपी नड्डा से मिले नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड, दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने पर चर्चा

Sun, 17 Jul 2022 06:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 06:24 PM IST
सार

नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष दहल नड्डा के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी चर्चा का हिस्सा थे।

विज्ञापन
Nepal ex PM Prachanda meets Nadda strengthening ties between countries parties discussed
जेपी नड्डा से मिले नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख - फोटो : ट्विटर/जेपी नड्डा

विस्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की। दोनों ने अपनी पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष दहल नड्डा के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी चर्चा का हिस्सा थे।

नड्डा ने कहा, "हमने भारत और नेपाल के बीच संबंधों को मजबूत और गहरा करने, विशेष रूप से हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंध पर उपयोगी चर्चा की। हमने पार्टी से पार्टी के सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।"

भगवा पार्टी ने विदेशों में अपनी पहुंच के हिस्से के रूप में "भाजपा को जानो" पहल शुरू की है, और नड्डा विभिन्न देशों के राजनयिकों और नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को विदेश मंत्री जयशंकर ने पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आए पुष्प कमल प्रचंड का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आर्थिक सहयोग पर ध्यान देने के साथ पड़ोसी संबंधों को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा होगी। हमारी पड़ोसी प्रथम नीति के तहत भारत प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ते नेपाल का अटल साथी बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed